Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स

By Shagun, जून 8, 2016 Posted in: खुद की देखभाल

कहते हैं कि “अगर आपके पास आत्मविश्वास है तो आधी लड़ाई तो आप लड़ने से पहले ही जीत जाते हैं”, खुद पर भरोसा होना किसी भी व्यक्ति की सकारात्मक विशेषता है जो कि उसकी सफलता, दूसरों से संबंध और विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। आत्मविश्वास ही तय करता है कि आप अपने जीवन में कितना कुछ प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ हम उन पॉइंट्स की बात करेंगे जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में आप का सहयोग करेंगे, ये कुछ सुझाव हैं, इनको अपना कर आप खुद में एक चमत्कारिक अंतर महसूस करेंगे।

सुबह जल्दी जागिए-

कभी आप सूर्योदय से पहले जागकर खुली जगह घूमें है? इस समय की असीम ऊर्जा का अनुभव करें और इसे खुद में रेगुलरली इम्बाइब करिए। ये एक बार में संभव नहीं होगा, धीरे धीरे अपने जागने के समय को थोड़ा पहले करिए आप कुछ दिन के प्रयास के बाद इसे कर पाएंगे। जल्दी जाग कर उस काम को करिए जो आपको कठिन लगता है, विश्वास मानिए सुबह की ऊर्जा और फ्रेशनेस उस काम को बेहद आसान कर देगी। दिन  जल्दी शुरू का एक बहुत बड़ा फायदा होता है, आपके पास उपयोग के लिए काफी समय राहत है जो आपको किसी भी काम में लेट नहीं होने देगा।

अपने रूटीन फॉलो करें –

अपने पेंडिंग कामों को करने के लिए अपनी याददाश्त पर नहीं बल्कि डायरी पर भरोसा कीजिए। जो भी साप्ताहिक या मासिक कार्य आपको करने हैं उन्हे उस दिन के डायरी के पेज पर लिख दीजिए रेगुलरली डायरी देखने की आदत डालिए। इससे अनावश्यक आपके दिमाग में काम याद रखने की विवशता नहीं होगी। साथ ही कोई काम छूटेगा नहीं।

ऑर्गेनाइज्ड रहने की आदत डालें-

“स्वच्छता में ही भगवान का निवास होता है”। इसे घर से ही शुरू करें। अपने घर को व्यवस्थित रखें, हर सामान की एक निश्चित जगह बनाएं, और हर बार उसे वापिस उसी जगह रखने की आदत डालें। इसे करने में थोड़ी परेशानी तो है पर इसका आराम बहुत है। ऐसा करने से चीजों को ढूँढने में आपका कीमती समय व्यर्थ नहीं जाएगा।

शौक विकसित करें-

अपनी रुचि के अनुसार कोई शौक विकसित करें और उसको समय भी दें। चाहे रीडिंग हो, राइटिंग हो, क्राफ्ट, आर्ट, गार्डनिंग या फिर कुछ भी, ये आप के दिमाग को रचनात्मक रखेगा। मन के काम करने से आंतरिक सुकून मिलता है, वह आपको प्रसन्न भी रखेगा।

खुद के लिए समय निकालें-

अपने शरीर का ध्यान रखने के दिन का कुछ समय सिर्फ आपका होना चाहिये जिसमें आप खुद का ख्याल रखें, जैसे अपनी ग्रूमिंग या फिर कोई वर्क आउट।

अपने आउट्फिट पर ध्यान रखें-

कहा जाता है “फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन”। आपके फीचर्स तो जेनेटिक हैं पर बाहरी व्यक्तिव आपके हाथ में है, तो जैसे आऊटफिट्स आपको इंप्रेसीव बनाते हो वैसे सलीके से ड्रेस होकर रहिए। आपके कपड़े आरामदायक भी होने चाहिये और जिन्हे पहनने में आपको कॉन्फिडेंस रहे की आप अच्छे दिख रहे हैं।

ऑनेस्ट फ्रेंड बनिए-

दोस्तों को सावधानी से चुनिये पर दोस्ती ईमानदारी से निभाइए। सच्चा मित्र वही होता है जो जरूरत में काम आए। आप दूसरों के सच्चे दोस्त बनिए, ऐसा ही व्यवहार आपको भी रिटर्न में मिलेगा, शक नहीं भरोसा कीजिए कोशिश करिए ये मुश्किल नहीं है।

जानकार बनिए-

आजकल इंटरनेट न्यूज पेपर और ऐसे ही कई तरीके हैं जिनसे आप अपडेटेड रह सकते हैं। जिन विषयों में आपकी रुचि है उनका ज्ञान हमेशा बढ़ते रहिए। सही नॉलेज स्वयं के साथ साथ दूसरों की भी मदद करती है और लोगों का आप में विश्वास भो बढ़ता है कि उनकी समस्याओं को हल करने में आप उनकी मदद कर सकते हैं।

अपने ब्लेक और व्हाइट्स लिखिए-

अपनी कमजोरियों और ताकतों को एक पेपर पर लिखिए। जो कमजोरियाँ है उन पर विजय पाने की कोशिश करिए। ऐसा करते करते आपको लगेगा कि धीरे धीरे आपकी स्ट्रेंगथ लिस्ट बढ़ती जा रही है और यह आपका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी।

सकारात्मक सोचिए –

सारी चीजें अपने दिमाग की ही है, और हर तरह के विचार हमारे भीतर रहते हैं, बल्कि नकारात्मकता पहले और जल्दी घेर लेती है। पर वो शक्ति भी हममें ही छुपी है कि कैसे इससे बाहर निकलें। कभी कभी कुछ बातें हमें प्रभावित करके हमारा बेहतर हमसे ही बाहर निकलवा लेती है। तो जो भी सकरात्मकता आपको मजबूत बनती हो चाहे वो ईश्वर आराधना हो या ध्यान या कुछ और उसमें अपनी आस्था विश्वास बनाए रखिए।

तो शुरू हो जाइए अपने को ही बेहतर बनाने में क्यूंकि आपसे अच्छा आपको कोई नहीं जानता है जो भी इमप्रूवमेंट एरिया है उनपे काम करिए, खुद को तराशिये और स्वयं का  बेहतर वर्ज़न बनाने का प्रयास कीजिए, जैसे जैसे आप इसे करेंगे आप के जीवन का आनंद बढ़ता चला जाएगा …    

Tags: relishyourliferelishconfidencehobbyorganiseddressfriendnewspaperthink positive

Related Posts

इटेलियन क्विज़ीन के 5 प्रमुख इनग्रेडिएंट्स

इटेलियन क्विज़ीन के 5 प्रमुख इनग्रेडिएंट्स

By Shagun, फ़रवरी 1, 2018
Posted in: कुजीन

{:en}Italian cuisine follows the Mediterranean pattern of eating—it focuses on simple, natural ingredients, such as tomatoes, garlic, olive oil, dark leafy greens and whole grains, making it one of the world’s healthiest diets. Research suggests that the benefits of a Mediterranean-style eating pattern may include improved weight loss, better control…

Read More

Tags: relishyourlifeitaliancuisinecheesetomatoolive oilpastagarliclemonbeans
इटेलियन क्विज़ीन के 5 प्रमुख इनग्रेडिएंट्स
स्वस्थ रहने के 10 नियम

स्वस्थ रहने के 10 नियम

By Shagun, दिसम्बर 30, 2018
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} “To keep the body in good health is a duty... otherwise we shall not be able to keep our mind strong and clear”- By Buddha As the quote suggests, health is the most important element of our lives that keeps us going. Hence, we should work towards maintaining good…

Read More

Tags: diabetiesten tipsdiabetic diet food planwaterhealthy diet plan for diabeticsrelishyourlifediabetic weight loss diet planfitnessweight gain diet plan for diabeticsexcercisediabetic meal plans for weight lossmedidatewww diabetic diet meal planningbody clockthe diabetic diet meal planmetabolismlog sitting
स्वस्थ रहने के 10 नियम
किशमिश के फायदे

किशमिश के फायदे

By Shagun, जून 24, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en} Raisins or ‘kishmish’ as we all know are dried grapes. Usually it is found without seeds and the seeded variety is known is Dakh or ‘mukkaka’. They are available in a variety of color which ranges from green, light/dark brown and black. Long shaped green ones are supposed to…

Read More

Tags: acidosisrelishyourlifeosteoporosisrelishRaisinsmunakkaconstipationslow aegingbone healtheye careanemia
किशमिश के फायदे
योग अभ्यास के दस लाभ!!

योग अभ्यास के दस लाभ!!

By Shagun, जनवरी 11, 2020
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} In this modern, demanding and urbanized world, we are debarred from the natural gifts of God that once helped us keep moving through our lives. We do not have time in the rush to take care of our body, mind and soul leading us to suffer and worry at…

Read More

Tags: relishyoga21 junepranayammeditationyoga daydiabetesdiabetes careself caredieticianrelishyourlifenutritionist
योग अभ्यास के दस लाभ!!
हैंडलिंग क्रेविंग

हैंडलिंग क्रेविंग

By Shagun, मई 30, 2021
Posted in: भोजन के तथ्य, खुद की देखभाल

{:en} You had your meals a while ago and you are feeling strong desire to munch on, you look for junk foods, sweets, cakes chocolates etc to quench the Craving? If yes, then read on… this article is for you. If the desire of craving is rare one- or one-off…

Read More

Tags: caloriewaterfitnessprotienCravingdietdieticiandiet plan
हैंडलिंग क्रेविंग
5 कॉमन डिफिशन्सी

5 कॉमन डिफिशन्सी

By Shagun, मई 31, 2021
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Our body is a fantastic piece of equipment and its functionality is ultimate, it is the finest creation and is immensely adaptable. Our life style impacted by few common deficiencies which result body functionality.To have a good functioning all it needs are; Correct and appropriate amount of food covering…

Read More

Tags: how to stop hair fallzincthin hair problemhemoglobinhow to get glowing skincarevitamin Cwhat are iron rich foodprobioticbleeding gumshow to improve lip lusturecurddull hairjuicy lipsself carecracking heelswhy are there white marks in nailsskinnailswhy there is cracking sound in jointsarthritiscalcium deficiencycracking sound in kneesironhow to improve calciumcommon issues with bonemicro nutrientssuffering from bleding gumsimprove bone healthcalcium
5 कॉमन डिफिशन्सी

Previous Post

The Flambeaus of memoirs

Next Post

वजन कम करने के 10 मिथ

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी