Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स

By Shagun, दिसम्बर 13, 2020 Posted in: पेरेंटिंग

अपने बच्चे को बढ़ते हुए देखना दुनिया का सबसे सुखद अनुभव है। जैसे-जैसे वे बड़े होते जाते हैं, अभिभावक होने के नाते हमारी ज़िम्मेदारी भी बढ़ती जाती है, हम उनमे अपने आहार के प्रति स्वस्थ आदतें विकसित करें जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने। इसलिए बच्चे के आहार में सही पोषण होना बहुत मायने रखता है।

विकास की इस अवस्था में, सही देखभाल और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है ताकि आपका बच्चा एक स्वस्थ और सफल नागरिक बन सके।

बच्चों के सही न्यूट्रिशन के लिए यहां पांच दिशानिर्देश दिए गए हैं जो आपके बढ़ते बच्चों की देखभाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं; और उनके पूरे दिन के आहार को संतुलित रखने मे आप की सहायता करेंगे।

सुबह की स्वस्थ शुरुआत करें- अच्छे भोजन के साथ दिन की शुरुआत करना सही है। इसे एक प्रकार के नट्स (बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट आदि) और किसी एक प्रकार के ड्राई फ्रूट्स (किशमिश, अंजीर, खुबानी, खजूर आदि) के संयोजन से शुरू करें। सुनिश्चित करें कि ये रात भर भिगोएँ ताकि आपके बच्चे को इनका पूरा लाभ मिल सके।

शॉर्ट ब्रेक- अधिकांश विद्यालयों में स्कूल शुरू होने के शुरुआती 2 घंटों में शॉर्ट ब्रेक का प्रावधान होता है। इस समय के लिए कोई भी मौसमी फल बेहतरीन चुनाव है, इससे आपके बच्चे को स्कूल के कार्य करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी और एंटीऑक्सिडेंट्स की दैनिक आवश्यकता भी पूरी होगी।

दोपहर के भोजन का समय- अब यह समय अनाज का है, घर में बने किसी भी अनाज को उनकी पसंद के हिसाब से दोपहर के भोजन में पैक करें ताकि वे इसे मन से खा सकें, यहाँ ये विकल्प बड़े उपयुक्त होते हैं; पोहा, भरवां पराठे, उपमा, वेजीटेबल पुलाव, वेजीटेबल सैंडविच, फ्राइड राइस, इडली + नारियल की चटनी आदि। लंच के लिए एक टिप – नींबू, धनिया, करी पत्ते, मूंगफली, काजू, सूखा नारियल का उपयोग गार्निश की तरह करें ताकि इनमे माइक्रो न्यूट्रियंट की गुडनेस भी जुड़ सके और हाँ एल्यूमीनियम फॉइल का उपयोग ना करें इसे स्टील के लंच बॉक्स में पैक करें।

स्कूल से घर आने के बाद- अगर आपके बच्चे को इस समय भूख लगती है, तो उन्हें पूरा भोजन दें जो आपने अपने दोपहर के भोजन के लिए पकाया हो, अन्यथा शाम का नाश्ता इस छोटी मोटी भूख के लिए बहुत अच्छा है, मूंगफली गुड़ का मिक्स्चर, भेल, घर का बना चिवड़ा मिक्स्चर, घर का बना लड्डू (नारियल / बेसन / गेहूं का आटा / रवा / रामदाना / खजूर ड्राइ फ्रूट आदि )।

खेलने के समय से पहले- दूध इस समय के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह अपने आप में संपूर्ण, लेकिन ध्यान रखें कि इसमें किसी भी प्रकार का हेल्थ पाउडर नहीं मिलाना है, बल्कि इलायची, जायफल डालकर स्वादिष्ट बनाया जाता है। मिश्री या गुड के साथ इसे मीठा करें। अन्य विकल्प में लस्सी या छाछ (मीठा या नमकीन) भी बेहतर है। यह खेल के समय के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।

डिनर- फिर से अनाज और सब्जियों के लिए यही समय है। खिचड़ी, दाल चावल, दही के साथ वेजीटेबल पुलाव, सांभर के साथ इडली / डोसा, मौसमी सब्जियों के साथ रोटी, रात के खाने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। कोशिश करें कि यह रात 8 बजे से पहले हो और हाँ खाने के 2 घंटे के बाद ही बिस्तर पर जाने का नियम बनाए।

अब इन युक्तियों के साथ बच्चों के न्यूट्रिशन के लिए आपका ज्ञान में वृद्धि हुई होगी, इसलिए इन्हे अपनाएं और बच्चों में एक सकारात्मक फर्क देखें।

Tags: nutritionchild nutritioneating righttiffin box ideaevening sncksdinner ideasbreakfast ideashealthy kidhealthy food

Related Posts

कोलेस्ट्रॉल सिम्पलीफाइड

कोलेस्ट्रॉल सिम्पलीफाइड

By Shagun, अप्रैल 8, 2021
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} As you listen the word ‘Cholesterol’ your mind paints the picture of heart diseases. It is one of the most misunderstood words. However, to some extent it contributes to coronary disease but not solely responsible for it. In pursuit of modern lifestyle there are many more contributing factors, which…

Read More

Tags: HDLomega 3lipid profilecooking oilदिल की बीमारीCholesterolकोलेस्ट्रॉलnutritionलिपिड प्रोफाइलfiberकच्ची घानीdieticianheartheart diseaseexcerciseseedsyogaLDLfibre
कोलेस्ट्रॉल सिम्पलीफाइड
वजन कम करने के 10 मिथ

वजन कम करने के 10 मिथ

By Shagun, जून 12, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} It is said in Ayurveda “pahla sukh nirogi kaya” and it is really true; we can only think of living a perfect life with pinnacles of success only if we are fit enough to do so. With the advent of technology and our dependence to it, the world gradually…

Read More

Tags: fatprotienwatercarbohydratesdetoxweight lossweightlossnutritionrelishyourlifedietrelishdieticianexcercisenutritionistmythsdiet plangreen teafood
वजन कम करने के 10 मिथ
PCOS मेनेजमेंट

PCOS मेनेजमेंट

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}There are a number of ways to manage the symptoms and the impact of PCOS, so it is important to start early after diagnosis. The key to managing PCOS includes: A good understanding of how it’s caused and the effect of PCOS on the body A healthy approach to eating…

Read More

Tags: relishyourlifediabetic diet food planrelishhealthy diet plan for diabeticsPCOSdiabetic weight loss diet planPCODweight gain diet plan for diabeticslifestylediabetic meal plans for weight lossweight losswww diabetic diet meal planningnutritionthe diabetic diet meal plandietdieticiannutritionistdiet plan
PCOS मेनेजमेंट
Toddler Education

Toddler Education

By Rashmi, जून 15, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

Basics of toddler education - From a mother to the teacher Education of children is important in building up of nations. Our first step should be to focus on overall development of a child accomplished with the grass root level of teaching equally equipped advanced tools. At the kindergarten level,…

Read More

Tags: relishtoddlereducationmothercolorshapeseasonrelishyourlife
Toddler Education
अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए

अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए

By Shagun, जुलाई 5, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

{:en}“Work while your work, play while you play” This quote is very meaningful and relevant, It simply suggest to be focused in the thing you do. As a parent you must have noticed that as your child grows it decreases its focusing ability and it starts at the age of…

Read More

Tags: relishhealthylistnerparentingfocusto do listchildrelishyourlife
अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए
5 बेस्ट किड्स टीवी शो

5 बेस्ट किड्स टीवी शो

By Shagun, जुलाई 20, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

{:en},The biggest challenge of parents now a day is to be watchful what the kid is watching on TV show. Most of the stuff being aired is not contributing in any kind of character building or skill enhancements. This makes it important for parent is to choose the right shows…

Read More

Tags: KidskidCartoonanimateddora the explorerteam umi zoomirelishyourlifedo diego gopeppa pigrelishoctonautsTV showTV series
5 बेस्ट किड्स टीवी शो

Previous Post

जड़ी – ग्रह रत्न विकल्प

Next Post

पानी बोले “ड्रिंक मी राइट”

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी