Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

प्रेग्नेंसी और स्ट्रेस

By Rashmi, जनवरी 8, 2017 Posted in: खुद की देखभाल

खुशखबरी! आप माँ बनने वाली हैं…. !!

पर सभी एक्सपेक्सटिंग माँओं के लिए कभी-कभी ये खुशी की बात इतनी भी खुश करने वाली नहीं होती है……..!!

कुछ एक दो जेनरेशन पहले की बात करूं तो माँ बनना इतना परेशानी भरा नहीं था तकलीफें तो थी पर लोग आसानी से उसे सम्हाल लेते थे। कंसीव करना आसान था, संयुक्त परिवार में होने पर बच्चे के जन्म से पहले का माँ और बच्चे का खयाल सब की जिम्मेदारी होती थी।  बच्चे के जन्म के बाद परवरिश की परेशानी भी नहीं थी। पर अब घर की महिलायें, सिर्फ घर ही नहीं बाहर भी बराबर से व्यस्त हैं। बच्चों के पालन पोषण का तरीका बहुत बदल गया है। परिवार अब ज्यादातर न्यूक्लियर है तो बच्चों को पालने की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ माता पिता पर ही होती है। जिसका असर अब घरेलू झगड़े, डिवोर्स, वाद विवाद और तनाव है, जो आज कल के परिवारों मे देखा जा सकता है।   

कुछ लाइफस्टाइल बदलाव से बहुत महिलाओं में उनके टीन एज से ही हॉर्मोनल समस्याएं होने लगी हैं। PCOD, थाइरॉइड ग्लैन्ड से जुड़ी समस्याएं बहुत ही आम हो गई हैं। ये सारी समस्याएं पहले तो गर्भ धारण में ही व्यवधान डालती हैं। उसके बाद भी पूरे नौ महीने कोई ना कोई समस्या बनी ही रहती है। आजकल तो एक और बात बहुत देखने में आती है, कि जेस्टेशन पीरीअड में, अधिकांशतः कोई ना कोई बीमारी जैसे डाइबिटीस, ब्लड प्रेशर, हाइपो थाइरॉइडिसम जैसी कई समस्याएं तीसरे ट्रिमिस्टर में लग ही जाती है। यहाँ एक बात ध्यान देने वाली है कि अगर कोई समस्या आम है तो इसका ये मतलब कतई नहीं है की उसका प्रभाव कम हो गया है। बल्कि अब ज्यादा जनसंख्या उससे ग्रसित है और सच में ऐसे बदलाव की आवश्यकता है जिससे इसे काबू किया जा सके।

कुल मिलकर अगर कहूँ तो माँ बनना अब उतना आसान नहीं है। तो जब भी आप माँ बनने वाली हों तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें –

  1. रेस्ट के लिए समय निकालें: हम अपनी दैनिक रूटीन में “टेक केयर” और “टेक रेस्ट” जैसे शब्दों का इस्तेमाल अपनों को रिलेक्स करने के लिए करते हैं। पर प्रेग्नेंसी में इन शब्दों का मायने माँ और बच्चे दोनों के लिए  बहुत अधिक बढ़ जाता है।
  2. अपने भय को अपने भीतर ना रखें: आप जो भी सोच कर डर रही हैं उसे अपने किसी नजदीकी व्यक्ति से जरूर शेयर करें चाहे वो आपके पति हों या कोई दोस्त।  ये बहुत ज्यादा जरूरी है उन लड़कियों के लिए जिनका यह पहला अनुभव है। ऐसा कहते है कि कई बार भय, वास्तविकता से बहुत अधिक बड़ा हो जाता है। हो सकता है जो आप सोच रही हो वैसी परिस्थिति ही ना बने पर उसके बारे में सोचकर आप अभी अपना और अपने अंदर के जीवन का बहुत ज्यादा और अनावश्यक नुकसान कर सकती हैं। शेयर करने से आपको इन शंकाओं को दूर करने का तरीका मिलेगा।
  3. खुद को खुश रखें: इस पूरे समय में अपने मन की सुने। उन लोगों से मिले जिनसे मिलन आपको वाकई खुश करत हो। यह लिस्ट आपसे बेहतर कोई नहीं बना सकता है। अपने पति के साथ हॉलिडे प्लान कर लीजिए और बेहतरीन समय बिताइए। आप पार्लर जाकर अपना मनपसंद हेयर कट कर सकती है, या फिर फुट मसाज, हेड मसाज भी ले सकती है। ये पूरी तरह आपके चॉइस पर है।
  4. डेलीवरी के लिए खुद को प्रीपेयर रखें: पहले, दूसरे और तीसरे ट्रिमिस्टर में होने वाले टेस्ट और बच्चे के डेवलपमेंट से संबंधित चीजों की जानकारी रखें। अपने गायनेकोलॉजिस्ट से सभी जानकारी लें और डिलीवरी चाहे नॉर्मल हो या सर्जरी से, उसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।
  5. स्लो डाऊन: ये सबसे सही समय है अपने सुपर वुमन का गाउन उतार फेकने का। कोई भी काम जल्दी में ना करें, ना कहना सीखें, अपनी क्षमता से बढ़कर किसी भी काम को करने की सोचें भी नहीं और अपने परिवार के सदस्यों से मदद लेने में जरा भी ना संकोच करें।
  6. अपने खाने और पीने का ध्यान रखें: खाने से संबंधित आपको अपनों से बहुत सारी सलाहें मिल जाएंगी। मात्रा और पोषण की दृष्टि से संतुलित भोजन करें घर का बना भोजन करें और सही मात्रा में पानी और अन्य पेय पदार्थ लेती रहें।
  7. एक्टिव रहें: प्रेग्नेंसी मतलब स्लो डाउन होना तो है पर रुकना नहीं है, सो धीरे धीरे ही सही पर अपने आप को एक्टिव रखें। प्राणायाम और कुछ विशेष योगासन करती रहें ताकि आपकी फ्लेक्सीबिलिटी बनी रहे।

इन बातों को अमल में लाएं, अनावश्यक तनाव से दूर रहें, सच में अपना ख्याल रखें और इस समय को खुशनुमा रख कर माँ बनने के इस अनुभव को सुखद बनाएं।   

Tags: self carestresspregnancynutritionpregnancy dietpregnancy carestress busterweight during pregnancy

Related Posts

Living with Diabetes

Living with Diabetes

By Shagun, जून 20, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

You have been diagnosed with Diabetes and the fear of living with the silent disease is on top of your mind. Need not to worry a lot of population is living a steady life with diabetes the only thing required is the the improvised lifestyle and some precautions, here are…

Read More

Tags: diet plandiabetic diet food planrelishyourlifehealthy diet plan for diabeticsrelishdiabetic weight loss diet plandiabetesweight gain diet plan for diabeticsdiabetes carediabetic meal plans for weight lossweight losswww diabetic diet meal planningnutritionthe diabetic diet meal plandietdieticiannutritionist
Living with Diabetes
पाँच बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर्स

पाँच बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर्स

By Shagun, अगस्त 11, 2019
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} IMMUNITY, in simple words, is the power of our internal system to fight with disease causing organism. How strong is your immune system, want to know? just ask yourself three questions; Do you readily catch cough and cold?Do you often feel lethargic or tiered?Do you fall sick every now…

Read More

Tags: immunity boosterboost immunityamlatulsigiloyturmericdieticiannutritionistgingerself care
पाँच बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर्स
बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स

बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स

By Shagun, दिसम्बर 13, 2020
Posted in: पेरेंटिंग

{:en}Watching your kid growing is the most amazing experience of the world. As they grow being a parent our responsibility also increases to make them healthier both physically and mentally, so it narrows down to correct child nutrition. As any other transition, this phase also requires some care and guidance…

Read More

Tags: eating righttiffin box ideaevening sncksdinner ideasbreakfast ideashealthy kidhealthy foodnutritionchild nutrition
बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स
इंसुलिन इंसेन्सटिविटी…

इंसुलिन इंसेन्सटिविटी…

By Shagun, जून 29, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} There is a lot written and heard about diabetes type 2“the modern life style disease”. Controlling of blood sugar level in body is done by a small gland named “Pancreas”; it secretes two hormones that play the role of regulator of blood sugar. Functioning of human body is dependent…

Read More

Tags: diabetesdiet plandiabetes carediabetic diet food planInsulinhealthy diet plan for diabeticsfibrediabetic weight loss diet plangrainsweight gain diet plan for diabeticsPCODdiabetic meal plans for weight lossweight losswww diabetic diet meal planningnutritionthe diabetic diet meal plandietdieticiansugarnutritionist
इंसुलिन इंसेन्सटिविटी…
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

By Shagun, सितम्बर 11, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Struggling to strike a balance in life, do you know the fact that you were born with balancing mechanism, but it got lost with time? Look around your social circle, you find quite a few who are still good at it. How come? What are they doing? Are they different…

Read More

Tags: work life balancelifetechnologyleisurestressrelishyourliferelish
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:
आयुर्वेदिक डीटॉक्सिफिकेशन

आयुर्वेदिक डीटॉक्सिफिकेशन

By Shagun, जून 23, 2019
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Detoxification in simple words, is the process of removal of toxic wastes or toxins from our body. Why do we need detox? In today’s fast pace life and polluted environment, we are daily exposed to various chemicals pollutants, heavy metals suspended in air, by inhalation. On the other hand,…

Read More

Tags: coconut oiloiloil-pullingdetoxificationtoxinscold pressed oilsesame oilolive oiloral healthmustard oilrelishbacteria
आयुर्वेदिक डीटॉक्सिफिकेशन

Previous Post

गुणकारी बादाम

Next Post

इटेलियन क्विज़ीन के 5 प्रमुख इनग्रेडिएंट्स

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी