Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

स्लीप – ए नैचुरल मेडिटेशन

By Shagun, नवम्बर 28, 2020 Posted in: खुद की देखभाल

क्या आप जाग रहे हैं जब बाकी दुनिया सो रही है? यदि उत्तर हां है … तो आप अकेले नहीं हैं, इस व्यस्त जीवन में बिस्तर पर जागते हुए करवट लेना सबसे आम समस्या है। अगर यह आम समस्या है तो किसी भी तरह से इसका छोटा या कम हानिकारक नहीं आँका जा सकता है। नींद बेहद जरूरी है और इसके लिए समझौता नहीं किया जाना चाहिए। नींद सिर्फ एक नियमित चीज नहीं है जो हम करते हैं। यह मेडिटेशन का एक प्राकृतिक तरीका है जिसके दौरान हमारे अंदर कई प्रक्रियाएँ होती हैं जो हमें हर रात आराम, शांत और फिर से जीवंत करती हैं। जब आप जागते हैं तो आप कैसा महसूस करते हैं यह निर्धारित करता है कि आप रात को कैसे सोए थे। तो, यहाँ हम आपको कुछ आदतें हैं परीचित कराएंगे जो आपको एक अच्छी नींद लेने में मदद करेंगी;

अपनी नींद के समय को ठीक करें: हमारी आंतरिक बॉडी क्लॉक हमारी दिनचर्या के अनुसार ही काम करती है। तो, इसे ठीक करने के लिए पहला कदम है। इसे हर रात तय समय पर बिस्तर पर जाने की आदत बनाएं। नींद का अनियमित समय इसकी आंतरिक लय को बिगाड़ती है और मानसिक सतर्कता, भूख और दिल के कार्यों को प्रभावित करता है। इसलिए हमेशा समय पर सोने और समय पर ही जागने की सलाह दी जाती है। नींद का सबसे अच्छा समय रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक है, अपने सोने के घंटे को जितना हो सके उतना पास में सेट करने की कोशिश करें।

जो लोग दिन के दौरान लंबे समय तक सोते हैं वे अनिद्रा को आमंत्रित करते हैं, इसलिए अपनी दोपहर को 20-30 मिनट की नींद लें, इससे अधिक नहीं।

कुछ दिनचर्या का पालन करें: इसका मतलब है, कुछ नियम का पालन करें.. जैसे कि आपकी रात को सोने से पहले कॉटन की आरामदायक (ढीली) पोशाक पहनें, अपने दांतों को ब्रश करें, रोशनी मंद करें, अपने पैरों को धोएं, अपने पैर की मालिश करे यदि आप का साथी इसको करे तो इससे अच्छा कुछ नहीं है। दरअसल, पैरों में कई एक्यूप्रेशर पॉइंट होते हैं, जिसे मसाज करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं और हाँ दिमाग भी शांत होता है। कोई मन की किताब पढ़ें (पर्याप्त प्रकाश में) जो आपके मस्तिष्क को संकेत भेजती है कि अब सोने का समय है। मेरा विश्वास करिए यह सारी टिप्स काम करती है।

सही मुद्रा: नींद के लिए सबसे अच्छी सोने की करवट बाईं ओर की होती है, यह रक्त सर्क्यलैशन को बढ़ाती है, आंत को बेहतर तरीके से साफ करने में मदद करती है, दिल की जलन को रोकती है, यकृत को अधिभार नहीं देती है। हालांकि पीठ की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी पीठ के बल सोना चाहिए क्योंकि इससे रीढ़ को सीधा रखने में मदद मिलती है।

उपयुक्त दिशा: हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी पर उत्तर से दक्षिण तक चुंबकीय तरंगें चलती हैं। भारत का उत्तरी गोलार्ध में होना उत्तर की ओर ही है। अपने सिर को अधिक समय तक उत्तर की ओर रखने से सिर पर अनुचित दबाव पड़ता है जो अच्छा नहीं है। इसलिए अन्य कोई भी दिशा सही है जिसमे दक्षिण को प्राथमिकता दें।

कुछ आदत से बचें: बिस्तर मे जाने से पहले कैफीनयुक्त पेय पदार्थों से बचें, बहुत भारी या बहुत हल्का भोजन न करें, बहुत अधिक पानी और शराब न लें। व्यायाम भी हमारे मन को सचेत करता है इसलिए देर शाम जिम आपकी नींद को बाधित कर सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से बचें: मोबाइल, लैपटॉप आई-पैड, टीवी जैसे गैजेट्स हानिकारक होते हैं क्योंकि इनसे निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन, स्लीप हार्मोन को प्रभावित करती है, इसलिए इसको सोने से पहले न प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। बिस्तर पर जाने से कम से कम एक घंटे पहले इन गैजेट्स से अपने आप को दूर कर दे अगर हो सके तो इनको स्विच ऑफ कर दें।

बिस्तर पर जाने से पहले इन सरल टिप्स का पालन करें और एक आनंदित शुभ रात्रि नींद का आनंद लें …

Tags: meditationsleepinsomaniamagneticblue lightgadgets

Related Posts

मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

By Shagun, सितम्बर 27, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य, खुद की देखभाल

{:en}Metabolism is a most talked about word by experts in health and wellness, and for a common man it sounds to be a big, heavy & confusing term….but actually it is not. There is the process of body to maintain functioning of internal organs and the energy consumed to do…

Read More

Tags: relishmetabolismfoodsleepCinnamonBlack coffeedieticianexercisemetabolicrelishyourlifeincrease metabolismregulate metabolism
मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में
योग अभ्यास के दस लाभ!!

योग अभ्यास के दस लाभ!!

By Shagun, जनवरी 11, 2020
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} In this modern, demanding and urbanized world, we are debarred from the natural gifts of God that once helped us keep moving through our lives. We do not have time in the rush to take care of our body, mind and soul leading us to suffer and worry at…

Read More

Tags: self caredieticianrelishyourlifenutritionistrelishyoga21 junepranayammeditationyoga daydiabetesdiabetes care
योग अभ्यास के दस लाभ!!
नाइट शिफ्ट ब्लूज….

नाइट शिफ्ट ब्लूज….

By Shagun, सितम्बर 13, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Do you work in night shift…here are an insight on it to help you cope up and lead a healthy life even being in night shift. Sleep is the cost we pay for working in night shift, but you can get it back on track with some lifestyle modifications. Working…

Read More

Tags: datingsleeping pillsrelishyourliferelishbody clockreadingNight shiftsleepdehydration
नाइट शिफ्ट ब्लूज….
सन टेन रिमूवल रेमेडी

सन टेन रिमूवल रेमेडी

By Shagun, मई 20, 2019
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Sun tan removal in 30 mins? Sounds interesting but it is true!!! Most of us go for a vacation in summers when kids are free from their school. At this time sun is at its peak with its harmful UV rays. The most common problem after coming back from a…

Read More

Tags: relishyourliferelishcurdsuntantanningbesanhoneyholidaysummer
सन टेन रिमूवल रेमेडी
PCOS के कारण…

PCOS के कारण…

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}While the cause of PCOS is unknown and is being researched there do appear to be connections with insulin resistance, lifestyle, environment and family history. Insulin resistance One of the roles of insulin is to keep the levels of glucose in the blood from rising after eating.  Being insulin resistant,…

Read More

Tags: lifestyleweight lossnutritionfamilydietrelishyourlifedieticianrelishnutritionistdiabetesdiet planPCOSweight gainsleep apneoaacne
PCOS के कारण…
आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स

आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स

By Shagun, जून 8, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Self-confidence is an inbuilt positive quality that is responsible for an overall success, interpersonal and developmental skills of a person. Here, we share some points that will help to boost up your confidence levels to magical heights. Only advice is that just follow them religiously- 1. Be an early…

Read More

Tags: relishyourliferelishconfidencehobbyorganiseddressfriendnewspaperthink positive
आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स

Previous Post

ग्रह रत्न – लाभ की शर्तें

Next Post

आइस ब्रेकिंग विद यंग ऐडल्ट

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी