Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

गुणकारी बादाम

By Rashmi, अक्टूबर 11, 2016 Posted in: भोजन के तथ्य

“बादाम खाने से अक्ल आती है” ये कहावत आप सभी ने बचपन से ही सुनी होगी। बड़ा पुराना रिश्ता है बादाम का अक्ल से। बादाम न्यूट्रीशन की दृष्टि से बहुत अधिक हेल्थी होते है, हालांकि इनका फेट कंटेंट अधिक होता है बावजूद इसके इनकी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज बहुत अधिक है और इनका फेट का टाइप भी गुड फैट्स में आता है जो कि शरीर के लिए आवश्यक है। हर आयु वर्ग के लोग बादाम का सेवन कर सकते हैं। बादाम को आप यूं ही खा सकते है और इसे रात भर पानी में भिगोकर इसका छिलका निकाल कर भी खा सकते है। भिगोकर खाना अधिक लाभकारी है पर अगर आप मैनेज नहीं कर सकते तो यूं भी खा सकते हैं।

 बादाम के सेवन के ऐसे अनगिनत लाभ है पर यह मुख्यत ११ लाभों के बारे में आप जानेंगे

१ हार्ट संबंधी समस्याओं से बचाव – बादाम मोनो अन सैचुरेटेड फैट एसिड( MUFAs), एंटी ऑक्सीडेंट्स और अन्य न्यूट्रिएंट्स जैसे अर्जीनाइन, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज,कैल्शियम और पोटैशियम जैसे एलीमेंट्स से भरपूर होता है जो कि हार्ट से संबंधित समस्याओं के बचाव में बहुत अधिक सहायक हैं। बदंबमें  उपस्थित फ्लेवनॉयड्स और विटामिन E धमनियों की हेल्थ के लिए बहुत उपयोगी है साथ ही इन्फ्लेमेशन से भी बचाते है।

२. कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार – ये हम सभी जानते है कि LDL यानि लो डेंसिटी लाईपोप्रोटीन या बेड कोलेस्ट्रॉल हार्ट डिजीज को न्योता देता है। बादाम का सेवन ना केवल LDL को कम करता है बल्कि HDL यानि अच्छे कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाता है और आपके लिपिड प्रोफ़ाइल को मैनेज रखता है।

३. ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज़ मैनेजमेंट – बादाम में उपस्थित MUFA ब्लड में शुगर रिलीज को स्लो कर इंसुलिन रेजिस्टेंस और  डायबिटीज़ से बचाव में सहायक है। बादाम में मैग्नेशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे type-२ डायबिटीज़ से बचाव होता है।

४. डाइजेस्टिव हेल्थ और न्यूट्रिएंट्स का अवशोषण –

बादाम डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को क्षा रीय बनाकर एसिडिटी कम करता है और शरीर का pH लेवल हेल्थी बनाए रखने में सहायक है। यह कंडीशन अच्छे पाचन, बेहतर इम्युनिटी और बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बादाम में प्रोबायोटिक कंपोनेंट भी पाया जाता है जो कि गट बैक्टीरिया की हेल्थ इंप्रूव करने के साथ साथ डिटॉक्सिफिकेशन का भी काम करता है। बादाम फाइबर रिच होने की वजह से डाइजेशन सुधारने में सहायक है और पेट साफ रखने में सहायक है।

५. बेहतरीन ब्रेन फूड – बादाम में राईबो फ्लेविनॉयड L- carnitin पाया जाता है जो कि ब्रेन एक्टिविटी बढ़ाने के साथ ही ओवराल नर्वस सिस्टम की कार्य प्रणाली को मजबूत करता है। जिससे आगे चलकर अल्ज़िमिर डिजीज का रिस्क कम हो जाता है।

६. डेंटल और बोन हेल्थ – बादाम में मैग्नेशियम और फास्फोरस होते है जो कि हड्डियों और दातों कि मजबूती के लिए आवश्यक है ये हड्डियों की ओस्टियोपोरोसिस की बीमारी और दातों की कैविटी को प्रेवेंट करता है।

७. स्किन हेल्थ –

बादाम विटामिन E का अच्छा स्रोत है साथ ही इसमें एंटी आक्सिडेंट्स जैसे कैटेचिन, एपिकेटचिं, क्वेरसेटिन, काएंपफरोल और आईसो रहमनेटिं होते है जो स्किन को पोषण देकर एजिंग के प्रोसेस को धीमा करते है। इन आक्सिडेंट्स की वजह से स्किन टाइट बनी रहती है और इसमें पाए जाने वाला हेल्थी फेट सैगिंग को रोकता है।

८. हेल्दी वेट लॉस –

बादाम का फाइबर वेट लॉस करने में सहायक है क्योंकि इससे आपकी अन हेल्थी फ़ूड क्रेविंग कम होती हैं।

९. एनर्जी लेवल- मैंगनीज, कॉपर और राइबोफ्लेविन की उपस्थिति बिना वजन बढ़ाए आपके एनर्जी लेवल और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके रखते है।

१०. ब्लड प्रेशर का नियंत्रण – बादाम में सोडियम काफी कम और पोटैशियम की मात्रा अधिक होने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। बल्कि विटामिन और मिनरल्स की उपस्थिति से अंक्सिटी स्ट्रेस भी कम होता है।

११. प्रेग्नेंसी में लाभदायक – बादाम में फोलिक एसिड होता है जो कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में बच्चो में होने वाले बर्थ डिफेक्ट्स जैसे  न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से बच्चो को प्रोटेक्ट रखता है। मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के  लिए बेहतरीन है।

तो आप अपनी दिनचर्या में बादाम को शामिल करें और स्वस्थ रहते हुए अपने जीवन का आनंद लें।

Tags: diabetic weight loss diet planrelishyourlifeweight gain diet plan for diabeticsdiabetic meal plans for weight lossrelishwww diabetic diet meal planningfibrethe diabetic diet meal planMUFAalmondsalmonds benefitsalmond nutritiondiabetic diet food planhealthy diet plan for diabetics

Related Posts

चाइनीज क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

चाइनीज क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स

By Rashmi, जून 13, 2016
Posted in: कुजीन

{:en} The Chinese cuisine comprises of different flairs from the diverse regions of China, in addition to people of Chinese origin inhabiting the other Asian countries. The Chinese cuisine is running for thousands of years and is remembered for its unique flavors and aura that soothes the palate of the…

Read More

Tags: relishyourliferelishchinesenoodlessaucericeeggwine
चाइनीज क्विज़ीन के 5 मुख्य इनग्रेडिएंट्स
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

By Shagun, सितम्बर 11, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Struggling to strike a balance in life, do you know the fact that you were born with balancing mechanism, but it got lost with time? Look around your social circle, you find quite a few who are still good at it. How come? What are they doing? Are they different…

Read More

Tags: work life balancelifetechnologyleisurestressrelishyourliferelish
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:
अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए

अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए

By Shagun, जुलाई 5, 2016
Posted in: पेरेंटिंग

{:en}“Work while your work, play while you play” This quote is very meaningful and relevant, It simply suggest to be focused in the thing you do. As a parent you must have noticed that as your child grows it decreases its focusing ability and it starts at the age of…

Read More

Tags: relishyourliferelishhealthylistnerparentingfocusto do listchild
अपने बच्चों को फोकस्ड रहना सिखाइए
प्रोबायोटिक्स / प्रीबायोटिक्स सिंपलीफाइड

प्रोबायोटिक्स / प्रीबायोटिक्स सिंपलीफाइड

By Shagun, जनवरी 17, 2021
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en} Most of us have heard prebiotic and probiotic without knowing the exact difference between them. These are a bit confusing because they both sound the same. however each has a different and very important function to maintain healthy gut. As their name suggest the difference lies in their prefix.…

Read More

Tags: bacteriacurdprebioticprebioticsprobioticsgutguthealthfiberantibioticprobiotic
प्रोबायोटिक्स / प्रीबायोटिक्स सिंपलीफाइड
फूड क्रेविंग के स्वस्थ विकल्प

फूड क्रेविंग के स्वस्थ विकल्प

By Shagun, जुलाई 5, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}Some other time we feel a strong urge to eat or drink a particular food item, it usually happens when we are mentally exhausted. These are signals send by our brain to balance the stress and normalize, this condition is called craving. Food cravings are a sign that your body…

Read More

Tags: relishfoodCravingcaffinechoclatecrispsodarelishyourlifesugar
फूड क्रेविंग के स्वस्थ विकल्प
मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

By Shagun, सितम्बर 27, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य, खुद की देखभाल

{:en}Metabolism is a most talked about word by experts in health and wellness, and for a common man it sounds to be a big, heavy & confusing term….but actually it is not. There is the process of body to maintain functioning of internal organs and the energy consumed to do…

Read More

Tags: sleepCinnamonBlack coffeedieticianexercisemetabolicrelishyourlifeincrease metabolismregulate metabolismrelishmetabolismfood
मेटाबोलिज़्म – आसान शब्दों में

Previous Post

वीनिंग- बच्चों में भोजन का प्रारंभ(अन्नप्राशन)

Next Post

प्रेग्नेंसी और स्ट्रेस

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी