Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

बियॉन्ड द बॉउन्डरीज….

By Rashmi, अप्रैल 22, 2018 Posted in: दृष्टिकोण

भावनाओं और संवेदनाओं की कोई भाषा नहीं होती चाहे आप अपने देश में हों या किसी और देश में। खुशी, दुख, दर्द और स्नेह जैसी भावनाओं को आप एक ही तरह से प्रदर्शित करते हैं। एक बार मैं भी अपने परिवार के साथ दूसरे देश में रहने गई, जहां लोग दूसरी भाषा बोलते थे। शुरुवात में हमें हर छोटी बड़ी बात के लिए बड़ी कम्यूनिकेशन प्रॉब्लम होती थी। घर के छोटे–छोटे काम हो, किसी से सलाह लेना या अपनी बात कह पाना, बड़ी टेढ़ी खीर लगता था। हालत कुछ ऐसी थी कि लोगों से बात करने का मन तो करता था, पर भाषा ना आने की वजह से केवल स्माइल से ही काम चलाती थी। बड़ी याद आती थी ऐसे में अपनों की। सच मानिए यहाँ भारत में रहकर जिन लोगों को कभी अवॉइड कर दिया करती थी, मन करता था वो ही मिल जाएं तो उने पकड़कर बैठा लूँ और खूब बातें करूँ। खैर ये तो मेरा हाल था, मेरा बेटा भी ग्रोइंग ऐज में था, तो लगता था वो यहाँ कैसे समझेगा अपने दोस्तों की बातें जब वह स्कूल स्टार्ट करेगा। यही सब उधेड़ बुन मेरे मन और मष्तिष्क में हर समय चलती रहती थी।

एक दिन मेरी ये सारी कोरी कल्पनाएं छू मंतर हो गई और मुझे लगा मैं फालतू इतना परेशान थी।

ये कैसे हुआ – एक दिन घर के काम निबटा कर मैं अपने बेटे के साथ पास के पार्क में गई। जहां वो अपने कुछ खिलोनों के साथ पार्क की रेत में खेलने लगा। मैं पार्क की एक  बेंच पर बैठकर उसे देखने लगी और मन ही मन उसकी तल्लीनता की तारीफ भी कर रही  थी। तभी उसकी ही उम्र का एक और बच्चा उसके पास अपनी टॉय कार लेकर आया और बोला “बीप – बीप”!! शुरू में तो मैं नहीं समझ पाई कि ये बच्चा मेरे बेटे से क्या कह रहा है और इंतज़ार करने लगी कि मेरा बेटा क्या करेगा? पर फिर मैंने देखा दोनों बच्चे अपनी अपनी भाषाओं में बात करने लगे जिसमें इशारे ज्यादा थे। पर दोनों ही थोड़ी देर में घुल मिल कर खेलने लगे।

उस समय मुझे एहसास हुआ की जैसे जैसे हम बड़े होते हैं हम अपने आस पास एक बॉउन्ड्री बना लेते है और धीरे धीरे उसे बड़ा भी करते जाते हैं। क्यूंकि हमारा दिमाग कुछ प्री कन्सीव्ड धारणाओं से बायस्ड रहता है। हम कुछ निश्चित रूल बना लेते हैं और खुद को सब के लिए ओपन नहीं करते।

बच्चों को खेलता देखकर लगा अगर हम लोगों से कनेक्ट नहीं कर पा रहें हैं तो समस्या, भाषा नहीं है, बल्कि हमारी बनाई हुई मानसिक दीवारें हैं जिनमें हम खुद को कैद कर लेते हैं। ज़िंदगी को वैसे नहीं लेते जैसे वह हमारी तरफ आती है, बल्कि उसे अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं। उस दिन मैंने अपने चारों तरफ नज़र घूमकर देखा तो पाया सूरज, चाँद , बादल, भोर साँझ, हवा, पानी, डर, गुस्सा, खुशी, हंसी…. ये सब हर जगह एक जैसे ही तो हैं। सो अपने मन की बाउन्ड्रीज को ब्रेक करिए ताकि आप हर जगह खुश रह सकें। हर परिस्थिति को एक अवसर के जैसे देखिए और मोस्ट इंपोर्टेन्ट अपने जीवन का आनंद उठाइए…  

Tags: familychildboundariesexpressionhappiness

Related Posts

हैलो!!मीशा….

हैलो!!मीशा….

By Rashmi, जून 29, 2018
Posted in: दृष्टिकोण

{:en} Oh yes! I am talking about the Russian children’s magazine MISHA published from the MIR, the Soviet Union's publication house of ‘then’ USSR, during period of the 70S, 80s and early 90s globally. Hope some of you might recollect and relate well with the beautiful memories of the magazine.…

Read More

Tags: childmishaappsmagazinerussia
हैलो!!मीशा….
PCOS के कारण…

PCOS के कारण…

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}While the cause of PCOS is unknown and is being researched there do appear to be connections with insulin resistance, lifestyle, environment and family history. Insulin resistance One of the roles of insulin is to keep the levels of glucose in the blood from rising after eating.  Being insulin resistant,…

Read More

Tags: sleep apneoaacnelifestyleweight lossnutritionfamilydietrelishyourlifedieticianrelishnutritionistdiabetesdiet planPCOSweight gain
PCOS के कारण…
अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए

अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए

By Shagun, जुलाई 5, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

{:en}“Work while your work, play while you play” This quote is very meaningful and relevant, It simply suggest to be focused in the thing you do. As a parent you must have noticed that as your child grows it decreases its focusing ability and it starts at the age of…

Read More

Tags: healthylistnerparentingfocusto do listchildrelishyourliferelish
अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए
मॉनसून मेलोडीज़

मॉनसून मेलोडीज़

By Rashmi, जुलाई 17, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

{:en}Monsoon season comes not only with beautiful aromas of earthen and yummy food but also with some mentally soothing and mood swinging music from different collection of Bollywood songs. Imagine – one fine rainy day, you are sitting on the balcony galloping some mouthwatering snacks and tea and the background…

Read More

Tags: songsbollywoodrain songsmelodyrelishyourliferelishmonsoonrainy season
मॉनसून मेलोडीज़
Soulful songs

Soulful songs

By Rashmi, जुलाई 10, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

When it comes to songs they are an integral part of our life, there are many emotions which gets synchronized with the music and lyrics. Here is a list of 5 soulful songs of Bollywood which are timeless classics...just click on the song and watch the melodies. 1. मन रे…

Read More

Tags: bollywoodpyasahumdonojab we metdum laga ke haishachitralekharelishyourliferelishsoulful songssongs
Soulful songs

Previous Post

इटेलियन क्विज़ीन के 5 प्रमुख इनग्रेडिएंट्स

Next Post

पंचतत्व

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी