Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

By Shagun, सितम्बर 27, 2016 Posted in: भोजन के तथ्य, खुद की देखभाल

मेटाबोलिज़्म’ ये शब्द अपने बहुत बार सुना होगा, जब भी आप अपनी  प्रॉब्लेम लेकर  किसी हेल्थ एक्सपर्ट के पास जाते हैं। तब ऐसा लगता है जैसे आपकी हर समस्या की जड़ ये मेटाबोलिज़्म ही है।

मेटाबोलिज़्म वास्तव में शरीर की आंतरिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाली संपूर्ण एनर्जी है। हमारे अंदर जो भी क्रियाएं हमारी इच्छा के बिना, अपने आप होती रहती है जैसे सांस लेना, भोजन का डाईजेशन, उत्सर्जन, भीतरी बेलेन्स, इम्यूनिटी, इत्यादि उन सभी क्रियाओं के सुचारु रूप से संचालन के लिए अच्छी मात्रा में एनर्जी की आवश्यकता होती है।

अगर ये इतना सिम्पल है तो इसका हाइप क्यूं  किया गया है?  एक प्रश्न आपके मन में आ रहा होगा कि हर लाइफ स्टाइल से जुड़ी समस्या को मेटाबोलिज़्म से क्यू जोड़ दिया जाता है। अन्य बायोलॉजिकल पेरामीटर की तरह ही मेटाबोलिज़्म की भी एक निश्चित रेंज होती है जो पुरुषों और स्त्रियों में अलग अलग होती है। तो प्रॉब्लेम मेटाबोलिज़्म नहीं बल्कि इसका कम या ज्यादा होना है। आधुनिक समय की ज्यादातर समस्याएं स्लो मेटाबोलिज़्म से ही जुड़ी हैं, या फिर बीमारी होने से मेटाबोलिज़्म स्लो हो जाता है।

क्या हम इसे चेंज कर सकते हैं?  जरूर… यहाँ कुछ सिम्पल टिप्स हैं, जिन्हे अपना कर आप अपने मेटाबोलिज़्म को बूस्ट कर सकते हैं।

फिजिकल ऐक्टिविटी: हर तरह की एक्सरसाइज चाहे (इंटेन्स वाकिंग, स्ट्रेंगथ ट्रैनिंग, वेट ट्रैनिंग, रनिंग , स्ट्रेचिंग  इत्यादि) ये सभी हमारा लीन बॉडी मास बढ़ाती है। यानि मसल्स मजबूत होती है। हर मसल सेल एक साधारण सेल से पाँच गुणा ज्यादा एनर्जी उपयोग करती है। जैसे जैसे आपका लीन बॉडी मास बढ़ेगा, आप कुछ करें या ना करें बैठे बैठे आपका शरीर अधिक एनर्जी खर्च करेगा सीधे शब्दों में आपका मेटाबोलिज़्म बढ़ेगा।

हाइड्रेटेड रहें:  शरीरकी हर कोशिका को भली प्रकार से काम  करने के लिए पर्याप्त मात्र में पानी की आवश्यकता होती है। इसीलिए हाइड्रेटेड रहें इसके लिए सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि कोकोनट पानी, वेजीटेबल जूस, नींबू पानी, छांछ इत्यादि भी लेते रहें ताकि आवश्यक मिनरल्स भी शरीर में पहुचते रहें। फ्रूट जूस की आदत मत बनाइये क्यूंकि इसमें शुगर की मात्र अधिक होती है और साथ ही फाइबर भी नहीं होते। अल्कोहल, कोल्ड ड्रिंक्स, केफीनेटेड ड्रिंक्स दिखने में तो ड्रिंक्स होते हियाँ पर वास्तव में ये शरीर को डीहाईड्रेट करते हैं । इसीलिए इनकी मात्र सीमित रखें।

स्लीप:  जब हम सो रहे होते हैं तो हमारा इन्टर्नल सिस्टम मेनटिनेन्स  मोड में होता है। सेल्स की रिपेयरिंग, इम्यूनिटी बिल्डिंग, कई क्लीनिंग एक्टिविटी इत्यादि हो रही होती है। तो इस टाइम भी आप बड़ी मात्रा में एनर्जी खर्च करते हैं। कितना मजेदार बात है ना… सोते सोते एनर्जी कनज़्युम हो रही है वो भी आपको बेहतर बनाने में।

क्या कुछ ऐसे फूड हैं  जो मेटाबोलिज़्म बढ़ाने में सहायक हैं? ऐसे कई फूड आइटम्स हैं जो मदद करते हैं।

खट्टे फल: नींबू, संतरे ,स्ट्राबेरी, कीनू इत्यादि मेटाबोलिज़्म बढ़ाने में सहायक हैं। ये आपके लिवर को डिटॉक्सीफाई  करने डाइजेस्टिव सिस्टम को क्लीन  करने में सहायक हैं। विटामिन सी पानी में घुलनशील होता है तो इन फलों में उपस्थित एन्ज़ाइम टॉक्सिनस से मिलकर ऐसे कम्पाउन्ड बना लेते हैं जिन्हे शरीर अंततः आसानी से बाहर निकाल देता है।

ब्लेक कॉफी: कॉफी में उपस्थित कैफीन, इनहीबिटरी एडिनोसिन न्यूरोट्रांसमीटर को ब्लॉक करके  डोपामाइन और नॉर एपिनेफ्रीन को रिलीज करने में सहायक है। ये न्यूरोट्रांसमीटर मेटाबोलिज़्म को सुधार कर जमे हुए फैट को हटाने में मदद करते हैं।

दालचीनी: दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटो केमिकल्स होते हैं जो आपके मेटाबोलिज़्म को स्पीड अप करने में बहुत प्रभावी हैं। आप दालचीनी को पीसकर सब्जियों में इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर इसको पानी में उबालकर चाय बना सकते है एक बार शुरू कीजिए धीरे धीरे आपको खुद आइडिया हो जाएगा कैसे आप इसे अपनी दिनचर्या मे ला सकते हैं। इसके प्रयोग में एक बात ध्यान देने योग्य हैं की इसका इस्तेमाल लगातार ना करें बीच बीच में कुछ दिनों का अंतराल जरूर करें।

ग्रीन टी, लहसुन, अदरक,काली मिर्च, फ्रूट्स, हरी सब्जियां, ओट्स इत्यादि भी मेटाबोलिज़्म इंप्रूव करने में बहुत लाभकारी हैं। स्टार्ट करिए मेटाबोलिज़्म इंप्रूव करिए और अच्छी सेहत के साथ जीवन का आनंद उठाइए।

Tags: exercisemetabolicrelishyourlifeincrease metabolismregulate metabolismrelishmetabolismfoodsleepCinnamonBlack coffeedietician

Related Posts

7 तरीके वेट-लॉस प्लेटू से बाहर आने के लिए

7 तरीके वेट-लॉस प्लेटू से बाहर आने के लिए

By Shagun, जनवरी 24, 2021
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Looking smart, slim and fit is the dream of most of among us. it all needs a perfect figure and maintaining it to that level. It is rightly said “Being fit is a new fashion statement”. If you run a check in your contact list, you will find many…

Read More

Tags: brisk walkdiabetesdieticiandiabetes carenutritionistactiveexerciserefinedweight lossnutritionglutenwheatstrength trainingwalking
7 तरीके वेट-लॉस प्लेटू से बाहर आने के लिए
फूड क्रेविंग के स्वस्थ विकल्प

फूड क्रेविंग के स्वस्थ विकल्प

By Shagun, जुलाई 5, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}Some other time we feel a strong urge to eat or drink a particular food item, it usually happens when we are mentally exhausted. These are signals send by our brain to balance the stress and normalize, this condition is called craving. Food cravings are a sign that your body…

Read More

Tags: relishyourlifesugarrelishfoodCravingcaffinechoclatecrispsoda
फूड क्रेविंग के स्वस्थ विकल्प
इटेलियन क्विज़ीन के 5 प्रमुख इनग्रेडिएंट्स

इटेलियन क्विज़ीन के 5 प्रमुख इनग्रेडिएंट्स

By Shagun, फ़रवरी 1, 2018
Posted in: कुजीन

{:en}Italian cuisine follows the Mediterranean pattern of eating—it focuses on simple, natural ingredients, such as tomatoes, garlic, olive oil, dark leafy greens and whole grains, making it one of the world’s healthiest diets. Research suggests that the benefits of a Mediterranean-style eating pattern may include improved weight loss, better control…

Read More

Tags: relishyourlifeitaliancuisinecheesetomatoolive oilpastagarliclemonbeans
इटेलियन क्विज़ीन के 5 प्रमुख इनग्रेडिएंट्स
मॉनसून सीजन और फिटनेस

मॉनसून सीजन और फिटनेस

By Shagun, जून 23, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Monsoon means “Awesome mausam”  and we are on its onset, as water drops from clouds touches the Earth a wonderful smell (‘sondhi mitti ki khushbu’) engulf us, luscious green sightseeing fills everyone’s heart with joy and happiness, we all love to experience it. This is one side of the…

Read More

Tags: lattewaterrelishyourlifegingerrelishfoodcaremonsoonrainy seasonbarishsea food
मॉनसून सीजन और फिटनेस
डेस्क जॉब के कुप्रभावों को कम करने के लिए योग

डेस्क जॉब के कुप्रभावों को कम करने के लिए योग

By Shagun, जनवरी 20, 2020
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} You must have heard people say that their job is killing and yes it is not a joke but it might be true, sitting job is really very harmful you may consider it as ‘new smoking’. Prolonged sitting induces insulin insensitivity which is the trigger of today’s so called…

Read More

Tags: weight losssittinglong sittingdiabetic diet food planhealthy diet plan for diabeticsweightlossdiabetic weight loss diet planrelishyourlifeweight gain diet plan for diabeticsrelishdiabetic meal plans for weight lossyogawww diabetic diet meal planningdeskjobthe diabetic diet meal planpose
डेस्क जॉब के कुप्रभावों को कम करने के लिए योग
योग अभ्यास के दस लाभ!!

योग अभ्यास के दस लाभ!!

By Shagun, जनवरी 11, 2020
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} In this modern, demanding and urbanized world, we are debarred from the natural gifts of God that once helped us keep moving through our lives. We do not have time in the rush to take care of our body, mind and soul leading us to suffer and worry at…

Read More

Tags: diabetes careself caredieticianrelishyourlifenutritionistrelishyoga21 junepranayammeditationyoga daydiabetes
योग अभ्यास के दस लाभ!!

Previous Post

करेक्ट पॉश्चर

Next Post

इम्बाईबिंग महात्मा

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी