Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

7 तरीके वेट-लॉस प्लेटू से बाहर आने के लिए

By Shagun, जनवरी 24, 2021 Posted in: खुद की देखभाल

स्मार्ट दिखना अब सिर्फ सेलिब्रिटीस की ही नहीं बल्कि आम आदमी का भी ड्रीम है। उसके लिए फिट रहना, शेप में रहना पहली शर्त है। अगर आप अपने आस पास देखेंगे तो पाएंगे कि ज्यादातर लोग अपने वजन को कम करने में ही लगे हैं। फिट रहना अब फैशन स्टेटमेंट जो हो गया है… यहाँ आश्चर्य करने वाली बात ये है कि बहुत कोशिशों के बाद भी, टारगेट वेट का लास्ट के 5-7 किलो कम करना ज्यादातर लोगों को मुश्किल होता है। वेट लॉस जर्नी में गोल तक पहुंचने में इस रुकावट को दूर करने में ऐसा लगता है, कि अब क्या बाकी रह गया है की वेट स्टक हो गया है। ऐसे में कुछ बहुत छोटे पॉइंट्स हैं जिन्हे अगर हम ध्यान दें तो ये आपकी वेट लॉस जर्नी को कम्प्लीट करने में मदद करेंगे। 

  1. अपनी भोजन चबाने की आदत बदलिए : ये सुनने में बहुत छोटा सा लगता है पर बहुत कारगर है। भोजन को बहाली भांति चबाने की आदत से आप ज्यादा खाने से बचेंगे। भली भांति चबाने से मेरा मतलब है कि जब तक आपको भोजन मीठा ना लगने लगे। अगर हम सही से खाने को चबाते हा तो मुह से ही डाइजेशन शुरू हो जाता है जो कि आगे के डाइजेशन प्रोसेस को आसन बना देता है।
  2. अलग अलग अनाजों का उपयोग: रोटी या चपाती के लिए सिर्फ गेहूं पर निर्भर मत रहिए। अनाजों की कई वराइटी होती है जो कि अलग अलग तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होने होती है। इसके साथ ही कुछ अनाजों जैसे ज्वार, बाजरा, रागी/नाचनी, जौ, मक्का ये सब अधिक फ़ाइबर युक्त होते है और इन अनाजों की तृप्तता भी अधिक होती है, यानि इन्हे कम खाने पर भी आप अधिक समय तक फुल महसूस करते हैं।
  3. अपना वर्कआउट रूटीन बदलिए: एक ही तरह की एक्सरसाइज़ करते रहने से वांछित परिणाम नहीं मिलते हैं, इसीलिए आप हफ्ते में 5 दिनों का अलग-अलग तरह का वर्कआउट रूटीन बनाइये जिसमें कि योगा, स्ट्रेंगथ ट्रैनिंग, कार्डियो, स्ट्रेचिंग और वाक/ब्रिस्क वाक को शामिल करिए। एक दिन सिर्फ ब्रीदिंग एक्सर्साइज़ जैसे प्राणायाम करिए। एक दिन रिलेक्स करिए जितना जरूरी है एक्सर्साइज़ करना उतना ही आवश्यक है अंतराल करना। ऐसा करके आपकी कम इस्तेमाल होनी वाली मसल्स भी उपयोग में आएंगी जो कि वेट लॉस मे आपकी हेल्प करेंगी। अगर आप अपनी वॉकिंग स्पीड ही थोड़ी बढ़ा लेंगे उससे भी फर्क पड़ेगा।
  4. स्लीप और रेस्ट: जब आप सो रहे होते हैं उस समय आपका शरीर का इन्टर्नल सिस्टम रिपेयरिंग मोड में होता है, जिसमे अच्छी मात्र में केलोरीज खर्च होती हैं, अब इससे अच्छा क्या है कि आप सोते सोते भी अपने वजन कम करने में योगदान दे रहे है।  इसीलिए बहुत आवश्यक है कि अपनी नींद बढ़िया से पूरा करें। नींद पर्याप्त ली है इसे जानने का सबसे बढ़िया तरीका है, जागने पर फ्रेशनेस्स फ़ील करना।
  5. गट हेल्थ पर नजर रखिए: अगर आपका पेट रोज साफ नहीं हो रहा है तो निश्चित तौर पर आपका वजन बढ़ा हुआ होगा। सो अपनी डाइट में पर्याप्त मात्र में फाईबर, प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स शामिल करें ताकि आपका पेट साफ रहे। अगर आपको हर दिन निश्चित समय पर खुल कर भूख लग रही है और फ्रेश फ़ील हो रहा है तो ये इन्डीकेशन है कि आपकी गट हेल्थ बढ़िया है।
  6. डीटाक्स ड्रिंक्स: सब्जियों का जूस, सूप, जीरा वाटर, अजवाइन का पानी, अदरक चाय, मेथी का पानी, कुछ इंफ्यूसड ड्रिंक्स भी वेट लॉस मे आई रुकावट को दूर करते हैं। पर ये तभी इस्टेमाल करिए जब वाकई आपको इनका स्वाद पसंद हो।
  7. स्टेप काउन्ट बढ़ाइए: दिन में कोशिश करिए कि आप ऐक्टिव रहें।  अपने घर के अपने स्वयं के काम खुद करिए। ये छोटे छोटे प्रयास आपके स्टेप काउन्ट को बढ़ाने में बड़ा योगदान देते है। खाना खाने के 30 मिनट बाद की गई 1000 स्टेप की वाक आपको ना सिर्फ वजन कम करने मने बल्कि आपके ब्लड ग्लूकोस लेवल मेनेज करने में भी बहुत कारगर है।

तो इन 7 छोटे पॉइंट्स को अपनाए, दिनचर्या में शामिल कीजिए और अटके हुए वजन को वापस टारगेट की ओर ले जाएं, ताकि आप जीवन का भरपूर आनंद ले सकें।  

Tags: walkingbrisk walkdiabetesdieticiandiabetes carenutritionistactiveexerciserefinedweight lossnutritionglutenwheatstrength training

Related Posts

पाँच बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर्स

पाँच बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर्स

By Shagun, अगस्त 11, 2019
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} IMMUNITY, in simple words, is the power of our internal system to fight with disease causing organism. How strong is your immune system, want to know? just ask yourself three questions; Do you readily catch cough and cold?Do you often feel lethargic or tiered?Do you fall sick every now…

Read More

Tags: giloyturmericdieticiannutritionistgingerself careimmunity boosterboost immunityamlatulsi
पाँच बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर्स
बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स

बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स

By Shagun, दिसम्बर 13, 2020
Posted in: पेरेंटिंग

{:en}Watching your kid growing is the most amazing experience of the world. As they grow being a parent our responsibility also increases to make them healthier both physically and mentally, so it narrows down to correct child nutrition. As any other transition, this phase also requires some care and guidance…

Read More

Tags: dinner ideasbreakfast ideashealthy kidhealthy foodnutritionchild nutritioneating righttiffin box ideaevening sncks
बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स
इंसुलिन इंसेन्सटिविटी…

इंसुलिन इंसेन्सटिविटी…

By Shagun, जून 29, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} There is a lot written and heard about diabetes type 2“the modern life style disease”. Controlling of blood sugar level in body is done by a small gland named “Pancreas”; it secretes two hormones that play the role of regulator of blood sugar. Functioning of human body is dependent…

Read More

Tags: the diabetic diet meal plandietdieticiansugarnutritionistdiabetesdiet plandiabetes carediabetic diet food planInsulinhealthy diet plan for diabeticsfibrediabetic weight loss diet plangrainsweight gain diet plan for diabeticsPCODdiabetic meal plans for weight lossweight losswww diabetic diet meal planningnutrition
इंसुलिन इंसेन्सटिविटी…
नेगटिव व्यक्तियों को पहचाने…

नेगटिव व्यक्तियों को पहचाने…

By Shagun, मई 3, 2021
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें We humans are said to be social; life is full of surprises and so are people around us. You will find a bunch of negative people around you but how to spot them is a question to be answered. Believe it or…

Read More

Tags: negativespot negative peoplerarely lovingself guiltinterospectionjealousstay away
नेगटिव व्यक्तियों को पहचाने…
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

By Shagun, सितम्बर 11, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Struggling to strike a balance in life, do you know the fact that you were born with balancing mechanism, but it got lost with time? Look around your social circle, you find quite a few who are still good at it. How come? What are they doing? Are they different…

Read More

Tags: lifetechnologyleisurestressrelishyourliferelishwork life balance
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:
बीट डिप्रेशन

बीट डिप्रेशन

By Rashmi, जुलाई 31, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Depression; we usually relate the word as a mental disorder but it is not the mind from where it begins. Depression starts from physical fatigue and gradually leads to mental fatigue. We do a lot of things to cure the body but never act to purge the mind and that…

Read More

Tags: relishyourliferelishyogadepressionlifehacks
बीट डिप्रेशन

Previous Post

प्रोबायोटिक्स / प्रीबायोटिक्स सिंपलीफाइड

Next Post

ज्योतिष और सर्जरी : हिप्पोक्रेटस्

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी