Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

नाइट शिफ्ट ब्लूज….

By Shagun, सितम्बर 13, 2016 Posted in: खुद की देखभाल

क्या आप ने कभी इस बात पर गौर किया है कि हमें जो भी फ्रेश सप्लाइस सुबह सुबह मिलती है (जैसे दूध, न्यूज पेपर, सब्जियां, फल, इत्यादि) उनके पीछे कई लोग रात भर काम करते है। यही नहीं ट्रांसपोर्ट & लोजिस्टिक्स का काम भी 24 घंटे चलता है। आईटी इंडस्ट्री में भी यू एस शिफ्ट होती है जिसमे काम करने वाले रात में ही काम करते हैं।  एक सर्वे के अनुसार लगभग 20-25% काम करने वाले लोग रात में काम करते हैं।   

क्या आप भी उनमे से एक हैं?

अगर आप नाइट शिफ्ट में काम करते हैं तो यहाँ आपके लिए कुछ इनसाइट्स है जो आपको हेल्थी रहने में मदद करेंगे।

नाइट शिफ्ट में काम करने में हमे सबसे पहले अपनी नींद की कीमत चुकानी पड़ती है, पर फिर भी चूंकि जीवन को चलाने के लिए काम भी आवश्यक है तो कुछ लाइफ स्टाइल बदलाव करके आप अपने स्वास्थ को सही रास्ते पर रख सकते हैं।

शिफ्ट में काम करना आसान नहीं है, क्यूंकि ऐसे में आपको अपनी बायोलॉजीकल क्लाक के विपरीत काम करना होता है। यह आपके लिए व्यक्तिगत तौर पर भी मुश्किल है और सामाजिक तौर पर भी। आपको तब जागना और एक्टिव रहना होता है जब आपका शरीर सोने के लिए प्रोग्रेम्ड है, और तब सोना आराम करना होता है जब प्राकर्तिक रूप से आपको जागना चाहिए।

एक रिसर्च के अनुसार नाइट शिफ्ट मे थकान का लेवल दिन की वर्किंग के मुकाबले अधिक होता है। इसका असर किए जाने वाले काम पर भी पड़ता है।  

अब इसको समझते है की काम के हिसाब से नाइट शिफ्ट कितने तरह की होती है?

  1. फिक्स्ट नाइट शिफ्ट
  2. रोटेशनल नाइट शिफ्ट, इसमे कभी कुछ हफ्ते दिन और कुछ हफ्ते रात में ड्यूटी करनी होती है।

इन दोनों में फिक्स्ट नाइट शिफ्ट बेहतर है, क्यूंकि उलटे तौर पर ही सही, पर यहाँ आप के रूटीन की स्थिरता है। पर रोटेशनल नाइट शिफ्ट में कुछ ज्यादा ध्यान देना होता है ताकि आप सही से काम कर सकें। लगातार बॉडी क्लाक की आदत बदलते रहने से इंटर्नल रिदम गड़बड़ा जाती है।

इसलिए बहुत आवश्यक है कि नाइट शिफ्ट के लिए सही से प्रिपेयर हों ताकि आप उसके अनुरूप ढल जाएं और बदले हुए समय में सुचारु रूप से काम और आराम दोनों कर सकें।

नाइट शिफ्ट की शुरुवात की तैयारी        

नाइट शिफ्ट में जाने से एक दिन पहले अपने आप को काफी एक्टिव रखिए ताकि दिन में नींद आ जाए फलस्वरूप आप रात मे जाग सकते हैं (भले ही टी. वी. देखते रहें या अपने दोस्तों से बातें करते रहें पर सजग रूप से सुबह के 3-6 बजे तक जागने की कोशिश करें।  

ऐसा कर के अगले दिन लंच के बाद आप अपने आप ही सो सकेंगे और रात भर आसानी से जाग सकते हैं।  

नाइट शिफ्ट में काम करते समय  

आम तौर पर रातें थोड़ी ठंडी होती हैं, तो आपको पता नहीं चलता कि आपको पानी की आवश्यकता है या नहीं, पर शरीर की जरूरत का ध्यान रखकर थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहें।

जैसे दिन में काम करते समय सेकंड हाफ थोड़ा थकने लगता है वैसे ही नाइट शिफ्ट में फ़ील होता है। उस समय आप चाय पी सकते है, ये आप को रिफ्रेश करेगी।

सुबह कोशिश करिए कि ऑफिस वाहन या कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट लें ताकि आपको ड्राइव न करना पड़े। अगर आपको कंफरटेबल लगता है तभी ड्राइव करें।

नाइट शिफ्ट में नींद कैसे पूरी करें

आपका शरीर सनलाइट के प्रति बहुत संवेदनशील होता है और उसी तरह प्रतिक्रिया भी देता है। इसीलिए दिन में सही से सोने के लिए अपने रूम के पर्दे डार्क रखें, आई मास्क पहने इससे दिन में अंधेरे का एहसास होने से अच्छी नींद आएगी।

घर आकर अपने मोबाईल, लैपटॉप, टीवी, इत्यादि न देखे, इन गेजेट्स की लाइट आपकी नींद को बाधित करती है।

आप सोना चाहते है पर बाकी दुनिया तो जग रही है और उसका अपना शोर भी है तो अपने कमरे का चुनाव ऐसा रखें जहां कम से कम शोर पहुचें। यह तो जाहिर है आपके घर कर लोग इसमे सहयोग करेंगें ही।

नींद के लिए अल्कोहल का सहारा न लें, ये आपको रात में काम करने में डिस्टर्ब करेगा।

अपनी नींद को प्राथमिकता दें, जब तक आप अच्छे से सोकर फ्रेश नहीं हो जाते सामाजिक तौर पर कोई कमिटमेंट न दें। क्यूंकि आप अपनी लाइफ दुनिया से उलटे तरीके से जी रहे हैं। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को शाम का समय दें। बल्कि जितनी भी डिलिवरी रिसीव करनी हो उनका समय भी शाम का रखें (ये ध्यान रहे कि लोगों के लिए यह दोपहर का समय है आप के लिए मध्य रात्रि के सामान है।)

नाइट शिफ्ट से डे शिफ्ट में स्विच करते समय

कई तरीके अपनाए जा सकते हैं, बस ध्यान रखिए कि आपकी नींद काम पर जाने से पहले पूरी होनी चाहिए। नाइट शिफ्ट खत्म करके घर जाकर आप हेवी ब्रेकफ़ास्ट करिए फिर 4 घंटे के लिए सो जाइए उठकर थोड़ी देर सूर्य की रोशनी मे रहिए। नींद कम होने से थोड़ी थकान हो सकती है पर कही कहीं व्यस्त रहिए और रात को सामान्य समय या थोड़ा पहले सोने की कोशिश करिए।

एक बात और कभी भी नींद की गोलियों का सहारा न लें। अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो अपनी कोई पसंदीदा  बुक पढ़ें, माहौल लाइट रखें, लाइट डिम रखें, इस तरह के उपायों को अपनाएं।

अगर कोई ज्यादा परेशानी हो तो होमिओपैथी या फिर फिजीशियन से संपर्क करें।

यह लेख लिखने से पहले हमने कई नाइट शिफ्ट में काम करने वाले के मिल कर उनके अनुभवों को यहाँ लिखा है। रात में काम करना जरूरत भी हो सकती है और मजबूरी भी। पर किसी भी कीमत पर खुद की नींद को काम्प्रोमाइज़ न होने दें, अपने आराम को प्राथमिकता दें क्योंकि यही वो समय है जब आप का इन्टर्नल सिस्टम रिपेएर होता है। इसे बाधित करने पर अनजाने में आप अपने लिए रिस्क बढ़ा लेते हैं। अतः इन टिप्स का ध्यान दे अपने जीवन में अपनाएं और अपने जीवन का आनंद लें…  

Tags: relishyourliferelishbody clockreadingNight shiftsleepdehydrationdatingsleeping pills

Related Posts

किचन वास्तु टिप्स

किचन वास्तु टिप्स

By Shagun, जून 30, 2016
Posted in: वास्तु

{:en}Kitchen is the energy giving area of the house; it is the source for health and well being of all residents in the house. ‘Vastu’ has made some recommendations for proper location of the kitchen in the house, direction and placement of doors and windows, placement of cook top, gas…

Read More

Tags: relishvastukitchenrelishyourlife
किचन वास्तु टिप्स
7 must visit spots of Lucknow

7 must visit spots of Lucknow

By Rashmi, अगस्त 11, 2016
Posted in: यात्रा वृत्तांत

Lucknow City is popularly known as the “City of Nawabs” because it was the capital of the ‘Nawabs of Awadh’ and owes an enriched cultural and artistic heritage. Although this city was ruled by the Mughalsand later by the British rule, it is now the capital city of Uttar Pradesh…

Read More

Tags: kababrelishyourliferelishlucknowhazratganjimam bararumi darwajachikankari
7 must visit spots of Lucknow
गुणकारी बादाम

गुणकारी बादाम

By Rashmi, अक्टूबर 11, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}Almonds are an extraordinarily popular drupe nut tree, scientifically designated as Prunusdulcis. Despite being high in fat, almonds are highly nutritious, extremely healthy and full of medicinal value. This makes almonds an indispensable inclusion in human diet. Almonds are recommended to all age groups for immense nutritional benefits. Almonds can be…

Read More

Tags: fibrethe diabetic diet meal planMUFAalmondsalmonds benefitsalmond nutritiondiabetic diet food planhealthy diet plan for diabeticsdiabetic weight loss diet planrelishyourlifeweight gain diet plan for diabeticsdiabetic meal plans for weight lossrelishwww diabetic diet meal planning
गुणकारी बादाम
वजन कम करने के 10 मिथ

वजन कम करने के 10 मिथ

By Shagun, जून 12, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} It is said in Ayurveda “pahla sukh nirogi kaya” and it is really true; we can only think of living a perfect life with pinnacles of success only if we are fit enough to do so. With the advent of technology and our dependence to it, the world gradually…

Read More

Tags: fatprotienwatercarbohydratesdetoxweight lossweightlossnutritionrelishyourlifedietrelishdieticianexcercisenutritionistmythsdiet plangreen teafood
वजन कम करने के 10 मिथ
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

By Shagun, सितम्बर 11, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Struggling to strike a balance in life, do you know the fact that you were born with balancing mechanism, but it got lost with time? Look around your social circle, you find quite a few who are still good at it. How come? What are they doing? Are they different…

Read More

Tags: relishyourliferelishwork life balancelifetechnologyleisurestress
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:
PCOS मेनेजमेंट

PCOS मेनेजमेंट

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}There are a number of ways to manage the symptoms and the impact of PCOS, so it is important to start early after diagnosis. The key to managing PCOS includes: A good understanding of how it’s caused and the effect of PCOS on the body A healthy approach to eating…

Read More

Tags: diet planrelishyourlifediabetic diet food planrelishhealthy diet plan for diabeticsPCOSdiabetic weight loss diet planPCODweight gain diet plan for diabeticslifestylediabetic meal plans for weight lossweight losswww diabetic diet meal planningnutritionthe diabetic diet meal plandietdieticiannutritionist
PCOS मेनेजमेंट

Previous Post

लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

Next Post

PCOS सिम्पलीफाइड…

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी