Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

5 कॉमन डिफिशन्सी

By Shagun, मई 31, 2021 Posted in: खुद की देखभाल

हमारा शरीर बहुत ही शानदार इक्विप्मन्ट है और इसकी कार्यप्रणाली भी बहुत व्यवस्थित है। इसे सही तरह से काम करने के लिए ये सब चाहिये

  1. सही तरह का भोजन,
  2. सही आराम,
  3. सही स्ट्रेस (दिमाग और शरीर की कसरत)

हालांकि आप सही से भोजन कर रहें है, पर्याप्त आराम भी करते हैं और अपने आप को ऐक्टिव भी रखते हैं लेकिन फिर भी हो सकता है की आप के शरीर में ट्रेस एलीमेंट्स (विटामिंस & मिनरल्स) की कमी हैं। ट्रेस एलीमेंट्स ऐसे तत्व है जो कि शरीर में कम मात्रा में आवश्यक होते है। ये तत्व शरीर में होने वाली कई इन्टर्नल प्रोसेस को कंट्रोल करते हैं।

अगर किसी भी ट्रेस एलीमेंट की कमी होती है तो हमारा शरीर कुछ संकेत देने लगता है जिनको सही से समझ कर उन्हें फिक्स किया जा सकता है। यहाँ हम इसी के बारे मे बात करेंगे, आप अपनी दैनिक डाइट में ही कुछ जरूरी न्यूट्रीएंट्स को शामिल करके इन समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। तो आइए समझते हैं…

जॉइंट्स में कट कट की आवाज आती है?

क्या आपको अपने हाथ पैरो या गर्दन को घुमाते समय कुछ आवाज सुनाई देती है?  इसका कारण है शरीर में केल्शियम की कमी होती है। मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए केल्शियम अत्यधिक आवश्यक है और लंबे समय तक केल्शियम की कमी आर्थराईटिस की वजह बनती है।

इसे कैसे सही करें – केल्शियम की पिल्स लेने के बजाय अपनी डाइट में दूध, दही, छाछ, पीनट बटर, रागी, तिल इत्यादि का सेवन बढ़ाएं। इनमें पाए जाने वाला केल्शियम ठीक  तरह से अवशोषित होता है। इसके अलावा खाने वाला चूना जिसका केमिकल नाम केल्शियम कार्बोनेट होता है, उसकी बहुत ही जरा सी मात्रा दही या पानी में भी लिया जा सकता है ये आसानी से पान की दुकान पर उपलब्ध होता है।

  • इसे भी पढे 10 benefits of YOGA

क्या आपके नेल्स पर सफेद निशान हैं?

शरीर में जिंक और केल्शियम की कमी की वजह से ऐसे निशान होते हैं। जिंक की कमी उन लोगों में ज्यादा देखी  जाती है जो कि बेकरी प्रोडक्टस जैसे केक & पेस्ट्री जैसे फूड प्रोडक्ट ज्यादा खाते हैं। इसकी वजह है की ये ज्यादातर रिफाइंड आटे और रिफाइंड शुगर से बने हुए होते हैं।

इसे कैसे सही करें – रिफाइंड आटे और शुगर से बने हुए फूड आइटम्स की जगह सबूत अनाजों और दालों को अपनी डाइट में शामिल करें। जिंक की कमी पूरी करने के लिए नट्स और सीड्स भी बहुत लाभदायक होते हैं तो आप नियमित रूप से बादाम, अखरोट, पिस्ता, कद्दू के बीज, तरबूज और खरबूज के बीज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

  • इसे भी पढे Top six snacking ideas

क्या आपको थकान और डलनेस महसूस होती है?

इसके साथ क्या आपके लिप्स अपने नेचुरल पिंक कलर की जगह डार्क हो रहे है या फिर स्किन पीली सी हो रही है? इन सभी की वजह है शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी।

इसे कैसे सही करें – आयरन रिच फूड जैसे अनार, चुकंदर, गाजर, साबुत अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने भोजन में प्राथमिकता दें। इसके अलावा एक और सरल उपाय है आप भोजन बनाते समय आयरन के बर्तनों का उपयोग करें जैसे आयरन का तवा, कढ़ाई इत्यादि। हालांकि भोजन पकाने के बाद खाने को स्टील, सिरेमिक कांच के बर्तनों मे खाली कर लें क्यूंकि ज्यादा देर तक आयरन के बर्तनों में भोजन रखने से उसमें अजीब सी महक आने लगती है और उसका स्वाद भी खराब होने लगता है।

  • इसे भी पढे Natural Blood Purifiers

क्या आपके स्किन और बालों मे ड्राइनेस है?

क्या आप अपनी त्वचा और बालों में समस्या महसूस करते हैं जैसे एड़ी का फटना, होठों के कोने में कट जाना? रूखे बाल? इसकी कमी का कारण विटामिन बी समूह से संबंधित है। हमारी आंत में कई अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो इस विटामिन को संश्लेषित करते हैं, अगर कोई आंत की समस्या हो तो ये लक्षण दिखाई देते हैं।

इसे कैसे ठीक करें – अपने आहार में प्रोबायोटिक्स शामिल करें जो दही और अचार में उपलब्ध है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन करें इससे यह कमी अपने आप दूर हो जाएगी। इस मामले में गुड़ के साथ दही एक प्राकृतिक पूरक के रूप में अच्छा काम करता है। एक आप अपने भोजन से आधे घंटे पहले एप्पल साइडर सिरका ले सकते हैं, यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में भी मदद करता है।

  • इसे भी पढे Prebiotic / Probiotic Simplified

मसूड़ों से खून आना?

क्या आप अपने दाँत ब्रश करते समय खून देखते हैं, या आपकी जीभ में अल्सर होने का खतरा है? यह विटामिन सी की कमी का लक्षण है। इस हल्के रक्तस्राव को अनदेखा न करें क्योंकि यह देखने में सामान्य लगता है, लेकिन भविष्य में आपके सेलुलर स्तर पर धमनियों से भी रक्तस्राव हो सकता है जो वासकुलर डिजीस में गंभीर रूप ले सकता है इसे अनदेखा ने करें।

इसे कैसे ठीक करें – विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ अपने भोजन में शामिल करें, लिस्ट में सबसे ऊपर है आंवला। आप आंवला को कई तरह से च्यवनप्राश, जूस, पाउडर, मुरब्बा, अचार, चटनी के रूप में खा सकते हैं। विटामिन सी के अन्य स्रोत हैं अमरूद, संतरा, नींबू, शिमला मिर्च, आदि।

  • इसे भी पढे Ayurvedic detoxification
  • इसे भी पढे Top five immunity boosters

अपने आप को अच्छे से देखें, लक्षण पहचाने और उसके अनुसार अपने भोजन को बदलें। यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य और बेहतर जीवन जीने में आप की मदद करेगा हमेशा सही चुनाव करे ताकि आप जीवन का भरपूर आनंद लें सकें…

  • व्यक्तिगत नूट्रिशनल सलाह के लिए लिंक को क्लिक करें 
Tags: how to stop hair fallzincthin hair problemhemoglobinhow to get glowing skincarevitamin Cwhat are iron rich foodprobioticbleeding gumshow to improve lip lusturecurddull hairjuicy lipsself carecracking heelswhy are there white marks in nailsskinnailswhy there is cracking sound in jointsarthritiscalcium deficiencycracking sound in kneesironhow to improve calciumcommon issues with bonemicro nutrientssuffering from bleding gumsimprove bone healthcalcium

Related Posts

यस..आई केेन!!

यस..आई केेन!!

By Rashmi, जून 1, 2018
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Sometimes we all are stuck in difficult situations that it becomes impossible to sustain the normal rhythm of our life. We wish to break it but there is no clue from where to start. Here, we present you 10 tips for making certain changes to improve yourself and help you…

Read More

Tags: healthfeargoalshabitsrelishyourlifereadingrelishyogapositivedepressionself careself improvement
यस..आई केेन!!
मॉनसून सीजन और फिटनेस

मॉनसून सीजन और फिटनेस

By Shagun, जून 23, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Monsoon means “Awesome mausam”  and we are on its onset, as water drops from clouds touches the Earth a wonderful smell (‘sondhi mitti ki khushbu’) engulf us, luscious green sightseeing fills everyone’s heart with joy and happiness, we all love to experience it. This is one side of the…

Read More

Tags: sea foodlattewaterrelishyourlifegingerrelishfoodcaremonsoonrainy seasonbarish
मॉनसून सीजन और फिटनेस
प्रोबायोटिक्स / प्रीबायोटिक्स सिंपलीफाइड

प्रोबायोटिक्स / प्रीबायोटिक्स सिंपलीफाइड

By Shagun, जनवरी 17, 2021
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en} Most of us have heard prebiotic and probiotic without knowing the exact difference between them. These are a bit confusing because they both sound the same. however each has a different and very important function to maintain healthy gut. As their name suggest the difference lies in their prefix.…

Read More

Tags: prebioticsprobioticsgutguthealthfiberantibioticprobioticbacteriacurdprebiotic
प्रोबायोटिक्स / प्रीबायोटिक्स सिंपलीफाइड
प्रेग्नेंसी और स्ट्रेस

प्रेग्नेंसी और स्ट्रेस

By Rashmi, जनवरी 8, 2017
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Good news! I am pregnant….!! But sometimes it is not at all good as it seems. Sorry to say, you all ladies………..! Pregnancy brings a whole lot of changes in your body and around. Most of these changes are welcomed heartily, but sometimes these changes augment new stresses to your…

Read More

Tags: pregnancy carestress busterweight during pregnancyself carestresspregnancynutritionpregnancy diet
प्रेग्नेंसी और स्ट्रेस
पानी बोले “ड्रिंक मी राइट”

पानी बोले “ड्रिंक मी राइट”

By Shagun, दिसम्बर 19, 2020
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} We all aware of importance of water. Water is essential for conducting various metabolic process inside us. It’s a cleansing agent and helps to naturally detoxify us. There are always few questions as how much water one should drink in a day? What are the timings, temperature, etc? How…

Read More

Tags: aciditywaterarthritisfatcolddiabetes carehotdrinkdieticianweight lossnutritionistushapanbloatingright timeAyurvedapH
पानी बोले “ड्रिंक मी राइट”
स्लीप – ए नैचुरल मेडिटेशन

स्लीप – ए नैचुरल मेडिटेशन

By Shagun, नवम्बर 28, 2020
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Are you awake when rest of the world is sleeping? If the answer is YES...then you are not alone, tossing and turning on bed is the most common problem in this hectic life. If it is common problem then in no way, its small or less harmful. Sleep is utmost…

Read More

Tags: meditationsleepinsomaniamagneticblue lightgadgets
स्लीप – ए नैचुरल मेडिटेशन

Previous Post

हैंडलिंग क्रेविंग

Next Post

हैंडिलिंग समर

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी