Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

थाई क्विज़ीन

By Shagun, जून 22, 2016 Posted in: कुजीन

थाईलैंड एक टूरिस्ट पेराडाइस है, लोगों के घूमने की चॉइसेस में एशिया मे इसका स्थान तीसरे नंबर पर और विश्व में टॉप टेन में है। अगर आपको एक्वेटिक लाइफ पसंद या फिर आप एडवेंचर के शौकीन हैं या आप नॉन वेजीटेरियन खाने में एक्सपेरीमेंट्स करना चाहते है या वराइटी की लिमिट देखना चाहते है तो ये जगह आपके लिए ही बनी है।

थाई क्विज़ीन विश्व भर में अपने विशिष्ट विविधता के लिए जाना जाता है। कई वराइटी के इग्ज़ाटिक मसालों के इस्तेमाल की वजह से आने वाली खुशबू और बेहतरीन स्वाद आपको वहाँ से लौटने के बाद भी नहीं भूलेगा।

तो अगर आप ऐसा कुछ मिस कर रहें है तो यहाँ थाई क्विज़ीन के बेसिक इनग्रेडिएंट्स के बारे में जानकारी है, जिससे आप अपने किचन में वैसे ही फ्लेवर और एरोमा जनरेट कर सकें और वहाँ के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद अपने टेस्ट बड्स को दे सकें।

  1. राइस:  ज्यादातर एशिया के देशों की तरह यहाँ का भी स्टेपल डाइट राइस ही है। यहाँ कई तरह की राइस वराइटी उपजायी जाती है, और ज्यादातर राइस एक्सपोर्ट किया जाता है।

जेस्मिन राइस – यहाँ ग्रो कीये जाने वाले राइस में जेस्मिन राइस बेस्ट क्वालिटी राइस मन जाता है इसकी स्पेसिफिक स्मेल की वजह से इसे फ्रेगरेन्ट राइस भी कहते है।

स्टिकी राइस – इस राइस के चिपचिपे होने की वजह से इसे हाथों से ब्रेड या रोटी की शेप आसानी से दे सकते हैं, इसे ग्लूटिनस राइस भी कहते है।

ब्लैक राइस – ब्लैक राइस थाईलेंड की स्पेशिलिटी है, इसे पकने में कुछ ज्यादा समय लगता है।

स्वीट राइस – उत्तरी थाईलेंड में स्वीट राइस स्टेपल डाइट है, बाकी थाईलेंड के दूसरे भाग में उसे स्वीट डिश जैसे उपयोग करते हैं। इसका टेक्सचर भी स्टिकी होता है।

जो लोग स्वस्थ के प्रति ज्यादा सजग हैं और अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें ब्राउन जेस्मिन राइस या फिर ब्लेक स्टिकी राइस उपयोग करना चाहिये। राइस के आटे से बनाए हुए राइस नूडल्स, थाई करी के साथ सर्व किये जाते हैं।

2.हर्ब्स: थाई डिसेश में कई तरह के हर्ब्स प्रयोग किये जाते हैं, जिनमें से कुछ कॉमनली प्रयोग की जाने वाली हर्ब्स निम्न हैं-

थाई स्वीट बेसिल – फ्रेश स्वीट बेसिल का प्रयोग ग्रेवी बनाने में किया जाता है। इसका स्वीट ऐनिस जैसा स्वाद होता है। ऐसे तो आजकल ये सभी जगह उपलब्ध है  पर अगर आपको ना मिले तो आप इसके जगह रेगुलर बेसिल भी प्रयोग कर सकते हैं।

केफिर लाइम लीव्स – थाई डिश की स्पेशल इनग्रेडिएंट है ये लीव्स जो कि आसानी से आपके शहर के थाई स्टोरस पर उपलब्ध है। केफिर लाइम लीव्स फ्रेश, सुखी हुई, या फ्रोज़न तीनों तरह से मिलती हैं। ऐसा माना जाता है कि ये विश्व के बेहतरीन स्पाइसेस में से एक है, इसकी पत्तियों में बहुत ही शानदार स्ट्रॉंग सिट्रस स्मेल होती है। ये थाई सूप का मेन इनग्रेडिएंट है, जो थाई सूप को उसका डिस्टिंक्ट अरोमा और टेस्ट देती है।

लेमन ग्रास – लेमन ग्रास नर्वस सिस्टम पर बहुत ही सूदिंग असर डालती है। ये एक घास जैसे दिखती है, किसी खट्टे फल जैसे स्मेल करती है और नींबू जैसे स्वाद देती है। लेमन ग्रास की पत्ती का निचला (जड़ के पास) पार्ट कई सूप और थाई करी का बेस इनग्रेडिएंट होता है।

कई थाई डिश मे लेमन जूस और उसके जेस्ट (छिलके) का उपयोग ड्रेसिंग और टेस्ट उभारने में किया जाता है।

3. करी पेस्ट: थाई करी पेस्ट आप घर पर भी बना सकते है और ये रेडीमेड भी उपलब्ध है। इसके इनग्रेडिएंट्स है गलांगल (ये अदरक जैसा ही होता है पर साइज़ में बड़ा होता है और इसकी डिस्टिंक्ट एसिडिक स्मेल मीट की महक को कम करती है), लेमन ग्रास, लहसुन और धनिया पत्ती।         

प्रमुख रूप से करी पेस्ट दो तरह का होता है-

रेड करी पेस्ट – रेड करी पेस्ट को बनाने के लिए ग्राइन्डर में सुखी लाल मिर्च के साथ लहसुन, छोटे प्याज, धनिये की पत्तियां और श्रिम्पस को मिलकर पेस्ट बनाया जाता है।

ग्रीन करी पेस्ट – इसकी रेसपी भी रेड करी पेस्ट जैसे ही है सिर्फ इसमें लाल् मिर्च की जगह हरी मिर्च का प्रयोग होता है।

  • फिश सॉस: थाई क्विज़ीन में फिश एक सॉल्टी एलीमेंट जैसे प्रयोग किया जाता है, इसीलिए थाई क्विज़ीन में वेजिटेरियन डिसेज बहुत ही रेअर है। छोटी फिश को लंबे समय तक फर्मेन्ट करने के बाद उसका जूस एक्सट्रेक्ट करके बॉइल करते है जिससे फिश सॉस तैयार होता है। फिश सॉस प्रोटीन और मिनेरल्स में रिच होता है। ब्राउन कलर का क्लेयर फिश सॉस सबसे अच्छा माना जाता है।
  • कोकोनट मिल्क: थायलैंड एक कोस्टल एरिया है जिसकी वजह से कोकोनट मिल्क बहुतायत में मिलता है। कोकोनट मिल्क बड़ी आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है और पैकेज में भी उपलब्ध है। लोकली इसे गा-टी कहते हैं। इसकी वजह से थाई करी को सिल्की, क्रीमी और रिच बेस मिलता है। पारंपरिक तौर पर इसे फ्रेश कोकोनट को ग्रेट करके गुनगुने पानी के साथ ग्राइन्ड करते है फिर इसका जूस निकाल कर इसे बनाते हैं।

तो अब आपके पास थाई क्विज़ीन का हिडेन इनग्रेडिएंट्स का ज्ञान है तो आप इसके इनग्रेडिएंट्स या तो ऑनलाइन मंगा सकते है या फिर खुद ला सकते है। ट्राइ करिए घर पर बनाइये अपनों के साथ इन्जॉय करिए और अपने जीवन का आनंद लीजिए…     

Tags: black ricerelishyourlifefish saucelemoncoconut milkrelishherbricethaithai cuisinethai curryfishjasmine ricesticky rice

Related Posts

सही कुकिंग ऑइल का चुनाव

सही कुकिंग ऑइल का चुनाव

By Shagun, जुलाई 18, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}Oil is an important part of our cooking it enhances taste, aroma and protect food from burning while cooking. Now days with rise in heart diseases and intensive marketing had made it difficult to choose the right oil. Here are few tips to make you understand terms used in oil…

Read More

Tags: refinedfilteredcrudefryingweight lossrelishnutritioncooking oildieticianoilnutritionistPUFAdiet planMUFArelishyourlife dietCholesterol
सही कुकिंग ऑइल का चुनाव
गुडनेस ऑफ इंडियन समर ड्रिंक्स

गुडनेस ऑफ इंडियन समर ड्रिंक्स

By Shagun, मई 19, 2019
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}Welcome scorching heat in a refreshing way with these cool homemade drinks, it not only keeps you cool but keeps you energised and replenishes essential nutrients which are lost by sweating…. 1 Bel Sharbat: Bel or Wood apple is well known for its antimicrobial, antifungal and antibacterial properties. These qualities…

Read More

Tags: relishyourliferelishcoolsharbatheatrefresh
गुडनेस ऑफ इंडियन समर ड्रिंक्स
डाइटरी फाइबर के फायदे

डाइटरी फाइबर के फायदे

By Shagun, सितम्बर 6, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en} Fibre is the trending word among all diet conscious peoples, it is one of the most talked about but less understood things. Here is an insight for you to understand about fibrous diet know how it is beneficial to your health WHAT IS FIBRE? As we commonly call it…

Read More

Tags: nutritionistrelishyourlifediet planrelishfitnessfibrehealthweight lossnutritiondietdietician
डाइटरी फाइबर के फायदे
किशमिश के फायदे

किशमिश के फायदे

By Shagun, जून 24, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en} Raisins or ‘kishmish’ as we all know are dried grapes. Usually it is found without seeds and the seeded variety is known is Dakh or ‘mukkaka’. They are available in a variety of color which ranges from green, light/dark brown and black. Long shaped green ones are supposed to…

Read More

Tags: eye careanemiaacidosisrelishyourlifeosteoporosisrelishRaisinsmunakkaconstipationslow aegingbone health
किशमिश के फायदे
मक्का: एक सुपर फूड

मक्का: एक सुपर फूड

By Shagun, अगस्त 28, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}It was in 9000 BC when CORN or MAIZE was first domestically used in Mexico and Central America. By 2000 BC it becomes a staple diet in American continent. Then it migrated to places and now it is one of the most grown and consumed crop across the globe. As…

Read More

Tags: diabetic meal plans for weight losswww diabetic diet meal planningrelishthe diabetic diet meal plancornsuperfoodgoodnesskerneldiabetic diet food planhealthy diet plan for diabeticsdiabetic weight loss diet planweight gain diet plan for diabeticsrelishyourlife
मक्का: एक सुपर फूड

Previous Post

Living with Diabetes

Next Post

मॉनसून सीजन और फिटनेस

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी