Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

अवधी क्विज़ीन के स्वाद

By Rashmi, अगस्त 18, 2016 Posted in: कुजीन

अवधी क्विज़ीन मूल रूप से नवाबों से संबंधित है। इसमे वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों ही प्रकार के व्यंजन शामिल हैं। थोड़ी समानता मुगलई व्यंजनों और मध्य एशिया के व्यंजनों से भी है।

अवधी पाक शैली में “दम तकनीक” एक विशेष तरीका है जिसमें धीमी आंच पर भोजन पकाया जाता है। ये बहुत प्रसिद्ध भी है और एकदम अलग स्वाद लाने वाली है। एक अवधी थाली में आपको कई तरह के व्यंजन देखने और खाने को मिलेंगे जैसे कई तरह के कबाब, कोरमा, बिरयानी, ज़र्दा, शीरमल, रूमाली रोटियाँ, वरकी परांठा, इत्यादि।  अवधी क्विज़ीन कई तरह के  बेसिक इनग्रेडिएंट और खुशबूदार मसालों का बेहतरीन संयोजन है।

स्वादिष्ट  कबाब: अवधी भोजन में कबाब एक स्टार्टर जैसे परोसे जाते है, बहुत बड़ी वेराइटी है कबाबों की जैसे काकोरी कबाब, गलौटी कबाब, शामी कबाब, सींक कबाब, इत्यादि। ये कबाब मुँह में जाते ही घुल से जाते हैं। कबाब पारंपरिक तौर पर चूल्हे पर बनाए जाते है। इन्हें पराठों के साथ परोसा जाता है।

लखनऊ के “चौक बाजार “में “टुंडे के कबाब” अपने लाजवाब स्वाद के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। इनकी अपनी सीक्रेट रेसपी है जिसमे लगभग १६० तरह के एरोमेटिक मसालों का संयोजन है।

मसालेदार तरी: मुग़लई तरी (सब्जियों की ग्रेवी, रस) तीन तरह की सामग्रियों को मिलकर बनाई जाती है। जिसे कई तरह के मसालों, सूखे मेवों (काजू, बादाम, पिस्ता) को क्रीम या घी / मक्खन में मिलकर तैयार किया जाता है।

कोरमा: भांति भांति के वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन कोरमे भी आपको अवधी थाली में  देखने और खाने के लिए मिलेंगे। कोरमा बनाते वक़्त ग्रेवी में बेसन को तरी को गाढ़ा करने में प्रयोग किया जाता है इसकी विशेष खुशबू का राज़ भुना हुआ बेसन है जो तरी को एक अलग रंगत खुशबू और स्वाद देता है।

“दो प्याज़ा” तरी में प्याज की दुगुनी मात्रा डाली जाती है जिससे तरी में स्वीट्नेस आ जाती है।

तरी बनाने में प्रयोग किये जाने वाले कुछ खास इनग्रीडिएंट्स हैं- कच्चा पपीता, केवड़े का पानी, दालचीनी, इलायची, खस-खस, लौंग, जावित्री, तेजपात, जायफल, इत्यादि।

एरोमेटिक कीमा:  बहुत ही बारीक तरीके से कूटे  हुए  मीट को सब्जियों और फ्लेवर्ड मसालों के साथ  मिक्स करके “कीमा” तैयार किया जाता है। जिसे पराठों या रोटी के साथ सर्व किया जाता है। पराठा और कीमा नॉन वेजीटेरियन्स के लिए सुपर डिलाइट है।

 बिरयानी/पुलाव और तहरी: अवधी क्विज़ीन में चावल को तीन तरह से बनाया जाता है।

बिरयानी – राइस को आधा पका कर उसका पानी निथार दिया जाता है। फिर राइस को सेपरेट कलर (ज्यादातर केसरिया, पीला रंग) करते है। फिर घी में छौंक लगाकर सब्जियों या फिर मीट के साथ लेयर करके एक हांडी में रखते है, इस हांडी के ऊपर ढक्कन लगाकर उसे आटे  से सील करके धीमी आँच पर कुक करते हैं। यही दम तकनीक है, जिसकी वजह से सारे मसलों के फ्लेवर भली प्रकार ब्लेन्ड हो जाते है। और तैयार होती है एक परफेक्ट बिरयानी, जिसे तले हुए प्याज और धनिये से गार्निश किया जाता है। स्वाद और रंगत ऐसी जिसे शायद ही कोई ना कह सके। इसमें थोड़ा समय लगता है, पर ये इंतज़ार आपको बिरयानी के टेस्ट के आगे जस्टीफाइड लगेगा।

तहरी – तहरी  एक क्विक रेसपी है जिसमें विभिन्न मसालों और हल्दी डालकर चावल को पकाया जाता है। मटर, गोभी, आलू, प्याज, सोयाबड़ी, बीन्स इत्यादि इसमें डाली जाने वाली प्रमुख सब्जियां है।

पुलाव – पुलाव में सारे खड़े गरम मसालों की एक पोटली बनाकर चावल और अन्य सामग्रियों के साथ डाल देते हैं। बनने के बाद इस पोटली को हटा सकते है पर इन मसालों की खुशबू पुलाव को बहुत ही सुगंधित बना देती है।

अवध अपने नजाकती लहज़े और नफ़ासत के लिए बहुत प्रसिद्ध है एक सीधी साधी खिचड़ी को भी यहाँ “दाल पुलाव” कहते हैं।   

रोटी की टोकरी: गेहूँ यहाँ का मुख्य अनाज है। तो गेहूँ से बनी विभिन्न प्रकार की रोटियाँ जैसे पूरी, फुल्का, पराठा (प्लेन और स्टफ्ड), रूमाली रोटी, नान, लच्छा पराठा, तंदूरी रोटी, शीरमल, वरकी पराठा, नहरी कुल्चा, इत्यादि वेजिटेरियन और नॉन वेजटेरियन करी के साथ सर्व किये जाते है। रोटियाँ तवे और तंदूर दोनों में बनाई जाती है, और दोनों ही प्रकार के, अलग ही मज़े हैं।

नवाबी मिठाइयाँ: अन्य क्विज़ीन की तरह ही अवधी क्विज़ीन भी मीठे के बिना अधूरा है। मीठे में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं- “हलवा” , जिसे तरह-तरह के आटे, और दालों के आटे को अच्छी मात्रा में घी में पहले भूनकर और खूब सारे सूखे मेवे डालकर बनाया जाता है। चावल और सेवईं की खीर स्पेशल केसर और इलायची की सुगंध और रंगत के साथ खाने में लाजवाब लगती है। ज़र्दा एक प्रकार का मीठे चावल की प्रेपरेशन है। अवध की गलियों में घूमें, और ज़र्दा नहीं टेस्ट किया तो समझिए आपका अवध आना अधूरा रह गया। दूध और मावे की भी अनगिनत मिठाइयाँ है।

चटपटी चाट: आलू टिक्की, दही पपड़ी चाट, दही भल्ले की चाट, पानी पूरी, दही वड़ा और गोल गप्पे.. मुझे विश्वास है इन्हे पढ़ते पढ़ते आपके मुंह में पानी आ गया होगा। ये सिर्फ नाम है, जब ये चाट दोने में आपके सामने आती  है तो आँखों के लिए भी विजुअल डिलाइट होती  है और ज़बान  सिर्फ यही कहती है, मज़ा आ गया…  

तो आइए, अवध की गलियों में, अपने टेस्ट बड को रेलिश करिए और अपने जीवन का आनंद उठाइए। 

Tags: paratharelishyourliferotirelishzardakeemanaando pyazaaloo tikkilucknowAwadhibiryanikebabtunde ke kebab

Related Posts

टॉप 5 वास्तु टिप्स

टॉप 5 वास्तु टिप्स

By Shagun, जून 17, 2016
Posted in: वास्तु

{:en}‘Vastu’ is an ancient science scripted by our ancestors. The idea of ‘vastu’ application at our home and working area is to get the positives from the property where we live or work to make our life prosperous. It works on the universal directional matrix ‘Dishayen’ of directions and every…

Read More

Tags: enegryrelishyourliferelishvastutipsentranceeastwestnorthsouth
टॉप 5 वास्तु टिप्स
इटेलियन क्विज़ीन के 5 प्रमुख इनग्रेडिएंट्स

इटेलियन क्विज़ीन के 5 प्रमुख इनग्रेडिएंट्स

By Shagun, फ़रवरी 1, 2018
Posted in: कुजीन

{:en}Italian cuisine follows the Mediterranean pattern of eating—it focuses on simple, natural ingredients, such as tomatoes, garlic, olive oil, dark leafy greens and whole grains, making it one of the world’s healthiest diets. Research suggests that the benefits of a Mediterranean-style eating pattern may include improved weight loss, better control…

Read More

Tags: relishyourlifeitaliancuisinecheesetomatoolive oilpastagarliclemonbeans
इटेलियन क्विज़ीन के 5 प्रमुख इनग्रेडिएंट्स
इम्बाईबिंग महात्मा

इम्बाईबिंग महात्मा

By Rashmi, अक्टूबर 2, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

{:en} A lot is there to learn from life and thought of Mahatma Gandhi; he was indeed a true saint of modern era. His words are eternal and once imbibed in life they start reflecting in our deeds. The sayings of Mahatma is resonating the world over. It’s not so…

Read More

Tags: mahatmagandhimkgandhipeace2nd Octobersawch bharatfamous quotesrelishyourliferelishrelish your life
इम्बाईबिंग महात्मा
तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक

तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक

By Shagun, जुलाई 15, 2016
Posted in: कुजीन

{:en}Tamil Nadu is the cultural rich state of South India, the cuisine made in the area carries distinct taste and flavors. With globalization and cross migration of population it is available all across the globe. Authentic Tamil cuisine is served on a banana leaf but after modernization second option is…

Read More

Tags: Tamiltamil cuisinelentilsvegetablescurdcoconutbuttermilkrelishyourliferelishricefish
तमिल व्यंजन के 7 प्रमुख घटक
थाई क्विज़ीन

थाई क्विज़ीन

By Shagun, जून 22, 2016
Posted in: कुजीन

{:en} Thailand is a tourist paradise; it is the third most visited destination in the Asia and among the top 10 in the world. It’s like heaven for the aquatic life, adventurers and food lovers specially non vegetarians. “Thai cuisine” as we all know it worldwide is popular and has…

Read More

Tags: sticky riceblack ricerelishyourlifefish saucelemoncoconut milkrelishherbricethaithai cuisinethai curryfishjasmine rice
थाई क्विज़ीन
मेक्सिकन क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

मेक्सिकन क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

By Rashmi, अगस्त 24, 2016
Posted in: कुजीन

{:en}Mexico is one of the most diverse countries located in southern United States, especially when taken into account its cuisine and taste. Mexico is also the world’s one of the most popular holiday termini enticing people especially looking for sun bath and good food at the same time. The food…

Read More

Tags: relishmexicancorntortillaavocadochilliesrelishyourlifecuisinebeans
मेक्सिकन क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

Previous Post

7 must visit spots of Lucknow

Next Post

मेक्सिकन क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी