Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

PCOS सिम्पलीफाइड…

By Shagun, सितम्बर 16, 2016 Posted in: खुद की देखभाल

जब भी कोई गर्ल चाइल्ड पैदा होती है तो उसकी ओवरीज में जीवन भर के लिए पर्याप्त संख्या में एग्स होते हैं, जैसे जैसे लड़की अपनी मिनार्की में पहुचती है एग्स एक एक करके मेच्योर होते है और हर माह फर्टिलाइज़ेशन न होने की वजह से मेंसट्रूअल फ़्लो के रूप में निकल जाते हैं। यह एक प्राकर्तिक साइकल है जो की एक इन्डिकेशन है की लड़की सेक्सुअली मेच्योर हो चुकी है और अब वह गर्भधारण के लिए तैयार है।

PCOS (पोली सिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) एक हॉर्मोनल डिसॉर्डर है। पोली सिस्टिक नाम से लगता है कि किसी फ़ीमेल की ओवरी में कई सारे सिस्ट उपस्थित हैं। पर वास्तविकता यह है कि जिन महिलाओं को PCOS है, जरूरी नहीं की उनकी ओवरी में मल्टीपल सिस्ट हों या फिर जिन महिलाओं की ओवरी में मल्टीपल सिस्ट हों उन्हे PCOS ही हो। ये सिस्ट वास्तव में आंशिक रूप से परिपक्व फोलिकल हैं जिनमे एग होता है।

PCOS एक आधुनिक जीवन शैली से जुड़ी हुई बीमारी है जो धीरे धीरे समाज में विकराल रूप ले रही है और महिलाओं के स्वास्थ्य को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रही है।

PCOS एक कॉमन एन्डोक्राइन सिस्टम डिसॉर्डर है जो कि रिप्रोडक्टिव उम्र की महिलाओं को प्रभावित करता है। जिन महिलाओं को PCOS होता है अल्ट्रासाउन्ड करने पर उनकी ओवरीज में फ्लूड का कलेक्शन दिखाई देता है जिन्हे फोलिकल कहते है। ज्यादातर लेट टीन एज या कहें 20 की उम्र के आस पास शुरू होती है। सभी महिलाओं में ओवरीज और एड्रीनल ग्लैन्ड द्वारा कुछ मात्रा में एन्ड्रोजन स्रावित होता है। एन्ड्रोजन की अधिक मात्रा ओव्युलेशन और मेन्स्ट्रअल साइकल को प्रभावित करती है।

एक स्टडी के अनुसार हर 5 में से एक चाइल्ड बिअरिंग ऐज (20-40) की फ़ीमेल इससे प्रभावित है।

कई बार देखा गया है की PCOS कई परिवारों में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में रन कर रही है, इसका मतलब है कि इसमें कोई आनुवंशिक कारण भी है।

PCOS लक्षण       

PCOS के लक्षण बहुत अलग अलग है किसी में ये लक्षण बहुत माइल्ड है किसी में बहुत सीवियर है तो इन्हें हम विस्तार में समझते हैं; यहाँ ये भी पाया गया है कि हर महिला के अपने अनुभव और लक्षण तो है, पर सेट ऑफ सिमटम एक जैसे नहीं है।

अनियमित पीरियड

PCOS से प्रभावित कुछ फ़ीमेल्स में पीरियड नियमित भी होते हैं। एन्ड्रोजन और इंसुलिन हॉर्मोन्स का हाई लेवल ओव्युलेशन की मासिक साइकल को डिस्टर्ब कर देता है।

PCOS में पीरियड या तो अनियमित हो जाते हैं या फिर एकदम ही बंद हो जाते हैं। औसतन मेन्स्ट्रुअल साइकल 28 दिनों की होती है जिसमें एक बार ओवयुलेशन होता है, फिर भी 21 से 35 दिन भी यह साइकल नियमित ही मानी जाती है जो कि व्यक्ति विशेष पर निर्भर होती है।

जब वर्ष में 8 से कम मेन्स्ट्रुअल साइकल हों या फिर दो साइकल के बीच 35 दिनों से ज्यादा का गैप हो तो तब इसे अनियमित पीरियड मानते हैं।

जैसे मेन्स्ट्रुअल साइकल लंबी होती है ओव्युलेशन भी कम हो जाता है या कभी कभार ही होता है। जिन फ़ीमेल्स को PCOS होता है उन्हें पीरियड के समय या तो बहुत हेवी या फिर बहुत ही कम ब्लीडिंग होती है।

लोअर एब्डोमेन में दर्द  

पेट के निचले हिस्से में थोड़े थोड़े अंतराल पर दर्द होना भी PCOS का एक शुरुवाती लक्षण है।

ह्रस्यूटिज्म (एक्सेस हेयर)

एन्ड्रोजन हॉर्मोन की अधिकता से चेहरे और शरीर पर अधिक बाल आने लगते हैं। ये बाल अधिक मजबूत और काले होते हैं। हेयर ग्रोइंग का पेटर्न पुरुषों की तरह होता है यानि चिन, अपर लिप एरिया, चेस्ट, थाइ एरिया और लोअर एब्डोमेन रीजन में।

हेयर लॉस (एलोपेसिया)  

कुछ फ़ीमेल्स में एन्ड्रोजन हॉर्मोन की अधिकता गंजेपन की तरफ जाने लगती है। उनके सर के बाल पतले होने लगते हैं झड़ने लगते हैं और पुरुषों की तरह की आगे से गंजापन आने लगता है।

एक्ने (मुहाँसे)

PCOS में बढ़े हुए एन्ड्रोजन की मात्रा स्किन की ऑइल स्रावित करने वाली ग्लैंड्स का साइज़ बड़ा कर देती है जिसकी वजह से मुहाँसों की समस्या होने लगती है ज्यादातर ये फेस पर ही होते हैं। टीन एज में एक्ने एक सामान्य बात है पर PCOS से प्रभावित फ़ीमेल्स में यह समस्या अधिक गंभीर हो जाती है। कई बार यह अधिक डेरी उत्पादों के प्रयोग से भी संबंधित होती है। इसके लिए बहुत आवश्यक है की आप जहां से दूध लेते हैं वहाँ उसकी शुद्धता आश्वस्त करें।  

वेट गेन (वजन बढ़ना)

अचानक तेजी से बिना किसी विशेष कारण के वजन बढ़ना भी एक संकेत हो सकता है। हालांकि यह अकेला लक्षण नहीं है पर यह PCOS से संबंधित जरूर है।

फर्टिलिटी में कमी

इंसुलिन और एन्ड्रोजन हॉर्मोन्स की अनियमितता फ़ीमेल्स में मेन्स्ट्रुअल साइकल को प्रभावित करती है जिसकी वजह से ओव्युलेशन या तो पूरी तरह से रुक जाता है या फिर अनियमित हो जाता है। इस वजह से फ़ीमेल्स को प्राकर्तिक रूप से गर्भधारण करना बहुत मुश्किल हो जाता है। और कुछ लोगों को तो शुरुवाती समय में ही मिसकेरेज होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि PCOS से प्रभावित सभी फ़ीमेल्स का कंसीव करना नामुमकिन है, कुछ में बिना किसी मेडिकेशन के भी गर्भधारण हो जाता है।

साइकोलॉजिकल प्रभाव        

एक नारी के लिए उसका नारीत्व कम होना बहुत बड़ा और गंभीर विषय है। इसकी वजह से निराशा और चिड़चिड़ापन होना बहुत ही स्वाभाविक है। कुछ प्रभाव हॉर्मोन से भी संबंधित हो सकते हैं जिसकी सत्यता प्रमाणित करने के लिए विज्ञान की खोज जारी है।

स्लीप एप्निया   

यह एक स्लीप डिसॉर्डर है जिसमें अपर एयरवे में रुकावट आ जाती है, जिससे सोते समय सही से सांस लेने में दिक्कत होती है। अधिक फैटी टिशू गर्दन को आंशिक रूप से ब्लॉक कर देते हैं जिसकी वजह से थकान, सुस्ती फ़ील होती है । स्लीप क्वालिटी कम हो जाने से फ्रेशनेस फ़ील नहीं होती है और ज्यादा देर तक सोते रहने के बावजूद भी थकान ही लगती है।

आवश्यक नहीं है कि ये सारे लक्षण किसी एक व्यक्ति में हों या सारे कॉम्प्लिकेशन ही आपको प्रभावित करें पर फिर भी बहुत जरूरी है कि इसकी जानकारी रखें और कोई भी शुरुवाती लक्षण दिखते ही जल्द से जल्द इस परिस्थिति को रिवर्स करें। 

Tags: nutritiondietrelishyourlifedieticianrelishnutritionistdepressiondiet planPCOSPCODFertilityperiodsweight gainweight loss

Related Posts

बी इंप्रेसिव….

बी इंप्रेसिव….

By Shagun, जून 26, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Every human being on the globe has a ‘persona’. It is a distinct characteristic that is made by various building blocks which includes looks, dressing sense, communicating, attitude, way of thinking, responding to any situation, way of dealing with others, etc, etc. In short personality is the typical pattern…

Read More

Tags: relishhobbyimpressivepersonalityreadsmilingyourselfpositivelistneractiverelishyourlifefit
बी इंप्रेसिव….
Soulful songs

Soulful songs

By Rashmi, जुलाई 10, 2016
Posted in: दृष्टिकोण

When it comes to songs they are an integral part of our life, there are many emotions which gets synchronized with the music and lyrics. Here is a list of 5 soulful songs of Bollywood which are timeless classics...just click on the song and watch the melodies. 1. मन रे…

Read More

Tags: relishyourliferelishsoulful songssongsbollywoodpyasahumdonojab we metdum laga ke haishachitralekha
Soulful songs
स्वस्थ रहने के 10 नियम

स्वस्थ रहने के 10 नियम

By Shagun, दिसम्बर 30, 2018
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} “To keep the body in good health is a duty... otherwise we shall not be able to keep our mind strong and clear”- By Buddha As the quote suggests, health is the most important element of our lives that keeps us going. Hence, we should work towards maintaining good…

Read More

Tags: ten tipsdiabetic diet food planwaterhealthy diet plan for diabeticsrelishyourlifediabetic weight loss diet planfitnessweight gain diet plan for diabeticsexcercisediabetic meal plans for weight lossmedidatewww diabetic diet meal planningbody clockthe diabetic diet meal planmetabolismlog sittingdiabeties
स्वस्थ रहने के 10 नियम
यस..आई केेन!!

यस..आई केेन!!

By Rashmi, जून 1, 2018
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Sometimes we all are stuck in difficult situations that it becomes impossible to sustain the normal rhythm of our life. We wish to break it but there is no clue from where to start. Here, we present you 10 tips for making certain changes to improve yourself and help you…

Read More

Tags: goalshabitsrelishyourlifereadingrelishyogapositivedepressionself careself improvementhealthfear
यस..आई केेन!!
कोलेस्ट्रॉल सिम्पलीफाइड

कोलेस्ट्रॉल सिम्पलीफाइड

By Shagun, अप्रैल 8, 2021
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} As you listen the word ‘Cholesterol’ your mind paints the picture of heart diseases. It is one of the most misunderstood words. However, to some extent it contributes to coronary disease but not solely responsible for it. In pursuit of modern lifestyle there are many more contributing factors, which…

Read More

Tags: heartheart diseaseexcerciseseedsyogaLDLfibreHDLomega 3lipid profilecooking oilदिल की बीमारीCholesterolकोलेस्ट्रॉलnutritionलिपिड प्रोफाइलfiberकच्ची घानीdietician
कोलेस्ट्रॉल सिम्पलीफाइड
PCOS मेनेजमेंट

PCOS मेनेजमेंट

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}There are a number of ways to manage the symptoms and the impact of PCOS, so it is important to start early after diagnosis. The key to managing PCOS includes: A good understanding of how it’s caused and the effect of PCOS on the body A healthy approach to eating…

Read More

Tags: dietdieticiannutritionistdiet planrelishyourlifediabetic diet food planrelishhealthy diet plan for diabeticsPCOSdiabetic weight loss diet planPCODweight gain diet plan for diabeticslifestylediabetic meal plans for weight lossweight losswww diabetic diet meal planningnutritionthe diabetic diet meal plan
PCOS मेनेजमेंट

Previous Post

नाइट शिफ्ट ब्लूज….

Next Post

PCOS में लाइफ स्टाइल चेंज

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी