Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

By Shagun, सितम्बर 11, 2016 Posted in: खुद की देखभाल

क्या आप लाइफ में संतुलन के लिए परेशान हैं? आप अपने आस पास नजर दौड़ाइए आप को अपने दोस्तों में ही कई लोग मिलेंगे जिन्होंने अपनी लाइफ भली भांति संतुलित कर रखा है… ऐसे कैसे? क्या ये लोग अलग है? वो ऐसा क्या अलग करते है कि उन्होंने अपने जीवन में संतुलन स्थापित कर रखा है। ये भी एक फैक्ट है कि जब आप पैदा होते है, तो आपका हर मेकेनिज़्म एक संतुलन में होता है पर समय के साथ ये संतुलन कहाँ खो जाता है। जिन लोगों ने इस संतुलन को बरकार रखा है उन्होंने अपने आनुवंशिक संतुलन को ठीक से रखा है।

आपको अब ये जानने की उत्सुकता होगी कि ये आनुवंशिक बेलेन्स मोड क्या होता है?

आइये इसे समझने की कोशिश करते है, जब आप इस दुनिया में आते है और सांस लेना शुरू करते है, तबसे आपका पहला एक्ट ऑफ बेलेन्स शुरू होता है। जिसमें आप आक्सीजन शरीर के अंदर लेकर कार्बन डाई आक्साइड बाहर छोड़ते हैं। इसके बाद शुरू होता है सीखने का एक लंबा दौर जिसमें आप घुटनों पर चलना फिर खड़े होकर चलना, दौड़ना इत्यादि सीखते रहते है …

फिर बड़े होने पर अचानक आपको ये एहसास होता है की आपकी लाइफ का बेलेन्स कुछ बिगड़ गया है। ऐसा क्यूँ हुआ? आप तो अपनी समझ से सब कुछ ठीक ही कर रहे है।

पर क्या आप ने कभी ध्यान दिया की इतने दिनों आप ने केवल एक ही काम किया है आपको जो भी मिलता गया आप उसे ग्रेब करते गए। जबकि आपको बेलेन्स के लिए कुछ छोड़ना भी था, पर वो तो आप ने किया ही नहीं। सिर्फ सांस अंदर लेने से और लेते रहने से बेलेन्स नहीं आएगा आप को साँसे छोड़नी भी पड़ती हैं। तो अब शायद आप को कुछ कुछ समझ आ रहा होगा की हम यहाँ क्या बात कर रहें हैं। चलिए अब कुछ लाइफ एलिमेंट्स और उनके बेलेन्स के बारे में और बात करते हैं …   

लाइफ बेलेन्स के एलीमेंट्स:

फर्स्ट एलीमेंट “स्वयं”- खुद को बेलेन्स रखना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। यहाँ खुद के बेलेन्स से तात्पर्य है आपकी नींद, एक्सरसाइज, न्यूट्रीशन। सेल्फ मेनेजमेंट का मतलब है इस तथ्य को भली भांति समझना और आत्मसात करना कि ये जीवन, समय और सारे उपलब्ध स्रोत सभी सीमित है और इनका बेहतरीन इस्तेमाल करना हमारे होने का उद्देश्य, तो आप अपने शिप के खुद कप्तान हैं और ये सब आपको खुद सम्हालना है कोई और आपको मदद नहीं करने वाला।

आप जब पैदा होते है प्रकर्ति आपको निश्चित अंगों, मष्तिष्क, और सारा इन्टर्नल सिस्टम बहुत ही तरीके से फिट करके भेजती है। इसको ही आपको जीवन भर चलाना है वह भी इस शर्त के साथ की एजिंग भी होगी ये सारे तंत्र समय के साथ शिथिल होंगे। तो यहाँ आपको संतुलन बनाना है कि जब आप पूर्णतया स्वस्थ है तो उस समय भी वही सारे नियम मानने है जो आपको स्वस्थ बनाए रखें ना कि ढील दे देनी है।

ऐसा नहीं है कि आप अभी स्वस्थ है तो आपको एक्सरसाइज़ की जरूरत नहीं बल्कि अभी ख्याल रखेँगे, तो ही संतुलन बनाए रख पाएंगे।

सेकेंड एलीमेंट “समय”: आपके जीवन में हर क्षण एक ही बार आता है और इन्ही क्षणों को मिलाकर आपका जीवन काल बनता है। लाइफ में कुछ चीजे इंपोर्टेन्ट होती हैं कुछ अरजेंट होती है, इनकी प्राथमिकता आपको तय करनी होती है। इसीलिए समय को लेकर एक निश्चित नियम बनाएँ और अपने आप को, अपने परिवार को, अपने शौक को, अपने दोस्तों को समय दें और उसको कायम रखें।

थर्ड एलीमेंट “तनाव”: ये प्रकर्ति का नियम है कि समय के साथ साथ हम सभी कॉम्प्लेक्सीसिटी की तरफ बढ़ते जाते हैं। इसीलिए तनाव ग्रस्त होना बहुत ही स्वाभाविक है। शोर शराबा, कन्फ्यूजन, समय सीमाएं, डिस्ट्रेक्शन ये सब झुंझलाहट पैदा करते हैं। ऐसे में एक समय में एक ही चीज पर फोकस करना आपको काफी हद तक सहायता कर सकता है। हर हाल में भीतर की शांति को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए धीरे धीरे यह आपकी आदत बन जाएगा। योग, ध्यान, अध्यात्म, प्रकर्ति के साथ कुछ समय बिताना इनको चारों चीजों को आत्मसात करिए ये बहुत मददगार हैं।

फ़ोर्थ एलीमेंट “परिवर्तन”: आज के युग में एक चीज जो स्थिर है वो है परिवर्तन। इसीलिए नए तौर तरीकों तकनीकों को समझना उन्हें अपनाना ही सफल केरिएर और सफल और खुशहाल  पारिवारिक लाइफ की कुंजी है।

अपना माइंडसेट ऐसा रखिए की परिवर्तन को लेकर बहुत रिजिड ना हो, साथ ही इतना भी फ्लेक्सिबल ना हो कि आपका व्यक्तित्व ही बदल जाए। 

 फिफ्थ एलीमेंट “तकनीक”: मानव जाति का विकास हमेशा तकनीक के साथ ही हुआ है। चाहे वह पहिये का आविष्कार हो या फिर भाले, आग इत्यादि ये लिस्ट बहुत लंबी है और कभी खतम नहीं होने वाली है। पर ध्यान रहे तकनीक का इस्तेमाल हमे करना है ना कि तकनीक हमें इस्तेमाल करने लगे, तो ये संतुलन हमें लाना है।

सिक्स्थ एलीमेंट “आराम”: आजकल के समय में सबसे अधिक अनदेखा या इग्नोर किये जाने वाला पॉइंट है। आप आराम तब करते है जब आप मन से रिलेक्स हों। इसके लिए अपनी कोई भी हॉबी को समय दीजिए अपना पसंदीदा संगीत सुनना, अपने लोगों के साथ समय बिताना ये सब आपको अंदर से सिर्फ तरोताजा ही महसूस नहीं करते बल्कि आपके जीवन में संतुलन भी स्थापित करने में मदद करते हैं।

आपका जीवन पैदा होते ही कॉम्पलिकेट नहीं हुआ था धीरे धीरे समय के साथ हो गया सो अब ये आपके ऊपर है धीरे धीरे इन गुथ्थियों को खोले और अपने जीवन की प्रथमिकताएं रीसेट करें और अपने जीवन का आनंद ले…   

Tags: relishyourliferelishwork life balancelifetechnologyleisurestress

Related Posts

The Flambeaus of memoirs

The Flambeaus of memoirs

By Rashmi, जून 1, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

“You are invited to the festival of this world and your life is blessed” -By Rabindranath Tagore As a child we used to eagerly wait for the third day of “Navratri” for the reason that a “mela” was conducted on that day in front of our paternal house each year.  Some…

Read More

Tags: relishyourlifenavratriramayanartiramleelaramdurgadeepawalifestival
The Flambeaus of memoirs
सही कुकिंग ऑइल का चुनाव

सही कुकिंग ऑइल का चुनाव

By Shagun, जुलाई 18, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}Oil is an important part of our cooking it enhances taste, aroma and protect food from burning while cooking. Now days with rise in heart diseases and intensive marketing had made it difficult to choose the right oil. Here are few tips to make you understand terms used in oil…

Read More

Tags: fryingweight lossrelishnutritioncooking oildieticianoilnutritionistPUFAdiet planMUFArelishyourlife dietCholesterolrefinedfilteredcrude
सही कुकिंग ऑइल का चुनाव
गुडनेस ऑफ इंडियन समर ड्रिंक्स

गुडनेस ऑफ इंडियन समर ड्रिंक्स

By Shagun, मई 19, 2019
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}Welcome scorching heat in a refreshing way with these cool homemade drinks, it not only keeps you cool but keeps you energised and replenishes essential nutrients which are lost by sweating…. 1 Bel Sharbat: Bel or Wood apple is well known for its antimicrobial, antifungal and antibacterial properties. These qualities…

Read More

Tags: relishyourliferelishcoolsharbatheatrefresh
गुडनेस ऑफ इंडियन समर ड्रिंक्स
कोलेस्ट्रॉल सिम्पलीफाइड

कोलेस्ट्रॉल सिम्पलीफाइड

By Shagun, अप्रैल 8, 2021
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} As you listen the word ‘Cholesterol’ your mind paints the picture of heart diseases. It is one of the most misunderstood words. However, to some extent it contributes to coronary disease but not solely responsible for it. In pursuit of modern lifestyle there are many more contributing factors, which…

Read More

Tags: excerciseseedsyogaLDLfibreHDLomega 3lipid profilecooking oilदिल की बीमारीCholesterolकोलेस्ट्रॉलnutritionलिपिड प्रोफाइलfiberकच्ची घानीdieticianheartheart disease
कोलेस्ट्रॉल सिम्पलीफाइड
PCOS में लाइफ स्टाइल चेंज

PCOS में लाइफ स्टाइल चेंज

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Good food choices and eating in an even pattern throughout the day will lead to a more even pattern of blood glucose levels. Eating right Healthy eating means eating a variety of foods that provide the nutrients to maintain health feel good and enjoy life. Some foods can be eaten…

Read More

Tags: dieticiannutritionistdiet planrelishyourliferelishyogaPCOSPCODweight lossnutritiondiet
PCOS में लाइफ स्टाइल चेंज
PCOS के कारण…

PCOS के कारण…

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}While the cause of PCOS is unknown and is being researched there do appear to be connections with insulin resistance, lifestyle, environment and family history. Insulin resistance One of the roles of insulin is to keep the levels of glucose in the blood from rising after eating.  Being insulin resistant,…

Read More

Tags: diabetesdiet planPCOSweight gainsleep apneoaacnelifestyleweight lossnutritionfamilydietrelishyourlifedieticianrelishnutritionist
PCOS के कारण…

Previous Post

डाइटरी फाइबर के फायदे

Next Post

नाइट शिफ्ट ब्लूज….

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी