Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

Supporting child’s growth

By Shagun, जुलाई 22, 2016 Posted in: पेरेंटिंग

हालांकि हाइट, एक आनुवंशिक लक्षण है और यह मुख्यतः माता पिता पर निर्भर होती है कि किसी बच्चे की लंबाई कितनी बढ़ेगी? फिर भी इसके अलावा कुछ और भी फैक्टर हैं जो हाइट को प्रभावित करते हैं, जिन्हें आप भी नियंत्रित कर सकते हैं। एक अच्छी पर्सनेलिटी में अच्छी हाइट भी योगदान करती है, और आत्मविश्वास भी बढ़ाने में सहायक है।

बच्चों में दो समय ऐसे होते हैं जब आपके बच्चे तेजी से बढ़ते हैं, इसे ग्रोथ स्पर्ट कहते हैं। पहला जब आपका बच्चा 4 साल तक होता है, दूसरा जब आपके बच्चे प्युबर्टी/ टीन एज में प्रवेश करते हैं। लड़कियों के लिए यह उम्र 11 वर्ष से 16-17 वर्ष और लड़कों के लिए यह उम्र 13 वर्ष से 18-19 वर्ष तक होती है। इसी उम्र में बच्चे अपनी युवा हाइट पर पहुँच जाते हैं।

बच्चे जब ग्रोथ फेज में होते हैं तो उनके शरीर में ग्रोथ, मेन्टिनेन्स और रिपेयर से संबंधित क्रियाएं होती है, जबकि एक एडल्ट शरीर में मेन्टीनेंस और रिपेयर ही होते हैं। इस समय बच्चों की अपनी खाने की पसंद, व्यस्तता और सोशल औरा होती है। तो आपको उन्हें निम्न पॉइंट्स पर गाइड करने की आवश्यकता होती है-

खाने की अच्छी आदतें- ग्रोइंग फेज में प्रोटीन और केल्शियम रिच भोजन की ज्यादा आवश्यकता होती है। वेजिटेरियन स्रोतों में दाल, सोयाबीन, नट्स(बादाम, अखरोट, तिल, मूंगफली इत्यादि), होल ग्रेन अनाज, दूध, पनीर, दही, छांछ, टोफू, इत्यादि है। वही नॉनवेज स्रोतों में मीट, एग, चिकन, फिश इत्यादि हैं। इसके अलावा कुछ सब्जियां जैसे भिंडी, ब्रोकोली भी अच्छे स्रोत हैं।

जंक फूड को लिमिट करें- जंक फूड रिफाइन्ड कार्बोहाइड्रेट से बने होते है, जो किसी के लिए भी सही नहीं है। इसीलिए एक तो इनकी मात्रा बहुत ही कम रखें और दूसरी बात अगर आपके बच्चों को खाना ही है तो इंग्रेडिएन्ट्स को हेल्थी विकल्पों से रिप्लेस कर, घर पर ही बनाएं।

अपने बच्चों को काउच पोटेटो न बनाए- अपने बच्चों को आवश्यक रूप से प्रतिदिन शाम को 1-2 घन्टे भाग दौड़ के खेलने को प्रेरित करें। उन्हें स्कूल में किसी गेम में पार्टिसिपेट करने को बोलें। ताकि बच्चा भली-भांति एक्टिव रहे।

स्क्रीन टाइम लिमिट करें- बच्चे आजकल स्क्रीन पर बहुत अधिक समय बिताने लगे हैं, ये उनके लिए किसी भी दृष्टि से सही नहीं है। न उनके आँखों के लिए न ही उनके शारीरिक विकास के लिए। अगर आवश्यक भी है तो भी स्क्रीन टाइम को कम से कम रखें और बीच बीच में थोड़ा खड़े होने, स्ट्रेच करने के लिए बोलें , एक साथ लंबी सिटिंग न होने दें।

योग और एक्सर्साइज़ करने की आदत डालें- बच्चे आपकी सुनते कम है पर आपको फॉलो ज्यादा करते हैं। सो घर में अगर पेरेंट्स एक्सर्साइज़ को लेकर जागरूक हैं और वो खुद कर रहे हैं, तो बच्चों का रुझान भी अपने आप इसके प्रति होने लगता है। इसीलिए अच्छे रोल मॉडल बने। साईक्लिंग, जंपिंग, योगासन (ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, इत्यादि) लंबाई बढ़ाने में सहायक हैं।

गुड पॉस्चर- पेरों की बोन्स और सीधी स्पाइन आपको लंबा दिखाती है वास्तव में इन्ही बोन्स से लंबाई बढ़ती ही है। इसीलिए हमेशा अपना पोसचर सही रखें, चाहे खड़े हो, बैठे हों, काम कर रहे हों या लेटे हों। पीठ झुकाकर खड़े होना, चलना आपको आपकी वास्तविक लंबाई से छोटा दिखाता है।

गुड स्लीप- सोते समय शरीर मे ग्रोथ हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं, इसीलिए बच्चों को सही समय पर सोने और जागने की आदत डालें। लगभग 8 घंटे की नींद बच्चों की रोज पूरी होनी चाहिए।

बच्चों को बढ़ते देखना पेरेंट्स के लिए बहुत ही सुखद अनुभव है, बच्चों को भी अपने को बड़ा होते हुए देखने में गर्व महसूस होता है। तो इन अनुभवों आनंदित होने के पलों को कायम रखें …         

Tags: excerciseyogachild growthgrowth spurtjunk foodcouch potato

Related Posts

योग अभ्यास के दस लाभ!!

योग अभ्यास के दस लाभ!!

By Shagun, जनवरी 11, 2020
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} In this modern, demanding and urbanized world, we are debarred from the natural gifts of God that once helped us keep moving through our lives. We do not have time in the rush to take care of our body, mind and soul leading us to suffer and worry at…

Read More

Tags: self caredieticianrelishyourlifenutritionistrelishyoga21 junepranayammeditationyoga daydiabetesdiabetes care
योग अभ्यास के दस लाभ!!
वजन कम करने के 10 मिथ

वजन कम करने के 10 मिथ

By Shagun, जून 12, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} It is said in Ayurveda “pahla sukh nirogi kaya” and it is really true; we can only think of living a perfect life with pinnacles of success only if we are fit enough to do so. With the advent of technology and our dependence to it, the world gradually…

Read More

Tags: mythsdiet plangreen teafoodfatprotienwatercarbohydratesdetoxweight lossweightlossnutritionrelishyourlifedietrelishdieticianexcercisenutritionist
वजन कम करने के 10 मिथ
बीट डिप्रेशन

बीट डिप्रेशन

By Rashmi, जुलाई 31, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Depression; we usually relate the word as a mental disorder but it is not the mind from where it begins. Depression starts from physical fatigue and gradually leads to mental fatigue. We do a lot of things to cure the body but never act to purge the mind and that…

Read More

Tags: relishyourliferelishyogadepressionlifehacks
बीट डिप्रेशन
बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स

बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स

By Shagun, दिसम्बर 13, 2020
Posted in: पेरेंटिंग

{:en}Watching your kid growing is the most amazing experience of the world. As they grow being a parent our responsibility also increases to make them healthier both physically and mentally, so it narrows down to correct child nutrition. As any other transition, this phase also requires some care and guidance…

Read More

Tags: dinner ideasbreakfast ideashealthy kidhealthy foodnutritionchild nutritioneating righttiffin box ideaevening sncks
बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए 5 न्यूट्रिशन टिप्स
वीनिंग- बच्चों में भोजन का प्रारंभ(अन्नप्राशन)

वीनिंग- बच्चों में भोजन का प्रारंभ(अन्नप्राशन)

By Shagun, अक्टूबर 6, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

{:en}When a baby is born mother’s feed is the best food for them. It is the safest and healthiest food that a child can have. With growth their nutritional requirements increase and needs to be provided by some extra food that can help in their growth and is easy for…

Read More

Tags: baby foodfruitsmilk productssoupbreast feedingfoodnon vegvegetablesweaning
वीनिंग- बच्चों में भोजन का प्रारंभ(अन्नप्राशन)
अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए

अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए

By Shagun, जुलाई 5, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

{:en}“Work while your work, play while you play” This quote is very meaningful and relevant, It simply suggest to be focused in the thing you do. As a parent you must have noticed that as your child grows it decreases its focusing ability and it starts at the age of…

Read More

Tags: childrelishyourliferelishhealthylistnerparentingfocusto do list
अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए

Previous Post

5 बेस्ट किड्स टीवी शो

Next Post

टेरेस गार्डन आईडिया!!

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी