Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

गुडनेस ऑफ इंडियन समर ड्रिंक्स

By Shagun, मई 19, 2019 Posted in: भोजन के तथ्य

चिलचिलाती गर्मी का स्वागत किसी केमिकल पेय (कोला, प्रोसेस जूस, आदि) की जगह  घर के बने रिफ्रेशिंग कूल ड्रिंक्स से करिए। ये ना केवल आपको एनर्जी देंगे बल्कि पसीने की वजह से शरीर से बाहर निकले हुए पानी और मिनरल्स की कमी को भी पूरा करेंगे।

यहाँ हम आपको 7 क्विक रिफ्रेशिंग घर के बने हुए कूल ड्रिंक्स से परीचित कराएंगे जो आप को गर्मी से तुरंत राहत तो देंगे साथ ही उनसे होने वाले लाभ से भी आप भली भांति परीचित हो जाएंगे।

१.बेल शरबत: बेल या वुड एप्पल अपनी एंटी माइक्रोबियल, एंटी फंगल और एंटी बैक्टेरियल गुणों के कारण जाना जाता है, इसके इन्हीं गुणों की वजह से ये शरीर को कई तरह के इंफेक्शंस से लडने के लिए तैयार करता है। साथ ही बेल एक बहुत ही बेहतरीन गट क्लींजर है अतः पेट से रिलेटेड कई समस्याओं के निदान के लिए अमृत है।

२. खस शरबत: खस खस या पॉपी सीड्स डाईटरी फाइबर, प्रोटीन ओमेगा ६ फैटी एसिड, विटामिन बी, मैग्नेशियम और कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत है। ठंडक प्रदान करने के अलावा नींद ना आने की समस्या (इनसोम्निया) के निदान में भी सहायक है। स्किन पोर्स टाइट करने में भी अंदर से मदद करता है।

३.चंदन शरबत: चंदन आपकी स्किन की रंगत निखारने के साथ साथ स्किन से रिलेटेड प्रोब्लेम्स जैसे एग्जीमा, सोराइसिस, मुंहासे से भी निजात पाने में बहुत अधिक मददगार है। इसकी ठंडक मानसिक रूप से शांति प्रदान करती है।

४.नींबू शिकंजी: गर्मियों में बहुत ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स है। शिकंजी विटामिन सी का बहुत बेहतरीन स्रोत है, जब आप इसमें मिंट और बहुत थोड़ा सा ही अदरक मिला लेते है तो फिर ये डाइजेशन सही करने के लिए भी बहुत लाभदायक हो जाता है।

५. केरी पन्ना: केरी पन्ना गर्मियों में लू से बचाता है क्यूंकि यह बहुत ही लाजवाब हाइड्रेटिंग ड्रिंक है। पन्ना विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत होने के साथ ही गर्मियों की वजह से पेट में होने वाली गड़बड़ियों को भी ठीक करता है, शरीर से आयरन के छरण को रोकता है। एक शब्द में कहा जाए तो परफेक्ट हीट बीटर ड्रिंक है।

६.कोकम शरबत: कोकम इन्फ्लेमेशन और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को पूरा करता है। कोकम एक बेहतरीन फेट बर्नर है यानि वेट कम करने में भी सहायक है। गर्मियों में होने वाले डायरिया को भी ठीक करता है, इतने कारण बहुत है कि आप इसे गर्मियों में जरूर पिएं।

७. ठंडाई: ये अपने नाम को भली भांति सार्थक करने वाला ड्रिंक है। इसकी ठंडक का राज इसके इंग्रेडिएंट्स में छुपा हुआ है बादाम, खस खस, काली मिर्च, सौंफ, गुलकंद ये सभी मिलकर इसे एक सुपर ड्रिंक बनाते है। ठंडाई के अनेकों लाभ है और इसकी ठंडक आपको इसे पीते है मुंह से लेकर पेट तक महसूस होती है।

तो, अब गर्मियों में मार्केट के केमिकल कोल्ड ड्रिंक्स को कहिए ना और अपनाइए ये घर के बने देसी और गुणों से भरपूर समर ड्रिंक्स और अपनों के साथ इन ड्रिंक्स और अपने जीवन का आनंद लीजिए।

Tags: relishyourliferelishcoolsharbatheatrefresh

Related Posts

लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

By Shagun, सितम्बर 11, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Struggling to strike a balance in life, do you know the fact that you were born with balancing mechanism, but it got lost with time? Look around your social circle, you find quite a few who are still good at it. How come? What are they doing? Are they different…

Read More

Tags: technologyleisurestressrelishyourliferelishwork life balancelife
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:
सही कुकिंग ऑइल का चुनाव

सही कुकिंग ऑइल का चुनाव

By Shagun, जुलाई 18, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}Oil is an important part of our cooking it enhances taste, aroma and protect food from burning while cooking. Now days with rise in heart diseases and intensive marketing had made it difficult to choose the right oil. Here are few tips to make you understand terms used in oil…

Read More

Tags: weight lossrelishnutritioncooking oildieticianoilnutritionistPUFAdiet planMUFArelishyourlife dietCholesterolrefinedfilteredcrudefrying
सही कुकिंग ऑइल का चुनाव
चाइनीज क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

चाइनीज क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

By Rashmi, जून 13, 2016
Posted in: कुजीन

{:en} The Chinese cuisine comprises of different flairs from the diverse regions of China, in addition to people of Chinese origin inhabiting the other Asian countries. The Chinese cuisine is running for thousands of years and is remembered for its unique flavors and aura that soothes the palate of the…

Read More

Tags: relishyourliferelishchinesenoodlessaucericeeggwine
चाइनीज क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स
मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

By Shagun, सितम्बर 27, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य, खुद की देखभाल

{:en}Metabolism is a most talked about word by experts in health and wellness, and for a common man it sounds to be a big, heavy & confusing term….but actually it is not. There is the process of body to maintain functioning of internal organs and the energy consumed to do…

Read More

Tags: Black coffeedieticianexercisemetabolicrelishyourlifeincrease metabolismregulate metabolismrelishmetabolismfoodsleepCinnamon
मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में
हैंडलिंग क्रेविंग

हैंडलिंग क्रेविंग

By Shagun, मई 30, 2021
Posted in: भोजन के तथ्य, खुद की देखभाल

{:en} You had your meals a while ago and you are feeling strong desire to munch on, you look for junk foods, sweets, cakes chocolates etc to quench the Craving? If yes, then read on… this article is for you. If the desire of craving is rare one- or one-off…

Read More

Tags: dieticiandiet plancaloriewaterfitnessprotienCravingdiet
हैंडलिंग क्रेविंग
7 मेजिकल बेनीफिट्स ऑफ   इंडियन मसाला चाय

7 मेजिकल बेनीफिट्स ऑफ इंडियन मसाला चाय

By Shagun, फ़रवरी 8, 2020
Posted in: भोजन के तथ्य, खुद की देखभाल

{:en} In India "masala tea or Chai" is just not a drink, it is something that connects us. I believe it completes almost every occasion, be it a simple get together or a big party. For some a boiling cup with goodness is just to unwind memories and for some…

Read More

Tags: Cinnamonweight gain diet plan for diabeticsteadiabetic meal plans for weight losstop benifitswww diabetic diet meal planningmasala teathe diabetic diet meal planclovecardomomnut megchaigarlicdiabetic diet food planhealthy diet plan for diabeticsgreen teadiabetic weight loss diet plan
7 मेजिकल बेनीफिट्स ऑफ   इंडियन मसाला चाय

Previous Post

स्वस्थ रहने के 10 नियम

Next Post

सन टेन रिमूवल रेमेडी

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी