Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

बीट डिप्रेशन

By Rashmi, जुलाई 31, 2016 Posted in: खुद की देखभाल

डिप्रेशन शब्द को ज्यादातर हम लोग मानसिक समस्या मानते है, पर वास्तव में डिप्रेशन बार बार की शारीरिक थकान से शुरू होकर मानसिक थकान तक पहुंच जाता है। हमारा शरीर थकान के सिगनल दे रहा होता है पर हम या तो उसे इग्नोर करते हैं या किसी ऐलोपैथिक दवा से दबा देते हैं। पर चूंकि शरीर के विकारों से हमारी रोजमर्रा का काम अटकता है तो उस पर ध्यान तो देते है, और किसी डॉक्टर से कभी कभार सलाह भी लेते हैं पर इसके द्वारा होने वाले दूरगामी मानसिक थकान पर उतनी सजगता नहीं दिखाते, ना ही कभी किसी से कन्सल्ट करते हैं।

यहाँ हम बात करेंगे शारीरिक थकान से होने वाली मानसिक अवसाद की, जो हमारे जीवन पर विपरीत प्रभाव डालता है। कई लोग इसे हमेशा ढोते रहते हैं, जबकि सतर्कता से समय रहते इसे रिवर्स भी किया जा सकता है। मानसिक अवसाद अगर लंबे समय तक रहता है तो शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन (सीरम कॉर्टिसॉल और ब्लड लेक्टेट) बढ़ जाते हैं और यही आगे जाकर मानसिक बीमारियों में परिवर्तित हो जाते हैं।

खुद को डिप्रेस मानना अभी भी एक सोशल स्टिग्मा या कहे टैबू बना हुआ है। अगर आप शुरुवाती समय में इस लक्षण को पहचान लेते है, और ये स्वीकार कर लेते है कि आप इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं तो कुछ आसन उपायों से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। तो चलिए कुछ तरीके जानते है डिप्रेशन को बीट करने के –

गहरी साँसे लीजिए: लगातार एक ही धुन में काम करने से बचिए, काम के बीच में छोटे छोटे ब्रेक आवश्यक हैं और कुछ गहरी साँसे जरूर लीजिए। अपनी व्यस्त जीवन शैली में से कुछ समय दैनिक रूप से इसके लिए निकालिए। इसे अपनी आदत बनाइये। डीप ब्रीथ से शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचती है जिससे फ्रेशनेस रहती है।

सही भोजन करें: कई बार जब हम स्ट्रेस्ड होते है तो अनावश्यक ही खाने लगते हैं, ये ऐसी आदत होती है जिसका वास्तविक भूख से कोई संबंध नहीं है। ज्यादातर ऐसे में शुगरी फूड आइटम्स खाने का ही मन होता है। इस आदत को कंट्रोल करिए, क्यूंकि ये आपको और भी स्लगिश बना देगी। इसकी जगह बेलेंस्ड भोजन करिए, हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाइए, जिनमें मेग्नीशियम और अन्य आवश्यक मिनरल्स प्रचुर मात्र में पाए जाते है जिनकी वजह से आपके शरीर में हॉर्मोनल बेलेन्स बना रहता है जो अच्छे स्वास्थ के लिए आवश्यक है।

पर्याप्त नींद लें: जब आप सो रहे होते हैं तो आपका शरीर रिपेयर मोड में होता है। उस समय कई ऐसी गतिविधियां होती है जो आपको रिजुवनेट करती है इसीलिए आवश्यक है कि हर रोज आपकी नींद पूरी हो। इसके लिए आप बेड टाइम रूटीन फॉलो करें। अगर आप को अच्छा लगता है तो सोने से पहले एक ग्लास गरम दूध ले सकते है। सोते समय अपनी फेवरेट म्यूजिक सुन सकते है या फिर अपनी मनचाही पुस्तक पढ़ सकते हैं।

लोगों से कनेक्ट और शेयर करिए: ज्यादातर लोग ऐसी परिस्थिति से गुजरते समय अपने आप को लोगों से डिसकनेक्ट कर लेते है। बल्कि अपने शुभचिंतकों से अपने मन की बात शेयर करने से मन हल्का होता है और कई बार शेयर करने से समस्या का आसन हल भी निकाल आता है। अपनी समस्या दूसरों से कहना कमजोरी नहीं है बल्कि ये एक तरह का साहस है की जिस परेशानी से आप गुजर रहे हैं उसे आप दूसरों से साझा कर रहे हैं।

नकारात्मकता त्यागिए: नकारात्मकता एक तरह का मानसिक भय है जो कि किसी विषय पर अत्यधिक सोचने से उत्पन्न होता है। इसके लिए आप अपने शौक को समय दीजिए, जो भी काम करके आपको वाकई खुशी मिलती है उसे करिए। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए कोई जॉब करिए।

कभी कभी निराशा होना बहुत स्वाभाविक है पर अगर यह आदत बन रही है तो कुछ प्रयास अपने तरफ से करिए, कम से कम डिप्रेशन को हावी मत होने दीजिए। ज़िंदगी बहुत खूबसूरत है इसका आनंद लीजिए….                     

Tags: relishyourliferelishyogadepressionlifehacks

Related Posts

तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक

तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक

By Shagun, जुलाई 15, 2016
Posted in: कुजीन

{:en}Tamil Nadu is the cultural rich state of South India, the cuisine made in the area carries distinct taste and flavors. With globalization and cross migration of population it is available all across the globe. Authentic Tamil cuisine is served on a banana leaf but after modernization second option is…

Read More

Tags: tamil cuisinelentilsvegetablescurdcoconutbuttermilkrelishyourliferelishricefishTamil
तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक
The Flambeaus of memoirs

The Flambeaus of memoirs

By Rashmi, जून 1, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

“You are invited to the festival of this world and your life is blessed” -By Rabindranath Tagore As a child we used to eagerly wait for the third day of “Navratri” for the reason that a “mela” was conducted on that day in front of our paternal house each year.  Some…

Read More

Tags: relishyourlifenavratriramayanartiramleelaramdurgadeepawalifestival
The Flambeaus of memoirs
मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

By Shagun, सितम्बर 27, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य, खुद की देखभाल

{:en}Metabolism is a most talked about word by experts in health and wellness, and for a common man it sounds to be a big, heavy & confusing term….but actually it is not. There is the process of body to maintain functioning of internal organs and the energy consumed to do…

Read More

Tags: metabolismfoodsleepCinnamonBlack coffeedieticianexercisemetabolicrelishyourlifeincrease metabolismregulate metabolismrelish
मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में
मॉनसून सीजन और फिटनेस

मॉनसून सीजन और फिटनेस

By Shagun, जून 23, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Monsoon means “Awesome mausam”  and we are on its onset, as water drops from clouds touches the Earth a wonderful smell (‘sondhi mitti ki khushbu’) engulf us, luscious green sightseeing fills everyone’s heart with joy and happiness, we all love to experience it. This is one side of the…

Read More

Tags: sea foodlattewaterrelishyourlifegingerrelishfoodcaremonsoonrainy seasonbarish
मॉनसून सीजन और फिटनेस
बी इंप्रेसिव….

बी इंप्रेसिव….

By Shagun, जून 26, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Every human being on the globe has a ‘persona’. It is a distinct characteristic that is made by various building blocks which includes looks, dressing sense, communicating, attitude, way of thinking, responding to any situation, way of dealing with others, etc, etc. In short personality is the typical pattern…

Read More

Tags: positivelistneractiverelishyourlifefitrelishhobbyimpressivepersonalityreadsmilingyourself
बी इंप्रेसिव….
PCOS में लाइफ स्टाइल चेंज

PCOS में लाइफ स्टाइल चेंज

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Good food choices and eating in an even pattern throughout the day will lead to a more even pattern of blood glucose levels. Eating right Healthy eating means eating a variety of foods that provide the nutrients to maintain health feel good and enjoy life. Some foods can be eaten…

Read More

Tags: PCODweight lossnutritiondietdieticiannutritionistdiet planrelishyourliferelishyogaPCOS
PCOS में लाइफ स्टाइल चेंज

Previous Post

मॉनसून की फ्रूट बास्केट

Next Post

मॉनसून सीजन के त्योहार

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी