Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

मक्का: एक सुपर फूड

By Shagun, अगस्त 28, 2016 Posted in: भोजन के तथ्य

मक्का (कॉर्न) हमारे किचन में विभिन्न रूपों में सदियों से उपयोग में लाया जाता है। लगभग 9000 ईसा पूर्व मेक्सिको और सेंट्रल अमेरिका में पहली बार घरेलू रूप से प्रयोग में लाया गया था। 2000 ईसा पूर्व अमेरिका महाद्वीप में यह वहाँ की प्रमुख फसल बन गया। यही से फिर इसे कई अन्य जगहों पर ले जाया गया और आज मक्का विश्व का सबसे ज्यादा उगाया और उपयोग किये जाने वाली क्रॉप बन चुका है। एक अध्ययन के अनुसार विश्व की लगभग 20% आबादी अपने भोजन के लिए इसी फसल पर निर्भर है।

मक्के के दाने बड़ी ही खूबसूरती से इसके आधार पर जुड़े होते है। ये मानो लगता है किसी ने मक्कों को एक कतार मे खड़ा कर दिया है। मक्के की गोल्डन कलर की वराइटी सबसे अधिक उगाई जाती है, इसके अलावा मक्का अलग अलग रंगों जैसे लाल, गुलाबी, काला, बैगनी और नीले रंगों का भी होता है। आजकल की परिस्थितियों में मक्का यूं तो वर्ष भर उपलब्ध है, पर इसका सीजन बरसात का है और हार्वेस्ट करने के बाद नियंत्रित परिस्थितियों में इसे बहुत लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है।

इसके नाम से जुड़ी बड़ी अनोखी और रोचक बात: मक्के का वैज्ञानिक नाम“Zea mays” है, इसको उल्टा कर के ही इसका प्रचलित नाम “maize” बना है।

मक्के के उपयोग: मक्का मुझे लगता है, हर उम्र हर आयु वर्ग को पसंद आता है। मूवी हाल में शायद ही कोई हो जो इसके पॉपकॉर्न की महक को इगनोर कर सके। मूवी देखते देखते पॉपकॉर्न के मजे हम सभी ने लिए हैं। मक्का चाहे रोस्टेड हो बॉइल्ड हो या फिर मसालेदार स्वीट कॉर्न के रूप में हो, बहुत ही मजेदार लगता है। मजे की बात है ज्यादातर फॉर्म्स मे ये आपके पेट पे हलका ही रहता है। पार्क या माल में घूमते हुए आमतौर पर लोगों के हाथों में बॉयल्ड या मसालेदार स्वीट कॉर्न ही नजर आता है।

मक्के को आप अपनी डाइट में, पूरे दिन किसी ना किसी रूप में खा सकते हैं। सुबह से शुरू करिए तो ब्रेकफ़ास्ट में कॉर्न फ्लेकस या फिर मक्के का कीस है। लंच डिनर में पैन केक्स, टॉरटीला, बरीटोस, पोलेंटा, मक्के की रोटी, मक्के की बाटी, बाफले, आदि के मजे ले सकते हैं। इसके अलावा गरमागरम स्वीट कॉर्न सूप या फिर मक्के के बॉयल्ड करनेल्स का सलाद हो तो ये आपके टेस्ट बड्स को खुश करके ही मानेंगे।

मक्के का आटा ग्लूटेन फ्री आटा है तो जिसे गेहूं से एलर्जी है उसके लिए एक बहुत ही अच्छी स्टेपल डाइट है। 

मक्के के हेल्थ बेनीफिट्स:

  • मक्का प्रतिदिन के लिए स्वस्थ और आवश्यक केलोरीज प्रदान करता है।
  • मक्के में पर्याप्त स्टार्च और अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कि आंतों के हेल्थी बेक्टीरिया को पोषण देता है और आपको कब्ज़, बवासीर और कोलोन कैंसर से बचाता है।
  • कई लाइफस्टाइल डिसीज जैसे डायबीटीज, हार्ट से संबंधित बीमारियाँ, उच्च रक्तचाप को सफलता पूर्वक मेनेज करने में सहायक है।
  • मक्का विटामिन ए, सी और बी कॉम्प्लेक्स से सम्पन्न है। इसलिए ये आँखों में मोतियाबिंद से बचाव के लिए बहुत जरूरी है, साथ ही नर्व कोशिकाओं के सम्पूर्ण विकास और उनके प्रोटेक्शन के लिए भी आवश्यक है।
  • मक्के में बीटा केरोटिन, फोलेट और ट्रेस एलिमेंट्स जैसे सेलिनियम, पोटेशियम कुछ मात्रा में कॉपर, केल्सियम, सोडियम और जिंक भी उपस्थित होता है।
  • सेलिनियम थायरॉइड के प्रॉपर फंक्शनिंग के लिए आवश्यक है, साथ ही इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए भी बेहतरीन है।
  • पोटेशियम हड्डियों और मसल्स की हेल्थ के लिए आवश्यक है और साथ ही हृदय रोगों से दूर रखने में भी सहायक है।
  • निएसीन एलजिमीर रोग से बचाव करने में सहायक है और डाइजेस्टिव सिस्टम और नर्वस सिस्टम को भी स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • मक्के में 18 तरह के एमीनो एसिड होते है जिनमें से 8 ऐसे हैं जो की इसेंशियल एमीनो एसिड की श्रेणी में होते हैऔर साथ में फाइटो न्यूट्रीएंट्स भी।        

मक्के की एक और जहां गुणवत्ता बहुत बढ़िया है वहीं इसकी केलोरीफिक वेल्यू नॉर्मल ग्रेन्स की तरह ही है तो आपको इसका पूरा फायदा लेने के लिए सीमित मात्रा में लेकिन रेगुलर उपयोग में लेना है। तरह तरह के मक्के के व्यंजनों का स्वाद लीजिए और अपने जीवन का आनंद लीजिए…

       

Tags: weight gain diet plan for diabeticsrelishyourlifediabetic meal plans for weight losswww diabetic diet meal planningrelishthe diabetic diet meal plancornsuperfoodgoodnesskerneldiabetic diet food planhealthy diet plan for diabeticsdiabetic weight loss diet plan

Related Posts

Soulful songs

Soulful songs

By Rashmi, जुलाई 10, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

When it comes to songs they are an integral part of our life, there are many emotions which gets synchronized with the music and lyrics. Here is a list of 5 soulful songs of Bollywood which are timeless classics...just click on the song and watch the melodies. 1. मन रे…

Read More

Tags: jab we metdum laga ke haishachitralekharelishyourliferelishsoulful songssongsbollywoodpyasahumdono
Soulful songs
The Flambeaus of memoirs

The Flambeaus of memoirs

By Rashmi, जून 1, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

“You are invited to the festival of this world and your life is blessed” -By Rabindranath Tagore As a child we used to eagerly wait for the third day of “Navratri” for the reason that a “mela” was conducted on that day in front of our paternal house each year.  Some…

Read More

Tags: relishyourlifenavratriramayanartiramleelaramdurgadeepawalifestival
The Flambeaus of memoirs
आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स

आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स

By Shagun, जून 8, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Self-confidence is an inbuilt positive quality that is responsible for an overall success, interpersonal and developmental skills of a person. Here, we share some points that will help to boost up your confidence levels to magical heights. Only advice is that just follow them religiously- 1. Be an early…

Read More

Tags: relishyourliferelishconfidencehobbyorganiseddressfriendnewspaperthink positive
आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स
फरमेंटेड फूड के लाभ

फरमेंटेड फूड के लाभ

By Shagun, जुलाई 9, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}It is very interesting to know that in almost every Indian cuisine you can find one fermented food item on the plate; be it dosa, idli, vada, dhokla, raita, naan, bhatura, curd, chutney or a humble pickle. In cuisines world over kimichi, tempeh, wine, bear, kombucha, sauerkraut, olives etc are…

Read More

Tags: dieticianacharnutritionistrelishyourlifenaandiet planbreadrelishprobioticfoodbacteriasaucevitamin bfermentationomega 3fermentedweight lossbhaturanutritionidlidietpickle
फरमेंटेड फूड के लाभ
किशमिश के फायदे

किशमिश के फायदे

By Shagun, जून 24, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en} Raisins or ‘kishmish’ as we all know are dried grapes. Usually it is found without seeds and the seeded variety is known is Dakh or ‘mukkaka’. They are available in a variety of color which ranges from green, light/dark brown and black. Long shaped green ones are supposed to…

Read More

Tags: relishyourlifeosteoporosisrelishRaisinsmunakkaconstipationslow aegingbone healtheye careanemiaacidosis
किशमिश के फायदे
गुणकारी बादाम

गुणकारी बादाम

By Rashmi, अक्टूबर 11, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}Almonds are an extraordinarily popular drupe nut tree, scientifically designated as Prunusdulcis. Despite being high in fat, almonds are highly nutritious, extremely healthy and full of medicinal value. This makes almonds an indispensable inclusion in human diet. Almonds are recommended to all age groups for immense nutritional benefits. Almonds can be…

Read More

Tags: diabetic diet food planhealthy diet plan for diabeticsdiabetic weight loss diet planrelishyourlifeweight gain diet plan for diabeticsdiabetic meal plans for weight lossrelishwww diabetic diet meal planningfibrethe diabetic diet meal planMUFAalmondsalmonds benefitsalmond nutrition
गुणकारी बादाम

Previous Post

मेक्सिकन क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

Next Post

डाइटरी फाइबर के फायदे

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी