Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

हैलो!!मीशा….

By Rashmi, जून 29, 2018 Posted in: दृष्टिकोण

मीशा

हाँ जी! मैं बच्चों की प्रिय रशियन मैगजीन की ही बात कर रही हूँ, जो कि 70s -80s और शुरुवाती 90s के समय में एम.आई.आर. सोवियत यूनियन पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित होती थी। शायद आपमें से कुछ को अभी भी याद होगा और आप अपनी उस मैगज़ीन से रिलेटिड मेमोरीज को याद कर पाएंगे।

एक दिन ऐसे ही मैंने देखा कि मेरे बच्चे को एक कार्टून केरेक्टर “माशा एण्ड द बेयर” देखेने में बहुत रुचि रखते है। यह एक एनिमेटिड सीरीज है जो कि एक रशियन फोक कहानियों पर आधारित है। इसमें एक छोटी पर बड़ी शरारती लड़की माशा और एक क्यूट और सेंसिबल बेयर की स्टोरीज है, इन दोनों के अलावा भी कुछ केरेक्टर हैं। जब आप बच्चों के साथ उनका कुछ देखते हो तो आप भी अपने बचपन में वापिस चले जाते हो। हर छोटी हरकत शरारतें आपको मस्ती उन्मुक्तता के माहौल में खुला छोड़ देती है। आपको भी बच्चों जैसे ही हर छोटी बात पर हंसी आने लगती है। लगता ही नहीं कि समय की उंगली पकड़कर आप आगे बढ़ चुके हैं। हर व्यक्ति की जीवन  की सारी अवस्थाएं लगभग एक जैसी होती है फीलिंगस तो निश्चित रूप से समान ही हैं। अगर समय के साथ बदलाव आता है तो सिर्फ माध्यम और तकनीक में। जो खुशी गुदगुदी हम लोगों को मेगज़ीन पढ़कर होती थी अब मेरे बच्चों को वही आनंद कार्टून देख कर आता है।

माशा एण्ड द बेयर देखकर मैं भी अपने बचपन की यादों में खो सी गई। याद है आपको हम सभी कितनी कॉमिक बुक्स पढ़ा करते थे। मेरे पापा अपने स्कूल की लाइब्रेरी से कई  सारी बुक्स अपने बैग में लाते थे। हम बच्चे बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार करते थे की इस बार किस बुक का नया एडीशन आया है। कुछ किताबें मैंने बड़े दिनों बाद पढ़ी पर मीशा मेरी फेवरेट हुआ करती थी।मीशा के हर संस्करण में फोक टेल्स, शॉर्ट स्टोरीज, पोएम्स, साइंस फिक्शन, पज़ल और क्रिएटिव सेक्शन, पेनपाल इत्यादि होते थे। इसका हर सेक्शन मुझे बहुत पसंद था। स्पेशली इसके आर्ट एण्ड क्राफ्ट से देख कर मैंने कई चीजें बनाई, इसे देखकर मैंने भी ग्रीटिंग कार्ड्स, एक सुन्दर सी डॉल और ऑरिगेमी के नमूने बनाए हालांकि कुछ अच्छे बने कुछ नहीं भी। पर इसकी क्रेज़ बराबर बनी रही। इस मेगज़ीन के शाइनिंग और चिकने पेजों पर लिखी कहानियाँ ऐसी विसुअल ट्रीट लगते थे जैसे आजकल के बच्चों को स्क्रीन पर नई एप लगती है।

मेरे पापा ने अपने हाथ से एक लकड़ी की छोटी रेक बनाई थी जिसमें हम बच्चे अपनी सारी बुक्स रखते थे। अब सोचती हूँ तो लगता है मेरे लिए उस रैक की कीमत किसी लाइब्रेरी से कम नहीं जिसने मुझमें रीडिंग का शौक जगाया। पता नहीं मैं अपने बच्चों को ऐसी कोई याद दे पाउँगी या नहीं। पर मुझमें जो भी नॉलेज है उसे तो जरूर ही ट्रांसफर करूँगी।

अपने बच्चों या नेक्स्ट जेनरेशन का तो क्या ही कहूँ पर हम लोगों ने ही अपने जीवन के इस समय में ऐसी पुस्तकों का मूल्य भुला दिया है। नई टेक्नोलॉजी ने इन किताबों को कमरे के एक कोने की ही जगह दे दी  है। ये किताबें भी इंतज़ार करती है की कब रद्दी वाला आए और ये हटें। पर फिर भी जीवन के किसी समय में हम इनकी याद तो करते ही हैं। जैसे कि ये लिखते समय मुझे बड़ी याद आ रही है कि काश एक कॉपी तो राखी होती। ऐसे ही ख्याल आया की क्या हुआ अब मीशा का? गूगल किया तो एक साइट मिली जो कि इसके कुछ एडीशन का पी. डी. एफ. प्रोवाइड करती है।

आपमें से किसी को अगर पढ़ना हो तो लिंक है-

https://saintelmosfire.wordpress.com/tag/russian-childrens-magazine/

यादें सँजोते रहिए अपनी यादों को क्यूंकि यही रहती है हमारे दिलों दिमाग में और यही हम अपनी अगली पीढ़ी को देते रहते हैं। इन्जॉय रीडिंग .. वाकई अच्छी आदत है।     

Tags: childmishaappsmagazinerussia

Related Posts

अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए

अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए

By Shagun, जुलाई 5, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

{:en}“Work while your work, play while you play” This quote is very meaningful and relevant, It simply suggest to be focused in the thing you do. As a parent you must have noticed that as your child grows it decreases its focusing ability and it starts at the age of…

Read More

Tags: healthylistnerparentingfocusto do listchildrelishyourliferelish
अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए
बियॉन्ड द बॉउन्डरीज….

बियॉन्ड द बॉउन्डरीज….

By Rashmi, अप्रैल 22, 2018
Posted in: दृष्टिकोण

{:en} Feelings and senses has no language. Whether you are in your own country or outside, some expressions are same everywhere, either it is pain, sorrow, love or happiness- all have the same way of expressions. Once, I had an opportunity to stay in a different country with my family,…

Read More

Tags: familychildboundariesexpressionhappiness
बियॉन्ड द बॉउन्डरीज….
Soulful songs

Soulful songs

By Rashmi, जुलाई 10, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

When it comes to songs they are an integral part of our life, there are many emotions which gets synchronized with the music and lyrics. Here is a list of 5 soulful songs of Bollywood which are timeless classics...just click on the song and watch the melodies. 1. मन रे…

Read More

Tags: bollywoodpyasahumdonojab we metdum laga ke haishachitralekharelishyourliferelishsoulful songssongs
Soulful songs
मॉनसून मेलोडीज़

मॉनसून मेलोडीज़

By Rashmi, जुलाई 17, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

{:en}Monsoon season comes not only with beautiful aromas of earthen and yummy food but also with some mentally soothing and mood swinging music from different collection of Bollywood songs. Imagine – one fine rainy day, you are sitting on the balcony galloping some mouthwatering snacks and tea and the background…

Read More

Tags: songsbollywoodrain songsmelodyrelishyourliferelishmonsoonrainy season
मॉनसून मेलोडीज़

Previous Post

यस..आई केेन!!

Next Post

स्वस्थ रहने के 10 नियम

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी