Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

करेक्ट पॉश्चर

By Shagun, सितम्बर 25, 2016 Posted in: खुद की देखभाल

हमारे शरीर का स्ट्रक्चर बोन्स द्वारा निर्धारित होता है, बोन्स हमारे शरीर को एक निश्चित ढांचा प्रदान करती हैं। ये बोन्स मसल्स, लिगामेंट्स और नर्व यानि सूक्ष्म तंत्रिकाओं से जुड़ी होती है, जो शरीर के मूवमेंट और संवेदनाओं का आदान प्रदान के लिए उत्तरदायी है।

सही पॉश्चर का मतलब है कि जब भी खड़े हैं, बैठे हैं, लेटे है या किसी भी तरह का कार्य कर रहे है, तो उसके ही अनुसार ये, एसोसिएटड मसल्स, लिगमेंट्स और नर्वस रिलेक्स पोजिशन में रहें। गौर तलब बात ये है कि, गलत पॉश्चर आपके किसी भी मूवमेंट में या रिलेक्स होने में भी इन मसल्स लिगामेंट्स और नर्वस पर अनावश्यक दवाब डालता है जो कि तात्कालिक प्रभाव से दर्द के रूप मे महसूस होता है और समय के साथ या तो किसी गंभीर बीमारी या फिर किसी विक्रति मे परिवर्तित हो जाता है।

स्वाभाविक रूप से हमारी रीढ़ की हड्डी यानि स्पाइनल कॉर्ड का शेप सीधा नहीं है, बल्कि ये थोड़ा सा कर्व लिए हुए S के आकार की है। तो जब भी कहा जाए कि आपको अपनी स्पाइनल कॉर्ड सीधी रखनी है इसका मतलब है आपको इस नेचुरल शेप को बनाए रखना है। इसी प्रकार हाथों, पेरों और चिन की भी एक सामान्य पोजिशन है।

कुछ दैनिक कार्यों को करते समय हमारी सही मुद्रा कैसी होनी चाहिये इसके बारे में यहाँ कुछ गाइडलाइंस दी गई हैं –

करेक्ट सिटिंग पॉश्चर/बैठने की सही मुद्रा:

  • कुर्सी पर बैठते समय सीधे बैठें, आपके कंधे, पीठ और हिप्स कुर्सी की बैक  को टच करते रहने चाहिये।
  • कुर्सी पर पीछे सट कर बैठें।
  • अपने वेट को बराबरी से दोनों हिप्स पे मेनेज करें किसी एक तरफ झुक कर ना बैठें।
  • अपने दोनों पैरों को जमीन पर रखें, क्रॉस लेग करके ना बैठें।
  • एक ही पोजिशन में एक घंटे से ज्यादा बैठने को अवॉइड करें इससे, ना केवल आपको बैक पेन से राहत मिलेगी बल्कि लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने की वजह से होने वाली आधुनिक लाइफस्टाइल बीमारियों से भी आप बचे रहेंगे।  

ह्यूमन शरीर मूवमेंट के लिए बना है ना कि लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने के लिए अगर काम के चलते आपको बैठना भी पड़ता है तो बीच बीच में इस को ब्रेक करते रहिए।

करेक्ट ड्राइविंग पॉश्चर/सही गाड़ी चलाने की मुद्रा:

  • अपने कमर के कर्व को सपोर्ट करने के लिए कुशन या पिलो रखें। अपने घुटनों को अपने हिप्स के समान या फिर ऊंचे लेवल पर रखें।
  • अपनी ड्राइविंग सीट को ऐसे एडजस्ट करें कि आपके घुटने मुड़े रहें और पैर पेडल तक आराम से पहुँच जाएं।

करेक्ट स्लीपिंग पॉश्चर/सही सोने की मुद्रा:

  • अपना गद्दा/ मैटरेस फर्म चुनें।
  • ऐसी मुद्रा में सोएं की आपका नेचुरल स्पाइनल कर्व बना रहे।
  • सीधे सोते समय घुटनों के नीचे और साइड सोते समय घुटनों के बीच में एक पिलो रखने से आप अपना पॉश्चर बहुत अच्छे से मेनेज कर पाएंगे। 

करेक्ट स्टेनडिंग पॉश्चर/खड़े होने की सही मुद्रा:

  • सीधे खड़े हो अपना हेड सीधा रखें और चिन अंदर की तरफ।
  • आपके कान आपके कंधों एक सीधी रेखा मे हो।  
  • आपके कंधे पीछे की तरफ और घुटने और बैक सीधे हों।
  • अपने मिड रीजन यानि पेट के आप पास की मसल्स भीतर की तरफ हों।
  • आपके पैरों के बीच की दूरी उतनी हो जितनी आपके कंधों के मध्य है।
  • हाँथ नॉर्मल नीचे की तरफ रखें।
  • दोनों पैरों पर बराबर वजन हो और वजन का डिस्ट्रीब्यूशन औरे तलवे पर हो ना कि हील या टोज़ पर।

गलत पॉश्चर के संकेत:

दर्द – गलत पॉश्चर का पहला संकेत दर्द के रूप में सामने आता है।जब भी कभी  आपको किसी पर्टीकुलर जगह दर्द हो तो आप पेन किलर लेने के बजाय इसपे ध्यान दें कि कहीं किसी गलत तरीके से बैठने खड़े होने या चलने की वजह से तो दर्द नहीं है, पहले उसे सही करें।

सुन्नपन – अगर गलत पॉश्चर की वजह से कोई नर्व दबने लगती है तो उस जगह नंबनेस या सुन्नपन होने लगता है।

सही पॉश्चर के लाभ:

दर्द से राहत – पॉश्चर सही करते ही सबसे पहला आराम दर्द में ही आता है। पीठ और गरदन के दर्द में रिलीफ़, मसल्स में रिलेक्स फ़ील तुरंत शुरू हो जाता है।

अन्य गंभीर रोगों से राहत – जॉइन्ट पेन, आर्थराइटिस, स्पाइनल डिस्क प्रॉब्लम, नर्वस की सिकुड़न ये सब लंबे समय तक गलत पॉश्चर से होने वाली बीमारियाँ है जिन्हें सही मुद्रा अपनाकर रोक जा सकता है।

स्मार्ट लुक – सही तरह के पॉश्चर से व्यक्ति स्मार्ट, स्लिम दिखता है बैक पर कोई उभर नहीं दिखता है, ये सारे मिलकर आपकी पर्सनेलिटी को इंप्रेसिव बनाते हैं और साथ ही आपका आत्म विश्वास भी बढ़ाते हैं।

प्रॉपर ब्रीदिंग – सही पॉश्चर अपनाने से आपके श्वसन के रास्ते अच्छे से खुले रहते है, जिससे सही मात्रा में ऑक्सीजन लंग्स तक और सभी अंगों तक पहुंचती है। जिससे आपको जल्दी थकान महसूस नहीं होती और आप ज्यादा समय तक फ्रेश और एनर्जेटिक फ़ील करते है।

तो अब आप जान गए हैं कि आपको सही पॉश्चर से कितने लाभ हैं, तो इसे अपनाइए और अपने जीवन का आनंद लीजिए…    

Tags: back painrelishhealthyposturerelish your lifesitting posturesleeping posturedriving posturestanding posturepain

Related Posts

डाइटरी फाइबर के फायदे

डाइटरी फाइबर के फायदे

By Shagun, सितम्बर 6, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en} Fibre is the trending word among all diet conscious peoples, it is one of the most talked about but less understood things. Here is an insight for you to understand about fibrous diet know how it is beneficial to your health WHAT IS FIBRE? As we commonly call it…

Read More

Tags: nutritionistrelishyourlifediet planrelishfitnessfibrehealthweight lossnutritiondietdietician
डाइटरी फाइबर के फायदे
बीट डिप्रेशन

बीट डिप्रेशन

By Rashmi, जुलाई 31, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Depression; we usually relate the word as a mental disorder but it is not the mind from where it begins. Depression starts from physical fatigue and gradually leads to mental fatigue. We do a lot of things to cure the body but never act to purge the mind and that…

Read More

Tags: relishyourliferelishyogadepressionlifehacks
बीट डिप्रेशन
मॉनसून मेलोडीज़

मॉनसून मेलोडीज़

By Rashmi, जुलाई 17, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

{:en}Monsoon season comes not only with beautiful aromas of earthen and yummy food but also with some mentally soothing and mood swinging music from different collection of Bollywood songs. Imagine – one fine rainy day, you are sitting on the balcony galloping some mouthwatering snacks and tea and the background…

Read More

Tags: rain songsmelodyrelishyourliferelishmonsoonrainy seasonsongsbollywood
मॉनसून मेलोडीज़
मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

By Shagun, सितम्बर 27, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य, खुद की देखभाल

{:en}Metabolism is a most talked about word by experts in health and wellness, and for a common man it sounds to be a big, heavy & confusing term….but actually it is not. There is the process of body to maintain functioning of internal organs and the energy consumed to do…

Read More

Tags: regulate metabolismrelishmetabolismfoodsleepCinnamonBlack coffeedieticianexercisemetabolicrelishyourlifeincrease metabolism
मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में
टॉप ६ स्नेकिंग आइडियास

टॉप ६ स्नेकिंग आइडियास

By Shagun, जनवरी 15, 2020
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Are you a person who is so busy in his schedule that you forget to take your meal on time? or when you are busy in meeting deadlines you don’t even keep a track what you are eating. Suddenly you notice that your weight is increasing and there is some…

Read More

Tags: energy bardiabetic diet food planfruitshealthy diet plan for diabeticsnutsdiabetic weight loss diet plansnackweight gain diet plan for diabeticssweet potatodiabetic meal plans for weight losskhakhrawww diabetic diet meal planningmathrithe diabetic diet meal planthekuabheljeggary
टॉप ६ स्नेकिंग आइडियास
मॉनसून सीजन और फिटनेस

मॉनसून सीजन और फिटनेस

By Shagun, जून 23, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Monsoon means “Awesome mausam”  and we are on its onset, as water drops from clouds touches the Earth a wonderful smell (‘sondhi mitti ki khushbu’) engulf us, luscious green sightseeing fills everyone’s heart with joy and happiness, we all love to experience it. This is one side of the…

Read More

Tags: rainy seasonbarishsea foodlattewaterrelishyourlifegingerrelishfoodcaremonsoon
मॉनसून सीजन और फिटनेस

Previous Post

टाइमलेस ऑथर….

Next Post

मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी