Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

इम्बाईबिंग महात्मा

By Rashmi, अक्टूबर 2, 2016 Posted in: दृष्टिकोण

महात्मा गांधी आधुनिक युग के सच्चे संत है, उनके जीवन और उनके विचारों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। अगर आप एक बार सच्चे मन से उनके सिद्धांतों को अपनायेंगे तो आपके व्यवहार में परिवर्तन अपने आप आने लगेगा। गांधी जी के विचार शब्द बन कर पूरे संसार में गुँजायमान हैं। उनकी तरह जीवन जीना तो हर एक के बस की बात नहीं है पर उनके कुछ सिद्धांतों का पालन करके अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। तो इनके महान विचारों को अपने मन, मस्तिष्क और हृदय में स्थान दीजिए और जीवन के भी निर्णय लेने से पहले इन पर विचार जरूर कीजिए….

जीवन की सीख

“जियो ऐसे कि जीवन खत्म होने वाला है और सीखो ऐसे जैसे तुम हमेशा जीवित रहोगे”

ये बहुत ही प्रेरक और सत्य कथन है। कभी एक लिस्ट बना के देखिए अपने क्या प्राप्त किया है और अब आपको भविष्य में और क्या पाना रह गया है? आप पाएंगे कि ये लिस्ट बहुत लंबी है, कभी सोचा भी नहीं होगा कि आप क्या क्या कर चुके हैं और क्या और करना बाकी है। भविष्य की लिस्ट यदि लंबी बनी है तो इससे न घबराएं अब इसमे आवश्यक और महत्वपूर्ण टिक करें। ऐसा करते ही ये लिस्ट आपको बहुत मामूली लगने लगेगा। अतः खुद को गियर अप करिए और लग जाइए पूरे उत्साह से अपने लक्ष्य की ओर पर ध्यान रहें कोई पुराना कोई भी बोझ मन में न लादें।

अपनी अंतिम यात्रा में आप कुछ भी नहीं ले जाते, तो जीवन जीते वक्त इतना बोझ क्यूं लेना? आखिरकार जीवन जीने के बाद आपकी दी हुई सीखें ही रह जानी है। तो जीवन को सीखने की यात्रा बनाइये।

आत्म सम्मान के लिए सीख 

“मेरी अनुमति के बिना मुझे कोई दुखी नहीं कर सकता है”

जीवन में अपनी महत्ता समझना बहुत कठिन है, आप खुद की काबिलियत पर तभी विश्वास करते है जब लोग आपकी तारीफ करते हैं। अगर आप खुद को स्वीकार करना सीख लें तो कोई भी भावना चाहे वो क्रोध, प्यार, स्नेह, नफरत या आलोचना आपके मन को क्षति नहीं पहुंचा सकती है। अगर आपको ये पता होता है कि आप सही हैं तो दूसरों की भावनाएं आप को प्रभावित नहीं करती हैं। इसके लिए ईमानदारी से अपने द्वारा किये हुए कार्यों की जिम्मेदारी लीजिए, नकारात्मकता आप से स्वतः दूर हो जाएगी।

आंतरिक शांति और शक्ति के लिए

“क्षमा करना केवल साहसी व्यक्तियों की निशानी है, कमजोर व्यक्ति क्षमा नहीं करते”

क्षमा करना आसान नहीं है, और हर एक के बस की बात भी नहीं है। क्षमा करना और भूल जाना आपके तनाव को कम करने में अत्यधिक सहायक है। आप जिस क्षण किसी को माफ करते हैं आप उसी समय से बेहतर महसूस करने लगते हैं, मानो किसी बड़ी मानसिक व्यथा से बाहर निकाल आये हों। ऐसा करके आप मानसिक रूप से और मजबूत साहसी और शांत बनके उभरते हैं।

खुशी के लिए 

“सामंजस्य से आप जो भी सोचते हैं, कहते हैं और करते है वही सच्ची खुशी है”

आप अगर थोड़ा ध्यान से सोचेंगे तो पाएंगे कि लोग बहुत सारा समय और एनर्जी व्यर्थ की बातों में बर्बाद कर देते है। लाइफ के विज्ञान और गणित को समझना छोड़िए और जीवन जीने की कला सीखिए। लोगों से, वातावरण से प्रभावित हुए बिना अपने विचार बनाइये। खुशी और स्नेह बांटने से ये कई गुणा वापिस होकर मिलते हैं। अपनी वास्तविक आवश्यकताओं को समझिए और उनमें ही रहना सीखिए। खुश रहने को, प्रसन्न रहने को प्राथमिकता दीजिए।

स्वयं में बदलाव के लिए      

“खुद में वो बदलाव लाइये जो आप संसार में देखना चाहते हैं”

अपने जीवन की विषमताओं को भूलकर स्वयं में विश्वास करिये। अपने सपनों पर भरोसा कर अपना जीवन जीने की कोशिश करें। कुछ भी कितना भी कठिन क्यूं ना हो, कोशिश जरूर करें क्यूंकि कोशिशें ही कामयाब होती है। जो बदलाव आप अपने समाज में देखना चाहते हैं उस बदलाव की शुरुवात स्वयं से करें आखिरकार हम से ही समाज बनता है। मुद्दा चाहे साफ सफाई जैसे बेसिक आवश्यकताओं से ही संबंधित क्यूं ना हो।

महात्मा गांधी वाकई सच्चे अर्थों में महात्मा थे, तभी तो आज भी उनकी सीखें समाज का मार्गदर्शन करने में सक्षम है। कुछ सिद्धांतों को आप भी अपनाइए और खुद में वैचारिक  फर्क देखिए और जीवन का आनंद लीजिए….     

Tags: famous quotesrelishyourliferelishrelish your lifemahatmagandhimkgandhipeace2nd Octobersawch bharat

Related Posts

फरमेंटेड फूड के लाभ

फरमेंटेड फूड के लाभ

By Shagun, जुलाई 9, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}It is very interesting to know that in almost every Indian cuisine you can find one fermented food item on the plate; be it dosa, idli, vada, dhokla, raita, naan, bhatura, curd, chutney or a humble pickle. In cuisines world over kimichi, tempeh, wine, bear, kombucha, sauerkraut, olives etc are…

Read More

Tags: fermentationomega 3fermentedweight lossbhaturanutritionidlidietpickledieticianacharnutritionistrelishyourlifenaandiet planbreadrelishprobioticfoodbacteriasaucevitamin b
फरमेंटेड फूड के लाभ
किशमिश के फायदे

किशमिश के फायदे

By Shagun, जून 24, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en} Raisins or ‘kishmish’ as we all know are dried grapes. Usually it is found without seeds and the seeded variety is known is Dakh or ‘mukkaka’. They are available in a variety of color which ranges from green, light/dark brown and black. Long shaped green ones are supposed to…

Read More

Tags: bone healtheye careanemiaacidosisrelishyourlifeosteoporosisrelishRaisinsmunakkaconstipationslow aeging
किशमिश के फायदे
वजन कम करने के 10 मिथ

वजन कम करने के 10 मिथ

By Shagun, जून 12, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} It is said in Ayurveda “pahla sukh nirogi kaya” and it is really true; we can only think of living a perfect life with pinnacles of success only if we are fit enough to do so. With the advent of technology and our dependence to it, the world gradually…

Read More

Tags: relishyourlifedietrelishdieticianexcercisenutritionistmythsdiet plangreen teafoodfatprotienwatercarbohydratesdetoxweight lossweightlossnutrition
वजन कम करने के 10 मिथ
मॉनसून सीजन के त्योहार

मॉनसून सीजन के त्योहार

By Rashmi, अगस्त 6, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

{:en}The monsoon in India, jump starts from the month of June to September every year. It gives a new lease to the people from the scorching heat of summers by splashing up with exuberant rains. In Hindu culture, several festivals are celebrated during the monsoons, which offers prayers to the…

Read More

Tags: ganag dussherarakhiswaanonamteejjanamashtamimonsoonfestivalsrathyatra
मॉनसून सीजन के त्योहार
हैलो!!मीशा….

हैलो!!मीशा….

By Rashmi, जून 29, 2018
Posted in: दृष्टिकोण

{:en} Oh yes! I am talking about the Russian children’s magazine MISHA published from the MIR, the Soviet Union's publication house of ‘then’ USSR, during period of the 70S, 80s and early 90s globally. Hope some of you might recollect and relate well with the beautiful memories of the magazine.…

Read More

Tags: childmishaappsmagazinerussia
हैलो!!मीशा….
The Flambeaus of memoirs

The Flambeaus of memoirs

By Rashmi, जून 1, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

“You are invited to the festival of this world and your life is blessed” -By Rabindranath Tagore As a child we used to eagerly wait for the third day of “Navratri” for the reason that a “mela” was conducted on that day in front of our paternal house each year.  Some…

Read More

Tags: ramleelaramdurgadeepawalifestivalrelishyourlifenavratriramayanarti
The Flambeaus of memoirs

Previous Post

मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

Next Post

वीनिंग- बच्चों में भोजन का प्रारंभ(अन्नप्राशन)

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी