Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

स्वस्थ रहने के 10 नियम

By Shagun, दिसम्बर 30, 2018 Posted in: खुद की देखभाल

“अपनी सेहत का ध्यान रखना आपका कर्तव्य है…. नहीं तो आप मष्तिष्क मजबूत और सुद्रढ़ नहीं रहेगा”- गौतम बुद्ध

जैसा कि बुद्ध के कथन से स्पष्ट है हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण तत्व हमारा स्वास्थ्य है। हमें अपने सम्पूर्ण प्रयास करने चाहिए कि हमारा स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। यहाँ कुछ सुझाव है जिन्हे अपनाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं।

सुबह जल्दी उठें : इस कहावत ने सही ही कहा है “Early to bed, early to rise makes us healthy, wealthy and wise”. आज के समय में भी यह पूर्णतया सत्य है। सूर्योदय से पहले कभी भोर की फ्रेशनेस और सूर्यास्त की ढलती हुई बेला का एकांत महसूस करिए, आपको दोनों ही समय एक सुकून का अनुभव होगा। दोनों समय की अपनी एक औरा है जो आपको अपने भीतर के एनर्जी लेवल से जुड़ती हुई फ़ील होगी। इन दोनों समय नेचर से नजदीकी आपको आपके एनर्जी लेवल के उतार चढ़ाव से रूबरू करवाएगी।

सुबह सुबह की सैर आपके तन और मन दोनों को दिन के कामों के लिए स्फूर्ति से भर देगी।

स्टे हाइड्रेटेड: हमारे शरीर में लगभग 70% पानी होता है। जब प्यास लगे पानी पियें और सुकून से सिप करके पिए। शुद्ध पानी के अलावा कोकोनट वाटर, दही, छांछ, नींबू पानी, लस्सी, गन्ने का जूस, इत्यादि भी बेहतरीन विकल्प हैं। ये आपको तरोताजा बनाए रखेंगे।

केफीनेटेड ड्रिंक्स और एयरेटिड ड्रिंक्स को पूर्णतया अवॉइड करें। ये लिक्विड तो है और कूलनेस का एहसास भी देते हैं पर वास्तविकता ये है कि ये ड्रिंक्स आपको डीहाइड्रेट करते  हैं।

नियमित एक्सर्साइज़ करें: नियमित व्यायाम आपके शरीर के मेटाबोलिज़्म को मजबूत  बनाए रखता है। मेटाबोलिज़्म, आपके शरीर की दक्षता का मापदंड है। मतलब अगर मेटाबोलिज़्म अच्छा है तो आप एजिंग के प्रोसेस को धीमा कर ज्यादा समय तक स्वास्थ और जवान रह सकते है, ना सिर्फ बाहर से बल्कि भीतर से भी।

एक्सर्साइज़ ना करने के कई बहाने है पर बेहतर होगा कि आप एक ऐसा पार्टनर ढूँढे जो नियमित हो ताकि आप मोटीवेट रहें।

एक्टिव रहें लंबे समय तक बैठने से बचें: ऑफिस में लंबे समय तक बैठने की बाध्यता होती है तो हर घंटे थोड़ी देर खड़े हो जाए आस पास घूम लें। ऐसे छोटे प्रयास से आप आजकल की लाइफस्टाइल बीमारियों को दूर रख सकते हैं।

हर घंटे 3 मिनट का ब्रेक लें और एक साथ बैठने की निरन्तरता को ब्रेक करें।

भूख के अनुसार ही खाएं: जब और जितनी भूख हो उतना ही खाएं। कभी भी बस यूं ही खा लिया वाली आदत से बचें। अपनी भूख की मात्रा पहचानने के लिए शांत मन से बिना किसी गेजेट (टीवी / मोबाईल / टैबलेट) के भोजन करें। आपको अपने आप पता चल जाएगा आपको सही में कितना खाना खाना चाहिये।

भोजन भली भांति चबाकर खाइए आपको धीरे धीरे अपनी वास्तविक भूख का अंदाज लग जाएगा।

मौसमी फल खाएं: हर मौसम में अलग अलग तरह के फल उस मौसम की आवश्यकताओं के हिसाब से पोषण से भरपूर होते हैं। अगर संभव है तो अपने दिन की शुरुवात फल से ही करें।

दिन में जब आपको छोटी भूख लगे तो मौसमी फल बहुत शानदार विकल्प है।

फ्रेश भोजन करें: आजकल व्यस्त जीवन की वजह से हमारी निर्भरता पैकेजेड फूड पर हो गई है। स्वास्थ्य की द्रष्टि से ये बहुत गलत है। भोजन बनने के 3 घंटे के भीतर ही हमे उसे खा लेना चाहिए।  जैसे जैसे भोजन बासी होता है, उसके पोशाक तत्व नष्ट होने लगते हैं।

अपनी पूरी कोशिश करें की घर का बना शुद्ध खाना खाएं। जितना संभव हो उतना बाहर का खाना अवॉइड करें।

ध्यान करें:  तनाव ! हमें पता ही नहीं होता कब हमें प्रभावित करने लगता है और कब हम इसकी गिरफ्त में आ जाते हैं। तनाव हमारे तन और मन दोनों को प्रभावित करता है। मन पर प्रभाव गुस्सा, चिड़चिड़ापन, बैचेनी इत्यादि के रूप मे और तन पर हाई ब्लड प्रेशर, अनियमित शुगर लेवल यदि के रूप मे परिलक्षित होता है।

परिस्थितियाँ हम नहीं बदल सकते पर अपना एटीट्यूड बदल जा सकता है। मेडिटेशन आपको रिजुवनेट करने का काम काम करता है। इसे अपनी आदत बनाएं…  

स्क्रीन टाइम घटायें: मोबाईल लैपटॉप इत्यादि हमारे जीवन का हिस्सा बन चुके है। इन पर निर्भरता तो है पर ये आप को तय करना है की इन पर कितना निर्भर होना है। एक निश्चित दूरी और सही पॉश्चर के हिसाब से स्क्रीन पर समय बिताने से हम इनके नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं।

रात मे सोने से एक घंटे पहले रोशनी कम कर दें और स्क्रीन देखना बंद कर दें ताकि ये हमारे स्लीपिंग हॉर्मोन को डिस्टर्ब ना करे।

बायोलॉजीकल क्लाक को फॉलो करें: जैसे हमारे घरों में एक घड़ी होती है जो हमें समय बताती रहती है जिसके हिसाब से हम अपना दिन प्लान करते हैं। ठीक उसी तरह हमारे अंदर भी एक क्लाक होती है जो हमे समय पर उठना, भूख लगना, नित्य कर्म करना, सोना इत्यादि के सिगनल देती है। ध्यान से महसूस करें इस रिदम को और दृढ़ता से फॉलो करें।

जब हम एक निश्चित रूटीन फॉलो करते हैं तो हमारा शरीर भी उसी तरह रिस्पॉन्स देता है और एक रिदमिक तरीके से भली प्रकार अपने काम करता रहता है।

ये सारे टिप्स फॉलो करिए जो वाकई आसन है और अपने जीवन का आनंद लीजिए….       

Tags: ten tipsdiabetic diet food planwaterhealthy diet plan for diabeticsrelishyourlifediabetic weight loss diet planfitnessweight gain diet plan for diabeticsexcercisediabetic meal plans for weight lossmedidatewww diabetic diet meal planningbody clockthe diabetic diet meal planmetabolismlog sittingdiabeties

Related Posts

पंचतत्व

पंचतत्व

By Rashmi, मई 22, 2018
Posted in: दृष्टिकोण

{:en} In Indian culture, 'Panchtatva' represents ‘the five great elements’ from which life arises. It is believed that whole of this universal substances are essentially made up of these “panchtatva” or five basic elements namely- the Prithvi (Earth), Jal (Water), Agni (Light), Vaayu (Wind) and Aakaash (Sky).  Remarkably, the human…

Read More

Tags: तमसो माज्योतिर्गमयpanchtatva of lifeairhow does five elements impact lifewaterwhat are five life elementsfirebhagwat geetaearthhow to attain balance in panchtatvaskywhat does water represent in panchtatvawhat does air reprersent in panchtatvalifewho to relate panchtatva to lifepanchtatvageeta saarelementsपंचभूतwhat is panchtatva
पंचतत्व
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

By Shagun, सितम्बर 11, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Struggling to strike a balance in life, do you know the fact that you were born with balancing mechanism, but it got lost with time? Look around your social circle, you find quite a few who are still good at it. How come? What are they doing? Are they different…

Read More

Tags: relishyourliferelishwork life balancelifetechnologyleisurestress
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:
टॉप 5 वास्तु टिप्स

टॉप 5 वास्तु टिप्स

By Shagun, जून 17, 2016
Posted in: वास्तु

{:en}‘Vastu’ is an ancient science scripted by our ancestors. The idea of ‘vastu’ application at our home and working area is to get the positives from the property where we live or work to make our life prosperous. It works on the universal directional matrix ‘Dishayen’ of directions and every…

Read More

Tags: relishyourliferelishvastutipsentranceeastwestnorthsouthenegry
टॉप 5 वास्तु टिप्स
टॉप ६ स्नेकिंग आइडियास

टॉप ६ स्नेकिंग आइडियास

By Shagun, जनवरी 15, 2020
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Are you a person who is so busy in his schedule that you forget to take your meal on time? or when you are busy in meeting deadlines you don’t even keep a track what you are eating. Suddenly you notice that your weight is increasing and there is some…

Read More

Tags: snackweight gain diet plan for diabeticssweet potatodiabetic meal plans for weight losskhakhrawww diabetic diet meal planningmathrithe diabetic diet meal planthekuabheljeggaryenergy bardiabetic diet food planfruitshealthy diet plan for diabeticsnutsdiabetic weight loss diet plan
टॉप ६ स्नेकिंग आइडियास
बॉडी पेन के 4 मुख्य कारण

बॉडी पेन के 4 मुख्य कारण

By Shagun, जुलाई 17, 2019
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Everyone has experienced body pains and aches in day to day life, it is very common and need not to be worried if it gets reduced and eases with in limited period of time. It is a signal send by body’s internal mechanism and is not be ignored, there may…

Read More

Tags: yogapainsittingachebodyachewrong posturesleeping
बॉडी पेन के 4 मुख्य कारण
मॉनसून सीजन और फिटनेस

मॉनसून सीजन और फिटनेस

By Shagun, जून 23, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Monsoon means “Awesome mausam”  and we are on its onset, as water drops from clouds touches the Earth a wonderful smell (‘sondhi mitti ki khushbu’) engulf us, luscious green sightseeing fills everyone’s heart with joy and happiness, we all love to experience it. This is one side of the…

Read More

Tags: sea foodlattewaterrelishyourlifegingerrelishfoodcaremonsoonrainy seasonbarish
मॉनसून सीजन और फिटनेस

Previous Post

हैलो!!मीशा….

Next Post

गुडनेस ऑफ इंडियन समर ड्रिंक्स

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी