Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

PCOS में लाइफ स्टाइल चेंज

By Shagun, सितम्बर 18, 2016 Posted in: खुद की देखभाल

PCOS होने के बाद एक बात तो सभी के लिए कॉमन है की आप को अपनी जीवन शैली में काफी हद तक परिवर्तन करना पड़ता है। कई मायने में ये बहुत सही है, संतुलित आहार, सही फूड चॉइस, खाने का एक फिक्स पेटर्न, ऐक्टिव जीवन आपके ब्लड ग्लूकोस लेवल को स्थिर रखने में बहुत अधिक सहायक है।

सही खाए –

हेल्थी खाने से तात्पर्य है भोजन में कई वराइटी शामिल करना ताकि अलग अलग तरह के न्यूट्रीएंट्स आपको मिल सकें और आप एक हेल्थी लाइफ इन्जॉय कर सकें। कुछ तरह के फूड आइटम्स आप दैनिक रूप से लेने हैं तो कुछ फूड आइटम्स को कभी कभार खाना ही ठीक रहता है। भले ही आप पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और आपका वजन भी नियंत्रित हो फिर भी हेल्थी डाइट आश्वस्त करती है कि आपको सभी तरह के आवश्यक तत्व आपके भोजन से मिल रहें हैं।

  • फल और सब्जियों को अपनी डाइट में भरपूर शामिल करें।
  • डेरी प्रोडक्टस की शुद्धता निश्चित करें और नहीं तो उन्हें कम मात्रा में खाएं। डेरी प्रोडक्टस का उत्पादन आजकल कृत्रिम तरीके से पशुओं को हॉर्मोन के इंजेक्शन देकर बढ़ाया जा रहा है इसीलिए इसकी शुद्धता परखना उचित है इसके लिए आप लोकल वेन्डर का सहारा ले सकते हैं।
  • बेड फैट जैसे रिफाइन्ड ऑइल और अनुपयुक्त प्रोसेस्ड सेचुरेटड फैट का उपयोग न करें इनकी जगह हेल्थी विकल्प लें।
  • फ़ाइबर रिच डाइट और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का प्रयोग करें।
  • लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स वाले भोजन का चुनाव करें।
  • हाइड्रेटड रहें।
  • कुछ सीड्स जैसे फ्लेक्स सीड्स, गार्डन क्रेस सीड्स, पंपकिन, सनफ़्लावर मेथी इत्यादि हॉर्मोन संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इनको अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
  • फिश ऑइल सप्लीमेंट
  • कुछ हर्ब्स जैसे तुलसी अदरक भी अच्छे हैं।

अनाज – ज्वार, बाजरा, मक्का, ओट्स, मयूसली, दलिया, हेंड पाउन्ड राइस, होल ग्रेन्स  और मल्टी ग्रेन ब्रेड इत्यादि। 

दालें – हरी/ पीली मूंग दाल, मसूर दाल, उरद, छोले, राजमा, बीन्स इत्यादि।

डेरी प्रोडक्टस – पनीर, अच्छी क्वालिटी का दूध दही इत्यादि।

फ्रूट्स – सभी तरह के सीजनल और लोकल फल। लोकल से तात्पर्य है जो आपके स्थान से 200 km की रेंज में मिलते हों। 

नट्स – बादाम, अखरोट, पिस्ता, इत्यादि।

वेजीटेबल्स – सभी सीजनल और लोकल सब्जियां।

फिजिकली एक्टिव होना

भले ही आपको अपने वजन में फरक न लगे फिर भी डेली एक्सर्साइज़ करना कभी मत छोड़िए, क्यूंकि इससे इंसुलिन रेजिसटेन्स इम्प्रूव होती है। ये बहुत आवश्यक है ताकि PCOS के कुछ कॉम्प्लिकेशन इंप्रूव हो सकें। फिजिकली एक्टिव रहने से मतलब है की हफ्ते में 5 दिन कम से कम डेली 30 – 45  मिनट की एक्सर्साइज़ और दिन में लंबी सिटिंग नहीं होना।

ऐक्टिव रहना आपको मदद करेगा –

  • एन्ड्रोजन कम करने में।
  • इंसुलिन रेजिसटेन्स इंप्रूव करने में।
  • मेन्स्ट्रुअल साइकल रेगुलेट करने में।
  • ओव्युलेशन को प्रेरित करने में।
  • फर्टिलिटी इंप्रूव करने में।
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में।
  • आत्म विश्वास बढ़ाने में।
  • चिंता और निराशा दूर करने में।

इतना फायदा आपको होगा तो वेट लॉस भी साइड इम्प्रूव्मन्ट की तरह आपको गिफ्ट में मिलेगा।

किस तरह की एक्सर्साइज़ करें?    

हर तरह की एक्सर्साइज़ आपको लाभ ही पहुंचाएगी। पर फिर भी हफ्ते का शेड्यूल बना लेना बेहतर रहता है। तो आप योग, स्ट्रेचिंग, वेट ट्रैनिंग, ब्रिस्क वाक, कार्डियो एक्सर्साइज़ का साप्ताहिक शेड्यूल बना लीजिए। अगर आपको किसी गेम या फिर डांस का शौक है तो और भी बढ़िया है, ये तो मस्ती के साथ होने वाला व्यायाम है।

Tags: nutritionistdiet planrelishyourliferelishyogaPCOSPCODweight lossnutritiondietdietician

Related Posts

डीटॉक्स वाटर

डीटॉक्स वाटर

By Rashmi, नवम्बर 20, 2020
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}While I was surfing through the world of internet, I found some interesting pieces highlighting about the serious indulgence into the weight loss issues. People have a tendency to try and experiment anything new and interesting when it comes into the matters of health. Experimenting with detox water is one…

Read More

Tags: waterdetoxdiabetesdiabetes careweight lossdietdieticiannutritionistdiabetic
डीटॉक्स वाटर
स्वस्थ रहने के 10 नियम

स्वस्थ रहने के 10 नियम

By Shagun, दिसम्बर 30, 2018
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} “To keep the body in good health is a duty... otherwise we shall not be able to keep our mind strong and clear”- By Buddha As the quote suggests, health is the most important element of our lives that keeps us going. Hence, we should work towards maintaining good…

Read More

Tags: ten tipsdiabetic diet food planwaterhealthy diet plan for diabeticsrelishyourlifediabetic weight loss diet planfitnessweight gain diet plan for diabeticsexcercisediabetic meal plans for weight lossmedidatewww diabetic diet meal planningbody clockthe diabetic diet meal planmetabolismlog sittingdiabeties
स्वस्थ रहने के 10 नियम
करेक्ट पॉश्चर

करेक्ट पॉश्चर

By Shagun, सितम्बर 25, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Posture is the position you maintain while sitting standing or lying down. Structure of body is framed on bones skeleton with muscles, ligaments and nerves associated to it. A good posture enables muscles, ligaments and nerves to stay relaxed where as a wrong posture leads to strain in muscles and…

Read More

Tags: sleeping posturedriving posturestanding posturepainback painrelishhealthyposturerelish your lifesitting posture
करेक्ट पॉश्चर
7 तरीके वेट-लॉस प्लेटू से बाहर आने के लिए

7 तरीके वेट-लॉस प्लेटू से बाहर आने के लिए

By Shagun, जनवरी 24, 2021
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Looking smart, slim and fit is the dream of most of among us. it all needs a perfect figure and maintaining it to that level. It is rightly said “Being fit is a new fashion statement”. If you run a check in your contact list, you will find many…

Read More

Tags: nutritionglutenwheatstrength trainingwalkingbrisk walkdiabetesdieticiandiabetes carenutritionistactiveexerciserefinedweight loss
7 तरीके वेट-लॉस प्लेटू से बाहर आने के लिए
मॉनसून सीजन और फिटनेस

मॉनसून सीजन और फिटनेस

By Shagun, जून 23, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Monsoon means “Awesome mausam”  and we are on its onset, as water drops from clouds touches the Earth a wonderful smell (‘sondhi mitti ki khushbu’) engulf us, luscious green sightseeing fills everyone’s heart with joy and happiness, we all love to experience it. This is one side of the…

Read More

Tags: gingerrelishfoodcaremonsoonrainy seasonbarishsea foodlattewaterrelishyourlife
मॉनसून सीजन और फिटनेस
बीट डिप्रेशन

बीट डिप्रेशन

By Rashmi, जुलाई 31, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Depression; we usually relate the word as a mental disorder but it is not the mind from where it begins. Depression starts from physical fatigue and gradually leads to mental fatigue. We do a lot of things to cure the body but never act to purge the mind and that…

Read More

Tags: relishyogadepressionlifehacksrelishyourlife
बीट डिप्रेशन

Previous Post

PCOS सिम्पलीफाइड…

Next Post

PCOS डाइग्नोसिस

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी