Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए

By Shagun, जुलाई 5, 2016 Posted in: पेरेंटिंग

“Work while you work, play while you play”

ये कविता इंग्लिश में मैंने अपने बचपन में पढ़ी थी, पर इसकी सार्थकता बड़े दिनों बाद समझ आई। अब लगता है यही तो मेडिटेशन है, कि जब जो भी काम करें पूरी तरह से उसी में लग्न हों। आपने एक पेरेंट होने के नाते नोटिस किया होगा कि शुरुवात में बच्चे आपको बहुत ध्यान से सुनते हैं पर लगभग 6-7 साल के होते होते उनका डिस्ट्रेक्शन शुरू हो जाता है। क्यूंकि, इस समय तक बच्चों में कई तरह की जिज्ञासा उत्पन्न हो जाती है। इसके लिए वो अपने आस पास के माहौल से, दोस्त, इंटरनेट जैसे कई सोर्सस से जानने की लगातार कोशिश करते रहते है। साथ ही मस्तिष्क में सही और गलत की समझ ना होने की वजह से, कहाँ फोकस करना है / कहाँ नहीं, ये पता नहीं होता। तो ये बच्चे करते कुछ रहते हैं और अगर काम मन का नहीं है तो दिमाग से कहीं और ही पहुंच जाते हैं।

तो यहाँ मेरे अनुभव से, मैंने कुछ गाइडलाइंस लिखी हैं, जो आपके बच्चों का कॉन्सेंट्रेशन बढ़ाने में, उनका ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकती हैं।

ऑर्गेनाइस्ड रहें: याद रखिए “बच्चे आपकी बात सुनते कम हैं और आपको फॉलो/कॉपी ज्यादा करते हैं”। अतः एक अच्छे रोल मॉडल बनिए। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा कुछ नहीं करना है। एक आदत बना लीजिए ऑर्गेनाइस्ड रहने की, अपने सामान को हमेशा उचित जगह रखने की, अपने आस पास की चीजों को व्यवस्थित रखने की, आपकी ये आदत बच्चों में अपने आप ट्रांसफर हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा लाभ है आपका टाइम बचेगा किसी भी चीज को ढूँढने का।

बचपन की ये आदत बड़े होकर आपके बच्चों को ऑर्गनाइस्ड व्यक्ति बनने मे सहायक होगी।

एक्टिव रहने को प्रेरित करें: “सक्रिय शरीर में ही सक्रिय मस्तिष्क का निवास होता है”। अपने बच्चों को पूरे दिन एक्टिव रहने को प्रेरित करिए। आजकल बच्चों को स्क्रीन से दूर रखना लगभग असंभव है। ऐसे में आप उनके लिए ऐसे इंडोर गेम्स खरीदिए जिनमे वे सिर्फ बैठे ना रहें। स्क्रीन देखने की समय सीमा निर्धारित करिए याद रखिए आप उनके गार्जियन हैं और आपको बेहतर पता है उनके लिए क्या सही है। शाम को 1-2 घंटे का समय बनाइये जब बच्चे किसी इंटेन्स भाग दौड़ के गेम्स मे इनवॉल्व हो। खेल बच्चों का शारीरक ही नहीं, मानसिक विकास भी करते है।

ये आदत बच्चों में खेल की भावना विकसित करेगी।       

टु डू लिस्ट बनाने की आदत डालिए: “लिस्टिंग, ऑर्गेनाइज्ड होने का पहला स्टेप है”। किसी भी काम को करने से पहले उस काम से रिलेटेड मेंटल वर्क करने से परफ़ॉर्मेंस बेहतर होती है। आजकल यूं भी बच्चों के कई प्रोजेक्ट्स एक साथ चलते रहते हैं चाहे वो पढ़ाई से संबंधित हों या एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटी से। सो हफ्ते भर की लिस्ट बनाना, काम होने पर उसे टिक करना, मदद करेगा। इससे एन वक्त पर होने भूलें और हड़बड़ी नहीं होगी।

ये आदत बच्चों को अपनी प्रायोरिटी/प्रथमिकताएं निर्धारित करने योग्य बनेगी।   

  सुनने की आदत विकसित करें: “अच्छी लिसनिग एबिलिटी सक्सेस की गारंटी  है”। अगर आप अपने बच्चे को ध्यान से सुनते है तो बच्चे भी आपको उतना ही अटेन्शन देंगे। उनकी ये आदत उनको क्लास में भी केंद्रित रखेगी और उन्हे अपना पाठ भी जल्दी याद हो जाएगा।

इस आदत से बच्चों की पढ़ाई से संबंधित लगभग सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी।

सही खाने की आदत डालिए: “एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है”। आजकल जहां कई चॉइसेस हैं की आप कभी भी कुछ भी खा सकते है ऐसे में बहुत जरूरी है बच्चों को गाइड करना कि क्या उनके लिए वाकई सही है और अगर वो जानते हुए कुछ गलत खाना भी चाहे तो उसकी मात्रा लिमिट में रखे। आपके बच्चों को कभी भी किसी हेल्थ ड्रिंक की आवश्यकता नहीं होती है। नेचर ने बहुत सारे फूड हमें वरदान की तरह दे रखे हैं जो हमें स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त हैं। 

इस आदत से बच्चों का तन और मन दोनों स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। 

इन आदतों के साथ अपने बच्चों को बड़ा करिए आपके बच्चों का भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी आपकी है। उन्हें अपना बचपन भी इन्जॉय करने दीजिए साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक बनने की नीव भी डालिए.. उनके साथ साथ अपने जीवन का भी आनंद लीजिए।

Tags: childrelishyourliferelishhealthylistnerparentingfocusto do list

Related Posts

थाई क्विज़ीन

थाई क्विज़ीन

By Shagun, जून 22, 2016
Posted in: कुजीन

{:en} Thailand is a tourist paradise; it is the third most visited destination in the Asia and among the top 10 in the world. It’s like heaven for the aquatic life, adventurers and food lovers specially non vegetarians. “Thai cuisine” as we all know it worldwide is popular and has…

Read More

Tags: fish saucelemoncoconut milkrelishherbricethaithai cuisinethai curryfishjasmine ricesticky riceblack ricerelishyourlife
थाई क्विज़ीन
मॉनसून की फ्रूट बास्केट

मॉनसून की फ्रूट बास्केट

By Shagun, जुलाई 25, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}In monsoon everyone loves to eat fried, hot and crunchy snacks. These are good in taste but tough on stomach. In monsoon our digestive system gets sluggish due to humidity.  Our body gets prone to various seasonal diseases, infections and allergies.  We need to make ourselves immune and seasonal fruits…

Read More

Tags: relishyourlifebananacherryrelishdiabetic diet food planmonsoonhealthy diet plan for diabeticsFruitdiabetic weight loss diet planseasonalweight gain diet plan for diabeticsvitamindiabetic meal plans for weight lossmineralwww diabetic diet meal planningpearthe diabetic diet meal planblackberryplum
मॉनसून की फ्रूट बास्केट
गुणकारी बादाम

गुणकारी बादाम

By Rashmi, अक्टूबर 11, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}Almonds are an extraordinarily popular drupe nut tree, scientifically designated as Prunusdulcis. Despite being high in fat, almonds are highly nutritious, extremely healthy and full of medicinal value. This makes almonds an indispensable inclusion in human diet. Almonds are recommended to all age groups for immense nutritional benefits. Almonds can be…

Read More

Tags: relishwww diabetic diet meal planningfibrethe diabetic diet meal planMUFAalmondsalmonds benefitsalmond nutritiondiabetic diet food planhealthy diet plan for diabeticsdiabetic weight loss diet planrelishyourlifeweight gain diet plan for diabeticsdiabetic meal plans for weight loss
गुणकारी बादाम
Toddler Education

Toddler Education

By Rashmi, जून 15, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

Basics of toddler education - From a mother to the teacher Education of children is important in building up of nations. Our first step should be to focus on overall development of a child accomplished with the grass root level of teaching equally equipped advanced tools. At the kindergarten level,…

Read More

Tags: relishyourliferelishtoddlereducationmothercolorshapeseason
Toddler Education
Supporting child’s growth

Supporting child’s growth

By Shagun, जुलाई 22, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

{:en}Although height is primarily a hereditary factor and is decided by the genes child inherit from the parents. However there are factors which influence your child’s height and interesting to know that you can control them. Attaining a good height and well grown up physique will help in enhancement of…

Read More

Tags: excerciseyogachild growthgrowth spurtjunk foodcouch potato
Supporting child’s growth
वीनिंग- बच्चों में भोजन का प्रारंभ(अन्नप्राशन)

वीनिंग- बच्चों में भोजन का प्रारंभ(अन्नप्राशन)

By Shagun, अक्टूबर 6, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

{:en}When a baby is born mother’s feed is the best food for them. It is the safest and healthiest food that a child can have. With growth their nutritional requirements increase and needs to be provided by some extra food that can help in their growth and is easy for…

Read More

Tags: foodnon vegvegetablesweaningbaby foodfruitsmilk productssoupbreast feeding
वीनिंग- बच्चों में भोजन का प्रारंभ(अन्नप्राशन)

Previous Post

राइट फूड कोम्बीनेशन

Next Post

फूड क्रेविंग के स्वस्थ विकल्प

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी