Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

बी इंप्रेसिव….

By Shagun, जून 26, 2016 Posted in: खुद की देखभाल

इस दुनिया में हर व्यक्ति का अपना अलग व्यक्तित्व है। जैसे ईटों से मिलकर इमारत बनती है वैसे ही कई गुणों से अपनाकर व्यक्तित्व का निर्माण होता है। जैसे बात करने का सलीका, किसी परिस्थिति पर प्रीतिक्रिया देने का तरीका, दूसरों से बात व्यवहार करने का तरीका, सोचने का तरीका, कपड़े पहनने का ढंग, लुक्स, इत्यादि।

अगर निष्कर्ष निकालें तो सोचने, व्यवहार और भावनाओं के तरीकों से मिलकर किसी भी व्यक्ति की पर्सनलिटी निर्मित होती है।

अब इस पर्सनलिटी का भी गूढ़ तरीके से समझे तो ये भी दो प्रकार की होती है

  1. जैसे हम बाहर से दिखते हैं,
  2. जो हम अंदर से वास्तविकता में होते हैं।

बाहरी पर्सनेलिटी को तो ड्रेसिंग सेन्स बेहतर करके, थोड़ा अपने लुक पर काम करके सुधार जा सकता है। पर आंतरिक व्यक्तित्व को सवांरने के लिए ट्रेनिंग और डेवलपमेंट पर काम करना होता है जिससे आप वाकई इंप्रेसिव बन सकें।

हम कई प्रभावशाली व्यक्तियों के बारे में जानते है पर कभी ये समझाने की कोशिश नहीं करते कि ऐसा उनमें अलग क्या है?

यहाँ कुछ इन्साइट है जो आपको व्यक्तिव निखार में मदद करेंगे –

स्वयं को हमेशा फिट रखिए: आपकी उम्र जितनी भी हो और आप कैसे भी दिखते हों, पर एक वेल टोन्ड बॉडी हमेशा आपका कॉन्फिडेंस अप करती है सो यहाँ से शुरुवात कीजिए।

एक्टिव रहिए और कोई शौक विकसित करिए: ये आपके मानसिक और शारीरिक दोनों की वेलनेस से जुड़ा हुआ है। योग और ध्यान के लिए कुछ समय जरूर निकालिए। ये आपके शरीर को फ़्लेक्सिबल और मष्तिष्क को शांत रखेंगे। आपकी उम्र इसमें आड़े नहीं आनी चाहिए। अपने शौक को पहचानिए और उसे समय देना शुरू कीजिए। जिस काम मे आपका मन लगता है वह आपको व्यस्त भी रखता है और आप उससे थकते भी नहीं हैं। चाहे वो म्यूजिक से संबंधित हो या नई भाषा सीखने से, किसी तरह की वस्तुओं का कलेक्शन हो या फिर कोई गेम।

रीडिंग करिए: क्या आप जानते हैं ज्यादातर प्रसिद्ध व्यक्तियों की फेवरेट शौक क्या है? जवाब है- “रीडिंग”। अतः इस शौक को डेवलप करिए अगर शरू में मन न लागे तो कुछ पन्ने पढ़ कर धीरे धीरे कन्टिन्यू रखिए। रीडिंग से आपके ज्ञान में वृद्धि होगी ही साथ ही ये शौक आपके व्यक्तिव को सम्पूर्ण भी बनाएगा।

अच्छे श्रोता बनिए: आप जिसके साथ जिस समय हों उसकी बातों को पूरे ध्यान से सुनिए। जो व्यक्ति आपके साथ हो उसे ये विश्वास होना चाहिए कि उसने जो भी बोल है अपने पूरे मन से उसे सुना है। ये गुण आपकी पर्सनेलिटी में लोगों के भरोसे को बढ़ाएगा। साथ ही आपकी यह आदत आपको आपके काम को समझने में भी बहुत सहायक बनेगी।

अपनी ओपिनियन रखिए सही सलाह दीजिए: अपने ज्ञान और अनुभवों के आधार पर किसी भी मुद्दे पर अपनी राय जरूर रखें और अगर  आपसे कोई सलाह लेना चाहता है तो खुद को उसकी परिस्थिति में इमेजिन करके सलाह दें। ऐसे में लोगों की निजता का ध्यान जरूर रखें।

नए लोगों से मिलिये: ऐसे लोगों से भी मिलिये जो आपकी तरह नहीं हैं। ऐसा करने से आपको किसी भी टॉपिक पर अलग तरह का दृष्टिकोण मिएगा। किसी भी समस्या को हाल करने के लिए नए तरीके मिलेंगे। इस तरह का व्यवहार आपके दृष्टिकोण को इक्स्पैन्ड करेगा।

सकारात्मक रहिए: नकारात्मकता आपको हमेशा पीछे खींचती है, उससे कोई भी काम सफल नहीं हो पता है। हालांकि नकारात्मकता भी जीवन का एक हिस्सा है पर ये आप पर है कि आप इसे कितना स्थान देना चाहते हैं। सकारात्मक रहिए जितना अधिक से अधिक रह सकते हैं, और अपने आस पास लोगों को भी रहने के लिए प्रेरित भी करिए।

स्माइल करिए: स्माइल एक ऐसा कर्व है जो जो कई चीजों को सीधा कर देता है। कभी मिरर के सामने देखिए स्माइल करके आप पाएंगे आप खूबसूरत दिखते हैं। स्माइल आपको आकर्षक तो बनाती है साथ ही आपके व्यक्तिव को सिम्पल बनाती है लोग आपसे कॉन्टेक्ट करने में सहज महसूस करते हैं।

बी योरसेल्फ़: हर व्यक्ति अपने आप में यूनीक होता है, यही यूनिकनेस आपको लोगों से अलग बनाती है, तो हमेशा इसे मेन्टेन करिए। अच्छी आदतें लोगों से सीखिए जरूर पर उन्हें अपने तरीके से अडैप्ट करिए।

ईमानदार रहिए और दूसरों को आदर दीजिए: परिस्थिति जो भी हो अपनी ईमानदारी हर हाल में बनाए रखें, अपने सुना होगा छवि बनाने में बरसों लग जाते है पर बिगड़ते देर नहीं लगती। ईमानदार रहकर आप हर परिस्थिति में विजेता बनाकर ही उभरेंगे।

दूसरों से वैसा ही व्यवहार करें जैसा आपको अपने लिए सही लगता हो, हर व्यक्ति को आदर दें चाहे वह पद में आपसे बड़ा हो या छोटा। ऐसा करके आप लोगों का स्नेह जरूर पाएंगे।

इन बिंदुओं पर गौर करिए और आवश्यकतानुसार परिवर्तन भी करें। हर दिन अपने लिए कुछ नया खोजें और खुश होकर जीवन का आनंद लें…

Tags: listneractiverelishyourlifefitrelishhobbyimpressivepersonalityreadsmilingyourselfpositive

Related Posts

स्वस्थ रहने के 10 नियम

स्वस्थ रहने के 10 नियम

By Shagun, दिसम्बर 30, 2018
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} “To keep the body in good health is a duty... otherwise we shall not be able to keep our mind strong and clear”- By Buddha As the quote suggests, health is the most important element of our lives that keeps us going. Hence, we should work towards maintaining good…

Read More

Tags: ten tipsdiabetic diet food planwaterhealthy diet plan for diabeticsrelishyourlifediabetic weight loss diet planfitnessweight gain diet plan for diabeticsexcercisediabetic meal plans for weight lossmedidatewww diabetic diet meal planningbody clockthe diabetic diet meal planmetabolismlog sittingdiabeties
स्वस्थ रहने के 10 नियम
7 तरीके वेट-लॉस प्लेटू से बाहर आने के लिए

7 तरीके वेट-लॉस प्लेटू से बाहर आने के लिए

By Shagun, जनवरी 24, 2021
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Looking smart, slim and fit is the dream of most of among us. it all needs a perfect figure and maintaining it to that level. It is rightly said “Being fit is a new fashion statement”. If you run a check in your contact list, you will find many…

Read More

Tags: weight lossnutritionglutenwheatstrength trainingwalkingbrisk walkdiabetesdieticiandiabetes carenutritionistactiveexerciserefined
7 तरीके वेट-लॉस प्लेटू से बाहर आने के लिए
इम्बाईबिंग महात्मा

इम्बाईबिंग महात्मा

By Rashmi, अक्टूबर 2, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

{:en} A lot is there to learn from life and thought of Mahatma Gandhi; he was indeed a true saint of modern era. His words are eternal and once imbibed in life they start reflecting in our deeds. The sayings of Mahatma is resonating the world over. It’s not so…

Read More

Tags: gandhimkgandhipeace2nd Octobersawch bharatfamous quotesrelishyourliferelishrelish your lifemahatma
इम्बाईबिंग महात्मा
टेरेस गार्डन आईडिया!!

टेरेस गार्डन आईडिया!!

By Rashmi, जुलाई 24, 2016
Posted in: घर की देखभाल

{:en}“As you sow, so shall you reap”- Literally, how true these words are! The most comforting and striking sights in today’s era of concrete jungle is the greenery; it fills our hearts with eternal joy and pleasure. The earthen texture lures our mind and soul. We all wish to make…

Read More

Tags: soilpotsgardeningplantsbalconyterraceterrace garden
टेरेस गार्डन आईडिया!!

Previous Post

किशमिश के फायदे

Next Post

इंसुलिन इंसेन्सटिविटी…

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी