Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

वीनिंग- बच्चों में भोजन का प्रारंभ(अन्नप्राशन)

By Shagun, अक्टूबर 6, 2016 Posted in: पेरेंटिंग

एक नवजात बच्चे के लिए मदर फ़ीड से बेहतरीन कुछ नहीं होता है, यही एक सेफ फूड है जो कि बच्चों को शुरुवाती नूट्रिशनल जरूरत को पूरा करता है। लेकिन जैसे जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उनकी न्यूट्रीशनल जरूरतें बढ़ती है और उन्हें भोजन की आवश्यकता होती है। अब इस समय शुरू होती है पेरेंट्स की कशमकश, क्या खिलाएं क्या ना खिलाएं। बच्चों को दिया जाने वाला भोजन ऐसा होना चाहिए जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाए और इतना पोशक हो कि उनकी जरूरतों को भी पूरा करे।

बच्चों में भोजन की शुरुवात करने की प्रक्रिया को “अन्नप्राशन या वीनिंग” कहते है।

वीनिंग एक नेचुरल प्रक्रिया है जिसमें मदर फ़ीड के साथ साथ बच्चों को भोजन के विभिन्न आइटम्स खिलाना शुरू करते है। इससे जूडे कई सवाल आप के मन में चल रहेंगे होंगे, यहाँ हम उन सभी पॉइंट्स पर बात करेंगे जिनका ध्यान वीनिंग मे रखना होता है।    

कब करना चाहिए? अगर आपका बच्चा सिर्फ मदर फ़ीड पर ही है, तो पांचवे महीने से शुरुवात करना उचित है। इसके अलावा आपको अगर लगे कि मदर फ़ीड से बच्चे की रिक्वायरमेंट पूरी नहीं हो रही है, बच्चा भूखा रह रहा है तो आप इसे पहले भी शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा अगर मदर व्यस्त है या फ़ीड के लिए सहमत नहीं है तो भी इसे पहले शुरू किया  जा सकता है।

क्या सावधानी रखनी चाहिए? इस समय बच्चा पहली बार बाहरी वातावरण से भोजन के माध्यम से परिचित होता है तो इस परिवर्तन के समय कुछ सावधानियाँ रखनी चाहिए-

साफ सफाई- भोजन बनाते समय साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। खाना बनाने से पहले हाथों को जरूर साफ करें। खाना बनाने के बर्तन भली प्रकार साफ हों। पानी और दूध जो आप इस्तेमाल करें वह अच्छे से उबला हुआ होना चाहिए।

एक बार में एक फूड ही आइटम ट्राइ करें- ऐसा करने से आप आश्वस्त हो सकेंगे कि कौन सा फूड आइटम बच्चे को भली प्रकार डाइजेस्ट हो रहा है। कहीं कोई अलर्जी जैसी परिस्थिति तो नहीं है। पहले किसी भी भोजन को एक हफ्ते तक लगातार खिला कर देखें अगर कोई परेशानी नहीं है तो फिर दूसरे हफ्ते कोई नया फूड आइटम इन्ट्रोड्यूस करें। अगर किसी भी भोजन से किसी भी तरह का डिस्कॉमफ़र्ट समझ आता है तो उसे तुरंत बंद कर दें।

क्या भोजन दें? अगला सवाल आता है कि बच्चों को क्या भोजन दें? एक थम्ब रूल है ऐसा भोजन दें जो कि पेस्ट फोर्म में हो, ना ज्यादा लिक्विड और सालिड तो बिल्कुल भी नहीं। सालिड फूड के लिए दांत की जरूरत होती है जो इस उम्र के बच्चे में नहीं होते हैं।

वेजीटेबल्स – बॉइल्ड और अच्छी प्रकार से मैश किया हुआ पोटेटो, वेजीटेबल्स में सबसे अच्छा विकल्प है। आप इसमें आधा टीस्पून देशी घी भी डाल सकते हैं। इसकी कंसिस्टेनसी अडजस्ट करने के लिए थोड़ा पानी भी मिल सकते हैं। ताकि ये बच्चों के खाते वक्त अड़ना नहीं चाहिए। इसके अलावा गाजर, लौकी भी अच्छे विकल्प है क्यूंकि ये गैस नहीं बनाते हैं।

फल – फलों में केला बेस्ट है हर मौसम में आसानी से मिल जाता है, सुपाच्य है, नेचुरल शुगर है। इसे भी अच्छी प्रकार मैश करके खिलाएं ताकि बच्चे बिना परेशानी के निगल सकें।  इसके अलावा जैसा मौसम हो उस हिसाब से आम, स्टयूड एप्पल भी दे सकते हैं। बच्चों को अच्छे से पके हुए मीठे फल ही दें।

अनाज – थोड़ा गाढ़ा राइस वाटर बच्चों के लिए बहुत अच्छा है, क्यूंकि ये कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा धुली हुई मूँग दाल और चावल की खिचड़ी को अच्छे से मैश करके थोड़ा देशी घी डालकर बच्चों को दें। गेंहू का दलिया में दूध और गुड़ डालकर भी दिया जा सकता हैं। चीनी अवॉइड ही करें, इसकी जगह गुड़ का इस्तेमाल करें ताकि बच्चों को मिनरल्स भी मिल सकें।

सूप – सब्जियों का क्लियर सूप दे सकते हैं। इसके लिए मौसमी सब्जियों को प्रेशर कुकर में बॉइल करें और इसे छानकर इसका स्टॉक निकाल लें। इसमें थोड़ा नमक और देशी घी मिलाकर बच्चों को दें। सब्जियों में गाजर, चुकंदर, टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। गोभी, बीन्स, मटर, पत्तागोभी अवॉइड करें क्यूंकि ये गैस बनाते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट – अच्छे से फेंटा हुआ दही बहुत अच्छा विकल्प है, क्यूंकि इसमें अच्छे बेक्टीरिया होते हैं जो बच्चों की गट हेल्थ के लिए बेहतरीन है। इसे आप मीठा या नमकीन जैसा बच्चे को पसंद हो वैसा दे सकते हैं। दूध भी दे सकते हैं, पर कोशिश करें कि गाय का दूध ही दें। श्रीखंड भी दिया जा सकता है। पनीर इत्यादि तभी दें जब बच्चे में चबाने की क्षमता विकसित हो जाए।

नॉनवेज – आप बच्चों कोबॉइल्ड या सक्रम्बल्ड एग दे सकते है। इसके अलावा चिकन सूप दिया जा सकता है। शुरुवाती सालों में इसके अलावा नॉन वेज का कोई और आइटम बच्चों को नहीं देना चाहिए।

बच्चों को बढ़ते हुए देखना माता पिता के लिए बहुत ही सुखद अनुभव है। वीनिंग एक बहुत ही महत्वपूर्ण फेज है, जिसमें आपके बच्चे खाना खाना शुरू करते है इस फेज में समझदारी से स्टेप बाय स्टेप बच्चों को को नए स्वाद से वाकिफ कराएं और उनके अच्छे स्वास्थ की नीव रखें ताकि पूरी फॅमिली जिंदगी का भरपूर आनंद ले सके…   

Tags: foodnon vegvegetablesweaningbaby foodfruitsmilk productssoupbreast feeding

Related Posts

फूड क्रेविंग के स्वस्थ विकल्प

फूड क्रेविंग के स्वस्थ विकल्प

By Shagun, जुलाई 5, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}Some other time we feel a strong urge to eat or drink a particular food item, it usually happens when we are mentally exhausted. These are signals send by our brain to balance the stress and normalize, this condition is called craving. Food cravings are a sign that your body…

Read More

Tags: relishyourlifesugarrelishfoodCravingcaffinechoclatecrispsoda
फूड क्रेविंग के स्वस्थ विकल्प
टॉप ६ स्नेकिंग आइडियास

टॉप ६ स्नेकिंग आइडियास

By Shagun, जनवरी 15, 2020
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Are you a person who is so busy in his schedule that you forget to take your meal on time? or when you are busy in meeting deadlines you don’t even keep a track what you are eating. Suddenly you notice that your weight is increasing and there is some…

Read More

Tags: thekuabheljeggaryenergy bardiabetic diet food planfruitshealthy diet plan for diabeticsnutsdiabetic weight loss diet plansnackweight gain diet plan for diabeticssweet potatodiabetic meal plans for weight losskhakhrawww diabetic diet meal planningmathrithe diabetic diet meal plan
टॉप ६ स्नेकिंग आइडियास
मॉनसून सीजन और फिटनेस

मॉनसून सीजन और फिटनेस

By Shagun, जून 23, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Monsoon means “Awesome mausam”  and we are on its onset, as water drops from clouds touches the Earth a wonderful smell (‘sondhi mitti ki khushbu’) engulf us, luscious green sightseeing fills everyone’s heart with joy and happiness, we all love to experience it. This is one side of the…

Read More

Tags: lattewaterrelishyourlifegingerrelishfoodcaremonsoonrainy seasonbarishsea food
मॉनसून सीजन और फिटनेस
बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स

बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स

By Shagun, दिसम्बर 13, 2020
Posted in: पेरेंटिंग

{:en}Watching your kid growing is the most amazing experience of the world. As they grow being a parent our responsibility also increases to make them healthier both physically and mentally, so it narrows down to correct child nutrition. As any other transition, this phase also requires some care and guidance…

Read More

Tags: nutritionchild nutritioneating righttiffin box ideaevening sncksdinner ideasbreakfast ideashealthy kidhealthy food
बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स
5 बेस्ट किड्स टीवी शो

5 बेस्ट किड्स टीवी शो

By Shagun, जुलाई 20, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

{:en},The biggest challenge of parents now a day is to be watchful what the kid is watching on TV show. Most of the stuff being aired is not contributing in any kind of character building or skill enhancements. This makes it important for parent is to choose the right shows…

Read More

Tags: relishyourlifedo diego gopeppa pigrelishoctonautsTV showTV seriesKidskidCartoonanimateddora the explorerteam umi zoomi
5 बेस्ट किड्स टीवी शो
Toddler Education

Toddler Education

By Rashmi, जून 15, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

Basics of toddler education - From a mother to the teacher Education of children is important in building up of nations. Our first step should be to focus on overall development of a child accomplished with the grass root level of teaching equally equipped advanced tools. At the kindergarten level,…

Read More

Tags: relishyourliferelishtoddlereducationmothercolorshapeseason
Toddler Education

Previous Post

इम्बाईबिंग महात्मा

Next Post

गुणकारी बादाम

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी