Relish your life
  • होम
  • ब्लॉग
    • सेल्फ केयर
    • होम केयर
    • फूड फैक्ट
    • क्विज़ीन
    • पेरन्टींग
    • ज्योतिष
    • वास्तु
    • यात्रा
    • दृष्टिकोण
  • हमारे बारे में

यस..आई केेन!!

By Rashmi, जून 1, 2018 Posted in: खुद की देखभाल

कभी कभी हम सभी ऐसी कठिन परिस्थिति में फंस जाते है कि जीवन की सामान्य रिदम गड़बड़ा जाती है। हम खूब कोशिश कर लें पर समझ नहीं आता कि इस सिचुएशन को बदलने के लिए कहां से शुरुवात करें। यहां हम ऐसी परिस्थितियों की कठिनता से निबटने के लिए और खुद को बेहतर तरीके से ऐसे चैलेंज का सामना करने के लिए तैयार करने के लिए कुछ सुझावों के साथ प्रस्तुत है। ये जीवन की कुछ सीखें हैं जो कि आपको जीवन जीने के बेहतर तरीकों से अवगत कराएंगे…. ताकि आप कह सके “यस आई केन”

1.अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें – कहते हैं कि “भगवान उन्हीं की मदद करते हैं जो अपनी मदद खुद करना जानते हैं”। तो आप दूसरों के काम आ सकें इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप इस लायक हों पूर्णतया स्वस्थ हों। सुबह जल्दी जागने की आदत डालें, अपने सारे कामों को समय से पूरा करें। अच्छा भोजन करें, नियमित शारीरिक व्यायाम करें और दिन भर एक्टिव रहें।

2. स्वीकार करना सीखें – आपके रिश्ते ही आपका समाज बनाते है। पर जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति आपके अनुरूप हो और हर रिश्ता आपकी उम्मीदों के हिसाब से बेहतरीन ही बना रहे। सो आवश्यक है कि जो रिश्ता जैसा है उसे उसी रूप में स्वीकार करने की क्षमता विकसित करें।

अपनी परिस्थितियों को स्वीकार करना सीखें। ऐसा करके आप जीवन के संघर्षों से जीतने को रास्ता बनाना सीख जाएंगे। जैसे नदी का पानी अपने रास्तों पर बहता जाता है वैसे ही निर्विरोध आप भी ज़िंदगी को वैसे ही लीजिए जैसे वो आपके सामने आती है।

3. अपने भय को पहचाने और उसका सामना करना सीखें: हर व्यक्ति का लाइफ की अलग-अलग परिस्थितियों को लेकर भय होता है, जिसका सामना करने में हम असामान्य/ असहज महसूस करते हैं। एक बार जब हम उन परिस्थियों से निबटने का रास्ता निकाल लेते है तो ऐसी कई बड़ी सिचुएशन, छोटी हो जाती है और सही मायनों में हम अपने भय पर विजय प्राप्त कर पाते हैं।

4. छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं: छोटे लक्ष्य प्राप्त करना आसान होता है,और आप जब उन्हें पा लेते हैं तो उसकी खुशी और उत्साह आपको लगातार आगे बढ़ने को प्रेरित करता रहता है। इससे आपकी प्रॉडक्टिविटी भी बढ़ती है और एनर्जी लेवल भी मैन्टेन रहता है।

5. टालने की आदत त्यागें: अपने कामों को कल पर टालने की आदत को पूरी तरह छोड़ें, समय किसी के लिए भी नहीं रुकता, और धीरे धीरे काम एकत्र होकर बोझ बन जाते हैं। इसीलिए बहुत आवश्यक है समय की महत्ता को समझना और समय से अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करना। इसके एडवांटेज में आपको अपने लिए “मी-टाइम” मिलेगा, जिसमें आप अपनी रचनात्मकता को नए आयाम दे सकें। अपने मन का शौक का काम करने से कभी थकान नहीं होती बल्कि ये आपको ऊर्जावान बनाए रखता है।

6. सकारात्मक रहिए: ऐसा कहा जाता है कि आपके विचार, आपकी औरा वातावरण से एनर्जी को आकर्षित करती है। प्रसिद्ध पुस्तक “सीक्रेट” में इसी बात का गूढ़ वर्णन किया गया है। सो सकारात्मक रहिए और वातावरण से सकारात्मकता को अपने जीवन में आकर्षित करिए। कभी-कभी परिस्थितिवश ऐसा करना बहुत मुश्किल हो जाता है, पर कोशिश तो फिर भी की जा सकती है।

7. कुछ बदलाव लाइये: आपका लुक आपकी पर्सनैलिटी का पहला रिफ्लेक्शन होता है। कभी-कभी अपने ड्रेसिंग में, अपने लुक में बदलाव लाके देखिए। इस तरह के परिवर्तन आपके व्यक्तिव का आकर्षण बढ़ाने में मदद ही करेंगे। अच्छे दिखने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

8. मेल-जोल बढ़ाइए: अपने जीवन में आपको कई तरह के लोग मिलेंगे, उनमें से कुछ तो आपकी सोच के होंगे तो ढूंढिए उन्हें और उनका साथ इन्जॉय कीजिए। दोस्तों के साथ मिलना उनसे दिल खोल के बातें करना आपको मन से यंग तो रखेगा ही साथ ही आपको अपनी चिंताएं भी छोटी लगने लगेगी।

9. अपनी रीडिंग और राइटिंग एबिलिटी बढ़ाइए: रीडिंग से आपका ज्ञान बढ़ता है और लिखने से अभिव्यक्ति की क्षमता। ये दोनों ही दिमाग के विकास के लिए बहुत शानदार हैं। मन मे फंसी हुई बातें, लिखने से जब बाहर आती हैं तो आपका मन हल्का होता है। अपने इंटरेस्ट के विषय की रीडिंग से आपका ज्ञान और अनुभव दोनों में वृद्धि होती है।

10. अपनी गलतियों को अपना गुरु बनाइये/ अपनी गलतियों से सीखिए: हम जो भी परिस्थितिवश निर्णय लेते है वो उस समय का बेहतरीन सोच समझ का परिणाम होता है। पर फिर भी कभी ऐसा निर्णय सही होता है कभी सही नहीं होता है। एक गलत निर्णय भी अनुभव तो देता ही है कि किसी परिस्थिति मे हमें क्या नहीं करना है। सो अपनी गलतियों से मिली सीख  को अनुभव की तरह याद रखिए।

स्वयं को आर्थिक और मानसिक रूप से सुद्रढ़ बनाइये। एक स्थिर मष्तिष्क स्वयं के साथ साथ दूसरों की भी मदद कर सकने में सक्षम होता है। आप ये कर सकते है कोशिश करते रहिए, अपना विश्वास बढ़ाते रहिए और अपने जीवन का आनंद लीजिए।                

Tags: goalshabitsrelishyourlifereadingrelishyogapositivedepressionself careself improvementhealthfear

Related Posts

PCOS में लाइफ स्टाइल चेंज

PCOS में लाइफ स्टाइल चेंज

By Shagun, सितम्बर 18, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Good food choices and eating in an even pattern throughout the day will lead to a more even pattern of blood glucose levels. Eating right Healthy eating means eating a variety of foods that provide the nutrients to maintain health feel good and enjoy life. Some foods can be eaten…

Read More

Tags: diet planrelishyourliferelishyogaPCOSPCODweight lossnutritiondietdieticiannutritionist
PCOS में लाइफ स्टाइल चेंज
मक्का: एक सुपर फूड

मक्का: एक सुपर फूड

By Shagun, अगस्त 28, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en}It was in 9000 BC when CORN or MAIZE was first domestically used in Mexico and Central America. By 2000 BC it becomes a staple diet in American continent. Then it migrated to places and now it is one of the most grown and consumed crop across the globe. As…

Read More

Tags: www diabetic diet meal planningrelishthe diabetic diet meal plancornsuperfoodgoodnesskerneldiabetic diet food planhealthy diet plan for diabeticsdiabetic weight loss diet planweight gain diet plan for diabeticsrelishyourlifediabetic meal plans for weight loss
मक्का: एक सुपर फूड
डाइटरी फाइबर के फायदे

डाइटरी फाइबर के फायदे

By Shagun, सितम्बर 6, 2016
Posted in: भोजन के तथ्य

{:en} Fibre is the trending word among all diet conscious peoples, it is one of the most talked about but less understood things. Here is an insight for you to understand about fibrous diet know how it is beneficial to your health WHAT IS FIBRE? As we commonly call it…

Read More

Tags: nutritionistrelishyourlifediet planrelishfitnessfibrehealthweight lossnutritiondietdietician
डाइटरी फाइबर के फायदे
Living with Diabetes

Living with Diabetes

By Shagun, जून 20, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

You have been diagnosed with Diabetes and the fear of living with the silent disease is on top of your mind. Need not to worry a lot of population is living a steady life with diabetes the only thing required is the the improvised lifestyle and some precautions, here are…

Read More

Tags: dieticiannutritionistdiet plandiabetic diet food planrelishyourlifehealthy diet plan for diabeticsrelishdiabetic weight loss diet plandiabetesweight gain diet plan for diabeticsdiabetes carediabetic meal plans for weight lossweight losswww diabetic diet meal planningnutritionthe diabetic diet meal plandiet
Living with Diabetes
कोलेस्ट्रॉल सिम्पलीफाइड

कोलेस्ट्रॉल सिम्पलीफाइड

By Shagun, अप्रैल 8, 2021
Posted in: खुद की देखभाल

{:en} As you listen the word ‘Cholesterol’ your mind paints the picture of heart diseases. It is one of the most misunderstood words. However, to some extent it contributes to coronary disease but not solely responsible for it. In pursuit of modern lifestyle there are many more contributing factors, which…

Read More

Tags: heartheart diseaseexcerciseseedsyogaLDLfibreHDLomega 3lipid profilecooking oilदिल की बीमारीCholesterolकोलेस्ट्रॉलnutritionलिपिड प्रोफाइलfiberकच्ची घानीdietician
कोलेस्ट्रॉल सिम्पलीफाइड
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

By Shagun, सितम्बर 11, 2016
Posted in: खुद की देखभाल

{:en}Struggling to strike a balance in life, do you know the fact that you were born with balancing mechanism, but it got lost with time? Look around your social circle, you find quite a few who are still good at it. How come? What are they doing? Are they different…

Read More

Tags: relishyourliferelishwork life balancelifetechnologyleisurestress
लाइफ बेलेन्सिंग ऐक्ट:

Previous Post

पंचतत्व

Next Post

हैलो!!मीशा….

LANGUAGE SELECTOR

हिन्दी HI English EN

RYL Coupons

POST CATEGORY

  • ज्योतिष
  • कुजीन
  • भोजन के तथ्य
  • घर की देखभाल
  • पेरेंटिंग
  • खुद की देखभाल
  • यात्रा वृत्तांत
  • वास्तु
  • दृष्टिकोण

क्या आप इनमे से कुछ ढून्ढ रहें हैं ?

astro bacteria care child cuisine curd depression detox diabetes diabetes care diabetic diet food plan diabetic meal plans for weight loss diabetic weight loss diet plan diet dietician diet plan excercise family fibre fitness food healthy diet plan for diabetics lifestyle monsoon nutrition nutritionist olive oil parenting PCOD PCOS probiotic protien relish relishyourlife rice self care sleep stress the diabetic diet meal plan water weight gain diet plan for diabetics weight loss weightloss www diabetic diet meal planning yoga

© 2026 Relish your life All Rights Reserved

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • हिन्दी