Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

कितने सेफ है डिओडरेंट्स?

By Shagun, जून 4, 2019 Posted in: खुद की देखभाल

क्या करते हैं आप जब आपको लगता है कि आपसे पसीने की दुर्गंध आ रही है? बहुत सिम्पल सा सोल्यूशन है डिओडरेंट स्प्रे करके आप कम से कम कुछ समय के लिए तो इस दुर्गंध से छुटकारा पा ही जाते हैं। पर क्या कभी अपने इसके इनग्रेडिएंट पर नजर डाली है?  भारत एक ट्रॉपिकल देश है जहां गर्मियों में बहुत ज्यादा तापमान बढ़ जाता है। तो रेग्युलर नहाने के बाद भी पसीने की दुर्गंध का सामना हम सभी को करना पड़ता है। इसके बारे में शर्मिंदा होने की कोई बात नहीं है।

पहले समझते हैं कि बॉडी ओडर क्या है?

हमारी स्किन के नीचे पसीने की ग्लैंड्स होती है जो कि बाहरी तापमान बढ़ने पर पसीना स्रावित करती हैं जिससे शरीर का तापमान कम होता है और साथ ही यह शरीर का अपना एक तरीका का भीतर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का। इस सिक्रीशन में स्मेल नहीं होती है पर जहां की स्किन दबी होती है जैसे अन्डरआर्म्स, ग्रॉइन एरिया वहाँ नमी की वजह से बेक्टीरिया होते हैं जो कि पसीने के साथ मिलकर एक अलग स्मेल उत्पन्न करते हैं। पसीने की स्मेल काफी हद तक आपके फूड हेबिट्स पर भी निर्भर करती है जैसे कि प्याज, लहसुन, नॉन वेज और मसालेदार भोजन करने वाले लोगों की स्मेल काफी इंटेन्स होती है, वहीं अगर आप फ्रूट्स खाते हैं और प्रॉपरली हाइड्रेटेड रहते हैं तो यह स्मेल काफी कम हो जाती है। यह तो एक पक्ष है स्मेल कम करने का जो कि पूरी  तरह आपकी फूड चॉइसस पर निर्भर है।

आइए अब बात करते हैं डियोडरेंट्स की, ज्यादातर डियोडरेंट्स या फिर एंटीपर्सपिरेन्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं। ये अल्युमिनियम साल्टस होते है जो कि स्वेट ग्लैंड्स को कुछ समय के लिए प्लग कर देते हैं और आर्मपिट और उसके आप पास की स्किन द्वारा अवशोषित हो जाते हैं। शरीर के भीतर ये कार्सिनोजन की तरह ऐक्ट करते हैं।

ट्राईक्लोसेन, ब्यूटेन, पेराबीन्स और सिंथेटिक फ्रेगरेन्स ये कुछ ऐसे केमिकल्स है जिन्हें  हम नहाने के बाद अपने शरीर पर लगाते हैं। सिंथेटिक फ्रेगरेन्स जो हम सभी को आकर्षित करती है उसका सच तो लेबल पर भी डिस्क्लोज़ नहीं होता क्यूंकि वो पेटेंट होते हैं।

तो क्या इस समस्या का क्या निदान है?

जैसे बहुत ब्रांडस के केमिकल युक्त डियोडरेंट्स हमारे आस पास उपलब्ध हैं, वैसे ही कई सारे ब्रांडस है जो कि नेचुरल इन्ग्रेडिएन्ट्स से बने हैं और दिन भर की फ्रेशनेस बनाए रखने में भी सफल हैं।

यहाँ एक बात नोटिस करने वाली है कि मेन और वुमन के लिए अलग अलग डियोडरेंट केवल मार्केट स्ट्रेटजी है अन्यथा इसका कोई औचित्य नहीं है।

ऐसे ही कुछ केमिकल फ्री डियोडरेंट्स की लिस्ट है-

इंडस वेली डियो स्टिक: यह दावा करते हैं की इसमें कोई भी अल्कोहल, पेराबीन, अल्युमिमियम और अमोनिया नहीं है। कई खुशबुओं में उपलब्ध है और एक और बात ये आपकी पॉकेट फ़्रेंडली भी है।

बर्स्ट ऑफ हेपिनेस: यह बेकिंग सोडा (जो कि पसीने की बदबू हटाने का एक प्राकर्तिक उपाय है), शिया बटर, कोको बटर और इसेंशियल ऑइल से बना है। इसमें भी अलग अलग खुशबू के डियो उपलब्ध हैं। अपनी पसंद के अनुरूप ट्राइ करके देखिए।

कोकोनेस : पूरी तरह से प्राकर्तिक इंग्रेडिएन्ट्स से बना है और सेंसिटिव स्किन के लिए बहुत प्रभावी है। अपनी पसंद के अनुरूप ट्राइ करके देखिए।

आप इनमें से कोई चुने या फिर और भी मार्केट में उपलब्ध डियो ट्राइ करें, ये पूरी तरह से आप पर है। पर जब भी कोई डियो खरीदें तो उसके लेबल को जरूर ध्यान से पढ़ें और प्राकर्तिक चीजों से बने डियो को ही प्राथमिकता दें।

स्किन भी एक ऐब्सॉर्बिंग ऑर्गन है, जैसे हम पूरी कोशिश करते हैं कि खाने में केमिकल्स से दूर रहें वैसे ही हमें केमिकल्स के स्किन पर प्रयोग से भी बचना चाहिये। तो स्वस्थ विकल्प अपनाइए और अपने जीवन का आनंद लीजिए।               

Tags: deodorantsalmunium free deodorantshealthy deodorantssafe deodorants

Related Posts

Living with Diabetes

Living with Diabetes

By Shagun, जून 20, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

You have been diagnosed with Diabetes and the fear of living with the silent disease is on top of your mind. Need not to worry a lot of population is living a steady life with diabetes the only thing required is the the improvised lifestyle and some precautions, here are…

Read More

Tags: diet plandiabetic diet food planrelishyourlifehealthy diet plan for diabeticsrelishdiabetic weight loss diet plandiabetesweight gain diet plan for diabeticsdiabetes carediabetic meal plans for weight lossweight losswww diabetic diet meal planningnutritionthe diabetic diet meal plandietdieticiannutritionist
Living with Diabetes
PCOS सिम्पलीफाइड…

PCOS सिम्पलीफाइड…

By Shagun, सितम्बर 16, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Every girl is born with lifelong supply of eggs in her ovaries, at the age of menarche every month, a single egg matures from any of the ovary and released. In absence of fertilization it turns in menstrual flow. This is normal phenomenon in every girl indicating that a girl…

Read More

Tags: depressiondiet planPCOSPCODFertilityperiodsweight gainweight lossnutritiondietrelishyourlifedieticianrelishnutritionist
PCOS सिम्पलीफाइड…
आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स

आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स

By Shagun, जून 8, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} Self-confidence is an inbuilt positive quality that is responsible for an overall success, interpersonal and developmental skills of a person. Here, we share some points that will help to boost up your confidence levels to magical heights. Only advice is that just follow them religiously- 1. Be an early…

Read More

Tags: relishyourliferelishconfidencehobbyorganiseddressfriendnewspaperthink positive
आत्म विश्वास बढ़ाने के 10 टिप्स

Previous Post

कोल्ड ड्रिंक्स की सच्चाई

Next Post

आयुर्वेदिक डीटॉक्सिफिकेशन

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी