Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

मॉनसून मेलोडीज़

By Rashmi, जुलाई 17, 2016 Posted in: दृष्टिकोण

मॉनसून सीजन सिर्फ सोंधी मिट्टी की खुशबू, मजेदार खाने के कई ऑप्शन और बॉलीवुड के मधुर गीत इस मौसम के मजे को कई गुणा बढ़ाने के लिए ही बने हैं। एक रिमझिम बारिश के दिन की कल्पना करिए जिसमें आप अपनी बालकनी में बैठे है, चाय के साथ गरमागरम पकोड़े हैं और बेकग्राउंड में मेलोडियस गाने चल रहे हैं… सुन के ही लग रहा है ऐसे समय को रोक के अपनी मुट्ठी में बंद कर लें। सो इक्साइटिंग….

रिम झिम गिरे सावन.... 

मूवी – मंजिल

सिंगर – लता मंगेशकर; लिरिक्स – योगेश; म्यूजिक डाइरेक्टर – आर. डी. बर्मन

ये गीत आपको पुरानी गोल्डन यादों में ले जाएगा, यह गीत अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माया गया है जिसमे ये दोनों मुंबई की भीगी सड़कों पर एक दूसरे के साथ घूमते और बारिश के मजे लेते हुए दिखाए गए हैं। लता मंगेशकर जी  की आवाज से सजा हुआ ये गीत जब भी आप कहीं सुनेगे तो गुनगुनाए बिना नहीं रहेंगे। इसका मेल वर्जन किशोर कुमार की आवाज में है जो कि सुनने में इतना ही मनमोहक है।

रिम झिम रिम झिम….

मूवी – 1942 ए लव स्टोरी

सिंगर – कविता कृष्णमूर्ति और कुमार शानू; लिरिक्स – जावेद अख्तर; म्यूजिक डाइरेक्टर – आर. डी. बर्मन

आर. डी. बर्मन के आखिरी गीतों मे से एक है। इसके खूबसूरत बोल और संगीत आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। परदे पर अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की जोड़ी और इसके साथ ही कविता कृष्णमूर्ति और कुमार शानू की जादुई आवाजों ने इस गीत को अलग ही आयाम दे दिया है।

भागे रे मन कहीं…. 

मूवी – चमेली 

सिंगर – सुनिधि चौहान; लिरिक्स – इरशाद कामिल ; म्यूजिक डाइरेक्टर – संदेश सांडिल्य

यह गीत करीना कपूर पर फिल्माया गया है साथ ही इसे अपनी आवाज से सजाया है सुनिधि चौहान ने। बारिश के मौसम में इसे सुनना किसी ट्रीट से कम नहीं है। एक बार सुनने के बाद बार बार सुनने का मन करता है।

ये साजिश है बूंदों की….

मूवी – फ़ना 

सिंगर – सोनू निगम और सुनिधि चौहान; लिरिक्स – प्रसून जोशी; म्यूजिक डाइरेक्टर – जतिन ललित

यह गीत फिल्माया गया है आमिर खान और खूबसूरत काजोल पर। परदे पर इनकी जोड़ी कमाल की लगती है। सोनू और सुनिधि की आवाजों ने इस गाने में चार चंद लगा दिए हैं।

बरसों रे मेघा मेघा…. 

मूवी – गुरु

सिंगर – श्रेया घोषाल और उदय मजूमदार; लिरिक्स – गुलजार ; म्यूजिक डाइरेक्टर – ए. आर. रहमान

यह गीत ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया है और ऐश्वर्या का नृत्य गजब का है जिसमें फिल्म के स्टोरी लाइन के हिसाब से फ्रीडम की अभिव्यक्ति बहुत सजीव तरीके से करी गई है। ए. आर. रहमान का मेलोडियस संगीत और श्रेया की जादुई आवाज ने इस गीत को मैजिकल बना दिया है।

तो अब जब भी बारिश हो चाय और क्रिस्पी स्नेक्स साथ रखिए और साथ ही रेडी रखिए ये प्ले लिस्ट और बारिश के मौसम का भरपूर आनंद लीजिए….  

Tags: relishyourliferelishmonsoonrainy seasonsongsbollywoodrain songsmelody

Related Posts

तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक

तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक

By Shagun, जुलाई 15, 2016
Posted in: कुजीन

{:en}Tamil Nadu is the cultural rich state of South India, the cuisine made in the area carries distinct taste and flavors. With globalization and cross migration of population it is available all across the globe. Authentic Tamil cuisine is served on a banana leaf but after modernization second option is…

Read More

Tags: curdcoconutbuttermilkrelishyourliferelishricefishTamiltamil cuisinelentilsvegetables
तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक
Soulful songs

Soulful songs

By Rashmi, जुलाई 10, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

When it comes to songs they are an integral part of our life, there are many emotions which gets synchronized with the music and lyrics. Here is a list of 5 soulful songs of Bollywood which are timeless classics...just click on the song and watch the melodies. 1. मन रे…

Read More

Tags: relishyourliferelishsoulful songssongsbollywoodpyasahumdonojab we metdum laga ke haishachitralekha
Soulful songs
आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स

आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स

By Shagun, जून 8, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Self-confidence is an inbuilt positive quality that is responsible for an overall success, interpersonal and developmental skills of a person. Here, we share some points that will help to boost up your confidence levels to magical heights. Only advice is that just follow them religiously- 1. Be an early…

Read More

Tags: relishyourliferelishconfidencehobbyorganiseddressfriendnewspaperthink positive
आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स
पंचतत्व

पंचतत्व

By Rashmi, मई 22, 2018
Posted in: दृष्टिकोण

{:en} In Indian culture, 'Panchtatva' represents ‘the five great elements’ from which life arises. It is believed that whole of this universal substances are essentially made up of these “panchtatva” or five basic elements namely- the Prithvi (Earth), Jal (Water), Agni (Light), Vaayu (Wind) and Aakaash (Sky).  Remarkably, the human…

Read More

Tags: तमसो माज्योतिर्गमयpanchtatva of lifeairhow does five elements impact lifewaterwhat are five life elementsfirebhagwat geetaearthhow to attain balance in panchtatvaskywhat does water represent in panchtatvawhat does air reprersent in panchtatvalifewho to relate panchtatva to lifepanchtatvageeta saarelementsपंचभूतwhat is panchtatva
पंचतत्व
इम्बाईबिंग महात्मा

इम्बाईबिंग महात्मा

By Rashmi, अक्टूबर 2, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

{:en} A lot is there to learn from life and thought of Mahatma Gandhi; he was indeed a true saint of modern era. His words are eternal and once imbibed in life they start reflecting in our deeds. The sayings of Mahatma is resonating the world over. It’s not so…

Read More

Tags: sawch bharatfamous quotesrelishyourliferelishrelish your lifemahatmagandhimkgandhipeace2nd October
इम्बाईबिंग महात्मा

Previous Post

तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक

Next Post

सही कुकिंग ऑइल का चुनाव

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी