Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

डेस्क जॉब के कुप्रभावों को कम करने के लिए योग

By Shagun, जनवरी 20, 2020 Posted in: खुद की देखभाल

आपने आजकल “लाइफस्टाइल डिसीज” शब्द बहुत सुना होगा। ऐसा क्या परिवर्तन हुआ है बीते कुछ सालों में हमारी लाइफस्टाइल में कि ये इतनी बीमारियों की वजह बन गई है? इसका सीधा जवाब है, एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठ कर काम करना । ये नया लाइफस्टाइल दो तरह से सीधे सीधे नुकसान करता है। एक तो स्क्रीन पर अधिक समय तक देखते रहना आँखों को हानि पहुंचाता है और दूसरी ओर एक जैसे बैठे रहना शरीर में अकड़न लाता है।

लॉंग सिटिंग उतनी ही हानिकारक है जितना की स्मोकिंग करना सो इस नई लाइफस्टाइल को “न्यू स्मोकिंग” भी कह सकते हैं। लंबे समय तक बैठे रहने से इंसुलिन इनसेंसटिविटी बढ़ जाती है जो आज की तथाकथित मॉडर्न लाइफस्टाइल बीमारियों का ट्रिगर है। यह इंसुलिन इनसेंसटिविटी ही कोर एरिया यानि, पेट और कमर के आसपास के मोटापे की मुख्य वजह है। जो कि आगे चलकर मोटापा, टाइप 2 डाइबटीस, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों की वजह बनता है।

जो लोग स्क्रीन के सामने लंबा समय बिताते हैं,उन्हें हिप्स, पैरों, गर्दन, कंधे, पीठ में दर्द परेशानी व जकड़न महसूस होती है। आप को नियमित रूप से कुछ योग आसन, जो विशेष रूप से शरीर की जकड़न और कोर एरिया को टारगेट करते हैं, उन्हे अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना है। इसके अलावा मेडिटेशन की प्रैक्टिस भी आपको रिलेक्स और ऊर्जावान महसूस करने में सहायक है। तो अपने दिन को बेहतर बनाने और तनाव भरी लाइफस्टाइल से निजात पाने के लिए इन्हे अपनाएं।

यहां टॉप फाइव योग का डीटेल है जो आपके ओवरॉल वेल बीइंग के लिए सहायक हैं। ये सभी लंबे समय तक बैठने के कारण होने वाले तनाव को कम करने के लिए बहुत कारगर हैं।  

1. नेक रोटेशन: यह गर्दन के तनाव और खिंचाव को कम करता है, जो लंबे समय तक बैठने के परिणामस्वरूप हो जाती है । जमीन पर खड़े हों या एक कुर्सी पर बैठें। अपने सिर को आगे और पीछे करें,फिर अपने सिर को बग़ल में घुमाएं ताकि कान आपके कंधे को छू सकें। फिर धीरे-धीरे अपने सिर को पहले क्लाक वाइज़ और फिर एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार दोहराएं।

2. कैट केमल पोज़: “यह रीढ़ की हड्डी को रिलेक्स करता है। सिरदर्द से राहत देता है,जिससे फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती हैं और अकड़न भी दूर होती है। फर्श पर मेट बिछा कर अपने हाथों और घुटनों को टेकें,अब सांस लेते हुए अपने पेट को अंदर की तरफ सिकोड़ें। पीठ को ऊंचा उठायें और कुछ सेकंड के लिए ऐसे ही रहें,अब सांस छोड़ते हुए गरदन को ऊपर उठाते हुए बैक को रिलेक्स करें। इसे 10 बार दोहराएं। 

3. कोबरा पोज़(भुजंगासन): “यह रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करता है । फ्रन्ट एरिया को फैलाता है और पूरे दिन बैठने के साइड इफेक्ट को मिनीमाइज़ करता है।” एक मैट पर पेट के बल लेट जाएं, अब अपने हाथों को अपने सामने जमीन पर रखें और धीरे-धीरे ऊपरी शरीर को उठाएं और कोहनियों को छाती से सटाएं। अब धीरे धीरे सांस अंदर लेते हुए अपने ऊपरी शरीर को अपने हाथों का सहारा देते हुए थोड़ा पीछे की ओर झुकाएं। ऊपर की ओर देखें और कुछ सेकंड के लिए होल्ड करें। सांस छोड़ते हुए अपनी सामान्य स्थिति में वापस आयें। इसे 10 बार दोहराएं

4. स्टेनडिंग पोज (ताड़ासन): “यह पैर की मसल्स को रिलेक्स  करने के लिए बहुत लाभकारी आसन है। जमीन पर खड़े हो जाइए, अब सांस अंदर लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं। हथेलियों को अपने सिर के ऊपर नमस्कार की मुद्रा में मिलाएं। अब अपने आप को पैर की उंगलियों पर उठाएं और कुछ सेकंड के लिए इस मुद्रा में रहें,शांति से सांस लें। धीरे-धीरे अपनी सामान्य मुद्रा में वापस आएं। इसे कम से कम 5 बार दोहराएं।

5. बटरफ्लाई पोज़: “यह साइटिक नर्व को रिलेक्स करता है  और लंबे समय तक बैठे रहने के बुरे प्रभाव को दूर करता है,”

मैट पर बैठ जाएं, पैरों को घुटने से मोड़ें, अपने तलवों को मध्य में जोड़ें। अपने हाथों से अपने पैरों को पकड़ें।अब दोनों पैरों को घुटने से ऊपर और नीचे फ्लेप करें, वैसे ही जैसे तितली अपने पंखों को फड़फड़ाती है। एक बार में कम से कम 30 बार फ्लैपिंग दोहराएं।

तो आराम से प्रसन्न मन से इन योगाभ्यासों को करें, फिर कुछ समय के लिए मेडिटेशन की प्रैक्टिस करें और अपने जीवन का भरपूर आनंद लें…

Tags: diabetic diet food planhealthy diet plan for diabeticsweightlossdiabetic weight loss diet planrelishyourlifeweight gain diet plan for diabeticsrelishdiabetic meal plans for weight lossyogawww diabetic diet meal planningdeskjobthe diabetic diet meal planposeweight losssittinglong sitting

Related Posts

किचन वास्तु टिप्स

किचन वास्तु टिप्स

By Shagun, जून 30, 2016
Posted in: वास्तु

{:en}Kitchen is the energy giving area of the house; it is the source for health and well being of all residents in the house. ‘Vastu’ has made some recommendations for proper location of the kitchen in the house, direction and placement of doors and windows, placement of cook top, gas…

Read More

Tags: relishyourliferelishvastukitchen
किचन वास्तु टिप्स
PCOS मेनेजमेंट

PCOS मेनेजमेंट

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}There are a number of ways to manage the symptoms and the impact of PCOS, so it is important to start early after diagnosis. The key to managing PCOS includes: A good understanding of how it’s caused and the effect of PCOS on the body A healthy approach to eating…

Read More

Tags: diabetic meal plans for weight lossweight losswww diabetic diet meal planningnutritionthe diabetic diet meal plandietdieticiannutritionistdiet planrelishyourlifediabetic diet food planrelishhealthy diet plan for diabeticsPCOSdiabetic weight loss diet planPCODweight gain diet plan for diabeticslifestyle
PCOS मेनेजमेंट
डीटॉक्स वाटर

डीटॉक्स वाटर

By Rashmi, नवम्बर 20, 2020
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}While I was surfing through the world of internet, I found some interesting pieces highlighting about the serious indulgence into the weight loss issues. People have a tendency to try and experiment anything new and interesting when it comes into the matters of health. Experimenting with detox water is one…

Read More

Tags: waterdetoxdiabetesdiabetes careweight lossdietdieticiannutritionistdiabetic
डीटॉक्स वाटर
कितने सेफ है डिओडरेंट्स?

कितने सेफ है डिओडरेंट्स?

By Shagun, जून 4, 2019
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Feeling smelly? Just spray a deodorant and you are sorted for the entire day!!! But wait have you ever checked the key ingredients of any deodorant? India being a tropical country is very hot specially during summers. We all, even after taking daily bath, face the issue of body odour…

Read More

Tags: deodorantsalmunium free deodorantshealthy deodorantssafe deodorants
कितने सेफ है डिओडरेंट्स?
इंसुलिन इंसेन्सटिविटी…

इंसुलिन इंसेन्सटिविटी…

By Shagun, जून 29, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} There is a lot written and heard about diabetes type 2“the modern life style disease”. Controlling of blood sugar level in body is done by a small gland named “Pancreas”; it secretes two hormones that play the role of regulator of blood sugar. Functioning of human body is dependent…

Read More

Tags: dietdieticiansugarnutritionistdiabetesdiet plandiabetes carediabetic diet food planInsulinhealthy diet plan for diabeticsfibrediabetic weight loss diet plangrainsweight gain diet plan for diabeticsPCODdiabetic meal plans for weight lossweight losswww diabetic diet meal planningnutritionthe diabetic diet meal plan
इंसुलिन इंसेन्सटिविटी…
5 कॉमन डिफिशन्सी

5 कॉमन डिफिशन्सी

By Shagun, मई 31, 2021
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Our body is a fantastic piece of equipment and its functionality is ultimate, it is the finest creation and is immensely adaptable. Our life style impacted by few common deficiencies which result body functionality.To have a good functioning all it needs are; Correct and appropriate amount of food covering…

Read More

Tags: how to improve lip lusturecurddull hairjuicy lipsself carecracking heelswhy are there white marks in nailsskinnailswhy there is cracking sound in jointsarthritiscalcium deficiencycracking sound in kneesironhow to improve calciumcommon issues with bonemicro nutrientssuffering from bleding gumsimprove bone healthcalciumhow to stop hair fallzincthin hair problemhemoglobinhow to get glowing skincarevitamin Cwhat are iron rich foodprobioticbleeding gums
5 कॉमन डिफिशन्सी

Previous Post

टॉप ६ स्नेकिंग आइडियास

Next Post

7 मेजिकल बेनीफिट्स ऑफ इंडियन मसाला चाय

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी