Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

इटेलियन क्विज़ीन के 5 प्रमुख इनग्रेडिएंट्स

By Shagun, फ़रवरी 1, 2018 Posted in: कुजीन

आजकल इटेलिअन क्विज़ीन को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। आप किसी भी देश में हों आपको पिज्जा और पास्ता के मेन्यू हर रेस्टोरेन्ट में मिल ही जाएगा । हाँ इनका स्वाद जरूर क्षेत्रीये फ्लेवर के अनुसार कुछ ट्विस्ट हो जाता है। इटेलिअन क्विज़ीन मेडिटेरियन पेटर्न को फॉलो करता है। इस क्विज़ीन में सिम्पल नेचुरल इनग्रेडिएंट्स जैसे टोमेटो, गार्लिक, ऑलिव ऑइल, हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाजों का प्रयोग किया जाता है। इन इंग्रेडिएंट्स की वजह से यह क्विज़ीन विश्व के हेल्थी डाइट्स में से एक है। रिसर्च से पता चलता है की यह डाइट आपको वेट मेनेज करने में, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में और डिप्रेशन को दूर रखने में भी सहायक है। आप भी समझिए इसके इनग्रेडिएंट्स और उन्हें अपनी डाइट में शामिल करिए।

ऑलिव ऑइल, चीज़ और बालसेमिक विनेगर  

ऑलिव ऑइल मोनो अनसेचुरेटड फैटी ऐसिड से भरपूर है, जो कि सेचुरेटड फैट से बेहतर है। ऑलिव ऑइल आपको गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। इसके अलावा एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल एंटी ऑक्सीडेंट्स (जिसे पालीफीनॉल्स कहते हैं) से समृद्ध है यह सीधे आपके हार्ट की बेहतर सेहत से संबंधित है। पर ध्यान रखिए इस ऑइल को आपको हीट नहीं करना है । इस ऑइल को आप इटेलीयन्स की तरह ही खाइए ग्रीन सलाद पर ड्रेसिंग करके, कुछ बूंद लेमन जूस के साथ। ऑलिव ऑइल की एक्स्ट्रा वर्जिन के अलावा और भी वराइटी हैं, इनका उपयोग सब्जियों को सौटे करने के लिए उपयुक्त हैं।

पारंपरिक तौर पर चीज़ बफेलो के मिल्क से बनाया जाता था। अब मोजरेला चीज़ गाय के मिल्क से बनता है, जो की बहुत ही खूबसूरती से मेल्ट होता है। इसी वजह से पिज्जा के लिए बेहतरीन माना जाता है।

बालसेमिक विनेगर का उपयोग मेरिनेड्स, ड्रेसिंग और फ्रूट्स वाले डिसर्टस में किया जाता है। बालसेमिक विनेगर, रेड और व्हाइट विनेगर से गाढ़ा, गहरे रंग का और अधिक कॉम्प्लेक्स होता है। पारंपरिक रूप से बालसेमिक विनेगर को ओक के बेरेल में लगभग 12 वर्षों तक एज किया जाता है। इसे आप फ्रूट्स या वेजीटेबल्स पर ड्रिजल करके इसके फ्लेवर को इन्जॉय कर सकते हैं।

साबुत अनाज/ड्राइ पस्ता/अरबोरिओ राइस  

एतिहासिक रूप से इटेलिअन क्विज़ीन में साबुत अनाजों (होल व्हीट पास्ता, होल ग्रेन ब्रेड, बार्ले, होल व्हीट कूस्कूस) का प्रयोग किया जाता था। यहाँ प्रयुक्त होने वाले होल ग्रेन ग्लाइसिमिक इंडेक्स को कम करते है, जिसकी वजह से इनका डाइजेशन स्लो होता है और इन्हे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती। इसके अलावा होल ग्रेन्स ब्लड शुगर को धीरे धीरे राइज  करते है वहीं रिफाइन्ड ग्रेन्स बहुत जल्दी ब्लड शुगर लेवल अप करते हैं। होल ग्रेन्स में फ़ाइबर, मेग्नीशियम , होते हैं जो हार्ट डिसीज, डाइबीटीज और अन्य बीमारियों से बचाव में अधिक कारगर हैं। होल ग्रैन आटे में थोड़ा पानी और स्वाद अनुसार साल्ट मिला के बनाया हुआ पास्ता इटेलिअन क्विज़ीन का कॉमफ़र्ट फूड है। इसके अलावा अरबोरिओ राइस एक छोटे दाने का राइस है जिसका स्टार्च कंटेन्ट हाई होता है। ये राइस परफेक्ट है क्रीमी रिजोतो बनाने के लिए। पिज्जा बेस भी होल ग्रेन फ्लोर से ही बनती है।

बीन्स

बीन्स प्रयोग करने का उद्देश्य यहाँ मीट को रिप्लेस करना है। मीट की जगह पल्स और चिकपीज को प्रयोग करने से आप सेचुरेटड फैट को तो कम करते ही हैं, बल्कि ज्यादा फ़ाइबर और एंटीऑक्सीडेंट (फ्लेवेनोल) भी प्राप्त कर सकते हैं। ग्रेन्स, स्टार्च के साथ अगर डेली बीन्स को कोम्बाइन करके कहते हैं तो आप प्रोटीन के साथ फोलेट, केल्सियम, आइरन और जिंक की भरपूर मात्रा अपनी डाइट से प्राप्त कर सकते हैं। बीन्स में दोनों तरह के सॉल्यूबल और अनसॉल्यूबल फ़ाइबर होते है जो आपको डाइबीटीज, हार्ट डिसीज और कोलोन कैंसर से बचाते हैं। आप इसका भरपूर लाभ लेने के लिए बीन्स को हफ्ते में दो या तीन बार अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।

टोमेटो और गार्लिक       

टमाटर रॉ और सॉस दोनों तरह से प्रयोग में लाया जाता है। कच्चे टमाटरों को सलाद के रूप खाया जाता है इसके अलावा टोमेटो सॉस को पास्ता, पिज्जा के साथ खाते हैं। टमाटर में विटामिन C, विटामिन A, पोटेशियम, फोलेट और लाइकोपेन होता है जो हार्ट की हेल्थ के साथ साथ प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में सहायक है। टमाटर कई तरह से प्रयोग में लिया जाता है,  इसे सिम्पली कट करके टोस्ट और पामेजान चीज़ के साथ या फिर पास्ता की करी बेस, इसे कई रूप में लगभग हर डिश में पाएंगे।

लहसुन् अपने पंजेन्ट फ्लेवर के लिए फेमस (या इनफेमस) है, पर ये इटेलिअन क्विज़ीन का अभिन्न अंग है। अच्छे, हार्ड, फर्म और टाइट गार्लिक लेने चाहिए जिनमें स्प्राउट ना निकले हों।

डार्क हरी पत्तेदार वेजीटेबल्स और सीजनिंग     

इटेलिअन्स का ग्रीन लीफ़ी वेजीटेबल्स से गहरा रिश्ता होता है, विशेष तौर पर ब्रोकोली रेब, जो कि थोड़ी अरदी बिटर टेस्ट की होती है और सासेज, अनकोवि और हॉट पेपर के साथ बहुत बढ़िया कम्बीनेशन बनाती है।  न्यूटरिशन की दृष्टि से देखें तो ग्रीन लीफ़ी वेजीटेबल्स में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी और के होते हैं।  इनमे फ़ाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होते हैं। जब भी इटेलिअन डिश ट्राइ करें उसमें अच्छी मात्रा में चार्ड, काले, एस्करोल और कोलार्ड ऐड करें।

इसके अलावा सेजनिंग में ऑलिव्स का भी बहुत प्रयोग किया जाता है। फ्रेश बेसिल लीव्स स्वीट, आरोमेटिक हर्ब हैं, जो पिज्जा पास्ता की टापिंग में प्रयोग की जाती  हैं। ड्राइड ऑरिगेनो, सेज और थाइम डिश को अरदी फ्लेवर देते है, वहीं रेड चिली डिश में हीट ऐड करते हैं।

तो आप भी ट्राइ करिए अपने किचन में इन इटालियन इनग्रेडीएंट्स को और थोड़े बहुत अपने स्वाद के हिसाब से ट्विस्ट कर के कोशिश करिए डिश बनाने की। आप को घर पर ही एथनिक टेस्ट और फ्लेवर के मजे मिल जाएंगे …          

Tags: relishyourlifeitaliancuisinecheesetomatoolive oilpastagarliclemonbeans

Related Posts

तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक

तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक

By Shagun, जुलाई 15, 2016
Posted in: कुजीन

{:en}Tamil Nadu is the cultural rich state of South India, the cuisine made in the area carries distinct taste and flavors. With globalization and cross migration of population it is available all across the globe. Authentic Tamil cuisine is served on a banana leaf but after modernization second option is…

Read More

Tags: buttermilkrelishyourliferelishricefishTamiltamil cuisinelentilsvegetablescurdcoconut
तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक
मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

By Shagun, सितम्बर 27, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य, खुद की देखभाल

{:en}Metabolism is a most talked about word by experts in health and wellness, and for a common man it sounds to be a big, heavy & confusing term….but actually it is not. There is the process of body to maintain functioning of internal organs and the energy consumed to do…

Read More

Tags: dieticianexercisemetabolicrelishyourlifeincrease metabolismregulate metabolismrelishmetabolismfoodsleepCinnamonBlack coffee
मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में
PCOS मेनेजमेंट

PCOS मेनेजमेंट

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}There are a number of ways to manage the symptoms and the impact of PCOS, so it is important to start early after diagnosis. The key to managing PCOS includes: A good understanding of how it’s caused and the effect of PCOS on the body A healthy approach to eating…

Read More

Tags: weight losswww diabetic diet meal planningnutritionthe diabetic diet meal plandietdieticiannutritionistdiet planrelishyourlifediabetic diet food planrelishhealthy diet plan for diabeticsPCOSdiabetic weight loss diet planPCODweight gain diet plan for diabeticslifestylediabetic meal plans for weight loss
PCOS मेनेजमेंट
अवधी क्विज़ीन के स्वाद

अवधी क्विज़ीन के स्वाद

By Rashmi, अगस्त 18, 2016
Posted in: कुजीन

{:en}The Awadhi cuisine is an innate cuisine of “Nawabs”. It relishes upon both vegetarian and non-vegetarian dishes. It is inclined towards the “Mughalai” delicacies bearing a striking similarity among Central Asian cuisines. The “dum style” of cooking, a signature of cooking over slow flame is very popular characteristics of Awadhi cuisine. On the Awadhi…

Read More

Tags: paratharelishyourliferotirelishzardakeemanaando pyazaaloo tikkilucknowAwadhibiryanikebabtunde ke kebab
अवधी क्विज़ीन के स्वाद
मेक्सिकन क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

मेक्सिकन क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

By Rashmi, अगस्त 24, 2016
Posted in: कुजीन

{:en}Mexico is one of the most diverse countries located in southern United States, especially when taken into account its cuisine and taste. Mexico is also the world’s one of the most popular holiday termini enticing people especially looking for sun bath and good food at the same time. The food…

Read More

Tags: corntortillaavocadochilliesrelishyourlifecuisinebeansrelishmexican
मेक्सिकन क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स
चाइनीज क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

चाइनीज क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

By Rashmi, जून 13, 2016
Posted in: कुजीन

{:en} The Chinese cuisine comprises of different flairs from the diverse regions of China, in addition to people of Chinese origin inhabiting the other Asian countries. The Chinese cuisine is running for thousands of years and is remembered for its unique flavors and aura that soothes the palate of the…

Read More

Tags: relishyourliferelishchinesenoodlessaucericeeggwine
चाइनीज क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

Previous Post

प्रेग्नेंसी और स्ट्रेस

Next Post

बियॉन्ड द बॉउन्डरीज….

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी