Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

किचन वास्तु टिप्स

By Shagun, जून 30, 2016 Posted in: वास्तु

किचन प्रत्येक घर का एनर्जी देने वाला भाग होता है। यह घर के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य और वैल बीइंग का स्रोत है। वास्तु के अनुसार घर में किचन की दिशा, दरवाजा, खिड़की, गेस चूल्हे की स्थिति, सिंक, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अपनी एक उचित जगह होती है।

घर में किचन वास्तु को लेकर कुछ पॉइंट्स है जिन्हे ध्यान में रखकर आपको अपनी किचन का अरेंजमेंट करना चाहिए ताकि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे।

लोकेशन – दक्षिण-पूर्व कोण या अग्नि कोण में किचन का होना सर्वोत्तम है। क्यूंकि किचन मे भी अग्नि प्रज्वलित होती है।

अगर यह संभव नहीं है तो दूसरा विकल्प आपके घर का उत्तर-पश्चिम कोण यानि वायु कोण है। किचन का दरवाजा उत्तर, पूर्व या पश्चिम इनमें से किसी भी किसी भी दिशा में हो सकता है।

इसके अलावा किचन की अन्य लोकेशन घर में नेगेटिविटी का स्रोत बनेगी।

कुक टॉप – गैस चूल्हा या स्टोव किचन के अंदर, अग्नि कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए, ताकि भोजन बनाते समय आपका मुख पूर्व की हो सके। इसका दूसरा विकल्प उत्तर-पश्चिम दिशा है। इसमे आप भोजन बनाते समय उत्तर की ओर मुख रहे ऐसा प्लैस्मन्ट करना चाहिये। 

कभी भी दक्षिण मुख होकर भोजन नहीं बनाना चाहिए।

सिंक – सिंक में चूंकि पानी का स्रोत होता है इसीलिए इसके लिए ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा सर्वोत्तम है। इसका दूसरा विकल्प उत्तर या पूर्व दिशा है।

कभी भी दक्षिण पूर्व दिशा में सिंक और पानी का टैप मत रखिए इससे घर की एनर्जी कम होती है।

चिमनी और निकास – सैद्धांतिक रूप से एक खिड़की पूर्व और एक छोटी खिड़की दक्षिण दिशा में क्रॉस वेंटिलेशन के लिए बहुत बढ़िया है। चिमनी का एग्जास्ट पूर्व दिशा में सबसे अधिक बेहतर माना जाता है।

दक्षिण पश्चिम दिशा में कोई भी वेंटिलेशन मत दीजिए क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा ड्रेन होती है।

फ्रिज और स्टोरेज – किचन की दक्षिण और पश्चिम दीवार पर ही स्टोरेज एरिया बनाना चाहिए जैसे बर्तन का रैक, फूड ग्रेन्स स्टोर करने की जगह इत्यादि।

कभी भी उत्तर और पूर्व दिशा की किचन की दीवारों को भारी मत करिए। ये घर के सदस्यों के लिए अनुकूल नहीं है।

कलर – किचन की दीवारों का रंग पीला, हरा, नारंगी, लाल या ब्राउन कर सकते है। किचन स्लैब का रंग ब्राउन या हरा सर्वोत्तम है।

दीवारों पर नीला और किचन स्लैब का काला रंग पूरी तरह से अवॉयड करिए।

अन्य बिजली के उपकरण – हीटर, ओवन, माइक्रोवेव, मिक्सर इत्यादि किचन के दक्षिण पूर्व या दक्षिण दिशा में रखें।

बिजली के उपकरणों को उत्तर पूर्व दिशा में ना रखें इससे घर में कलेष बढ़ता है।

प्राचीन समय में घरों में जगह की कोई समस्या नहीं थी। कुकिंग खुली जगह पर चूल्हे पर की जाती थी और बर्तन की सफाई बाहर की जाती थी। वास्तु की गाइडलाइंस मुख्यत सूर्य और वायु की दिशा को देखकर बनाई गई थी। पर आधुनिकीकरण की वजह से कई तरह के गैजेट्स छोटी सी जगह पर रखने होते है।

घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भोजन से प्राप्त एनर्जी पर निर्भर होता है। इसीलिए एक सही तरह से डिजाइन कि हुई किचन जो कि वास्तु के निर्देश को ध्यान में रखकर बनाई जाती है, आपको मदद करेगी अपना और अपनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने में। साथ ही काम की सुगमता भी होनी चाहिए ताकि काम अच्छे से किया का सके।

कोशिश करिए जितनी अधिक से अधिक चीजों का पालन कर सकें। छोटी डिटेल्स के लिए परेशान मत होइए पर थोड़ा सजग तरीके से अनुपालन करिए। किचन के वास्तु का घर के पूरे वास्तु प्रभाव का ५०% तक योगदान होता है।

तो इन बातों का ध्यान रखिए और अपने जीवन का आनंद लीजिए।

Tags: relishyourliferelishvastukitchen

Related Posts

PCOS डाइग्नोसिस

PCOS डाइग्नोसिस

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}There are a number of signs and symptoms women with PCOS can have. However, not every woman with PCOS will have every symptom, and each woman will be quite individual in her experience. Screening criteria for a diagnosis of PCOS To enable diagnosis of poly cystic ovary syndrome one must…

Read More

Tags: testsultrasoundweight lossnutritiondietdieticiannutritionistrelishyourlifediet planrelishPCOSPCOD
PCOS डाइग्नोसिस
PCOS के कारण…

PCOS के कारण…

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}While the cause of PCOS is unknown and is being researched there do appear to be connections with insulin resistance, lifestyle, environment and family history. Insulin resistance One of the roles of insulin is to keep the levels of glucose in the blood from rising after eating.  Being insulin resistant,…

Read More

Tags: weight lossnutritionfamilydietrelishyourlifedieticianrelishnutritionistdiabetesdiet planPCOSweight gainsleep apneoaacnelifestyle
PCOS के कारण…
मेक्सिकन क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

मेक्सिकन क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

By Rashmi, अगस्त 24, 2016
Posted in: कुजीन

{:en}Mexico is one of the most diverse countries located in southern United States, especially when taken into account its cuisine and taste. Mexico is also the world’s one of the most popular holiday termini enticing people especially looking for sun bath and good food at the same time. The food…

Read More

Tags: relishyourlifecuisinebeansrelishmexicancorntortillaavocadochillies
मेक्सिकन क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

Previous Post

इंसुलिन इंसेन्सटिविटी…

Next Post

राइट फूड कोम्बीनेशन

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी